Get App
AstrologyCelebritiesHindiKundli

एकता कपूर की जन्म कुंडली से जानें एकता कपूर की सफलता का रहस्य।

By June 1, 2022November 21st, 2023No Comments
Ekta kapoor

एकता कपूर के जीवन के बारे में-

एकता कपूर टीवी शो और हिंदी फिल्मों की निर्माता हैं। इनकी एक प्रोडक्शन कंपनी है। जिसका नाम बालाजी टेलीफिल्म्स है। जो बहुत प्रसिद्ध प्रोडक्शन कंपनी है। एकता कपूर इस कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। इनका पूरा नाम एकता रवि कपूर है। एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को हुआ था। इनकी आयु 2022 में 47 वर्ष होगी। इनका पिता मशहूर अभिनेता जितेन्द्र हैं। एकता कपूर की माता का नाम शोभा कपूर है। जो की एक फ़िल्म निर्माता हैं। एकता कपूर के एक छोटे भाई भी हैं। जो बॉलीवुड के अभिनेता हैं। इनका नाम तुषार कपूर है। एकता कपूर की लंबाई 163 सेंटीमीटर है। इनका वजन 55 किलोग्राम है। एकता कपूर की स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल मुंबई से हुई। इसके बाद अपना स्नातक मीठीबाई कॉलेज मुंबई से किया है।

एकता कपूर ने करियर की शुरुआत 2006 में टीवी शो से की थी। जिसका नाम “क्योंकि कभी सास भी कभी बहू थी” था। इन्होने कई प्रसिद्ध शो का निर्माण किया है। जो अभी तक दर्शकों के दिल पर छाए हुए हैं। जैसे- पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं ,कहानी घर घर की, किस देश में है मेरा दिल और कसम से आदि। ये शो कई वर्षों तक चले और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। एकता कपूर ने अपने फ़िल्मी कर्रिएर की शुरआत 2001 में फ़िल्म “ क्योकि मैं झूठ नहीं बोलता” के निर्माण से की थी। 2012 में उन्हें बेस्ट निर्माता के लिए “दादा साहेब फाल्के पुरस्कार” से नवाजा गया था। बेस्ट निर्माता और बेस्ट महिला निर्माता के बहुत सारे पुरस्कार मिले हैं। 2022 में एकता कपूर को “पद्मश्री” से भी नवाजा गया था। इनका धर्म हिन्दू और जाति खत्री है। एकता कपूर की राशि मिथुन है।

एकता कपूर का राशि चिन्ह –

नक्षत्र- भरणी
चंद्र राशि- मेष
सूर्य राशि- मिथुन
सूर्य राशि(भारतीय)- वृषभ

और पढ़ें- जन्म कुंडली से जानें शिल्पा शेट्टी का राशिफल क्या होगा।

एकता कपूर की कुंडली-( Ekta kapoor kundli)

Ekta Kapoor Ki Kundli

एकता कपूर का करियर राशिफल-

एकता कपूर को कठिन कार्य करना अत्यधिक पसंद है। यह अपने कार्य को पूरी लगन से करती हैं। एकता कपूर ऐसे शो का निर्माण करती हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। 2022 में कुछ ऐसे फ़िल्म आ रही हैं। जिसकी निर्माता एकता कपूर हैं। फ़िल्म “लव सेक्स और धोखा 2” 2022 में सिनेमाघरों में आ रही है। इसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं। निर्माता एकता कपूर हैं। यह फ़िल्म लव सेक्स और धोखा का दूसरा भाग है।एकता कपूर की कुंडली( Ekta kapoor kundli) के अनुसार यह फ़िल्म पहले भाग की तरह ही सफल होगी। दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब होगी। दूसरी फिल्म “एक विलेन रिटर्न” आ रही है। जो एक सफल फिल्म एक विलेन का दूसरा भाग है। इसका निर्देशक मोहित सूरी और निर्माता एकता कपूर हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सफलता का नया परचम लहरायेगी। तीसरी फिल्म एकता कपूर फिल्म की निर्माता हैं। उसका नाम “दो बारा” है। यह फिल्म 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघर में नजर आएगी। ख़ास बात इस फिल्म की यह है कि इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर के साथ साथ इनकी माँ शोभा कपूर भी हैं। एकता कपूर की कुंडली के ग्रह कहते हैं कि 2022 में आने वाली सभी फिल्में सफल होगी।

इंस्टाएस्ट्रो एकता कपूर के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

आप इस तरह कि अधिक जानकारियां चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहे और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जन्म कुंडली से जानें सोनाक्षी सिन्हा का प्रेम राशिफल क्या कहता है?

 

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.