Get App
AstrologyCelebritiesHindiKundli

जन्म कुंडली से जानें शिल्पा शेट्टी का राशिफल क्या होगा।

By June 2, 2022November 21st, 2023No Comments
Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी के बारे में-

शिल्पा शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। यह कर्नाटक फिल्मों में भी कार्य कर चुकी हैं। इन्होने कर्नाटक की 40 फिल्मों में अभिनय किया है। शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनका जन्म 8 जून को 1975 को कर्नाटक में हुआ था। इनकी आयु 2022 में 47 वर्ष हो जायेगी। शिल्पा शेट्टी के पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी और माता का नाम सुनंदा शेट्टी है। यह दोनों लोग व्यवसायी हैं। इनकी लंबाई 170 सेंटीमीटर है। यह परिधान साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी की स्कूली शिक्षा सेंट एंथोनी हाई स्कूल से हुई। इसके बाद की पढाई पोदार कॉलेज मुंबई से की। शिल्पा का अभिनय के अलावा नृत्य और खेल में भी रूचि थी। यह एक भरतनाट्यम नृत्य करती हैं। कॉलेज के दिनों में यह वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी थी। इनकी योगा में भी रूचि है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2010 में फ़िल्म बाजीगर से की थी। इस फ़िल्म में यह सहायक अभिनेत्री की भूमिका में थी। इसके बाद फ़िल्म मैं खिलाडी तू अनाड़ी, कर्ज, इंडियन, हथियार, रिश्ते, धड़कन जैसी कई बेहतरीन फ़िल्मों में नज़र आयी। शिल्पा शेट्टी ने 22 नवम्बर 2009 को राज कुंद्रा से विवाह किया। इनके 2 बच्चे हैं। बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। शिल्पा शेट्टी रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ को भी जीत चुकी हैं। वर्तमान समय में यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह मालकिन है। शिल्पा शेट्टी का धर्म हिन्दू और राशि मिथुन है।

शिल्पा शेट्टी का राशि चिन्ह-

शिल्पा शेट्टी की जन्म कुंडली(Shilpa Shetty janm Kundli )में नक्षत्र कृतिका है। चंद्र राशि मेष है। शिल्पा शेट्टी की सूर्य राशि मिथुन और सूर्य राशि(भारतीय) वृषभ राशि है।

और पढ़ें: जानिए सनी लियोन की जन्म कुंडली में क्या राज़ छिपे हैं?

शिल्पा शेट्टी की कुंडली-(Shilpa Shetty Kundli )

Shilpa Shetty Kundli

शिल्पा शेट्टी का प्रेम राशिफल-

शिल्पा शेट्टी प्रेम को बड़ी गंभीरतापूर्वक लेती हैं। इनके इस व्यवहार से राज कुंद्रा भयभीत भी हो सकते हैं। यह अपने प्रेम को वास्तविक रूप से दर्शाएंगी। शिल्पा शेट्टी एक बेहतर जीवनसाथी के रूप में साबित होंगी। शिल्पा शेट्टी का पूर्ण प्रेम जीवनसाथी को प्राप्त होगा। ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम सम्बन्ध थोड़ा खट्टा-मीठा रहेगा। कभी वैवाहिक जीवन में परेशानियां आएंगी। शिल्पा शेट्टी अपनी सूझबूझ से परेशानियों का हल निकल लेंगी। शिल्पा शेट्टी का प्रेम राशिफल के अनुसार जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

शिल्पा शेट्टी का करियर राशिफल-

शिल्पा शेट्टी का चरित्र और व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है। यह अपने करियर को एक अलग मुकाम पर ले जाएंगे। इन्हे पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाएगी। पर जिस कार्य को करेंगे उसमे सफल जरूर होंगे। जैसा कि हम जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी की टीम राजस्थान रॉयल्स अंतिम दौर में हार गयी। इनकी टीम सफल तो हुई पर पूरी तरह से सफलता को छू नहीं पायी। इस वर्ष शिल्पा शेट्टी की दो फ़िल्मे आ रही हैं। ज्योतिष के अनुसार, इनकी पहली फिल्म 17 जून 2022 को आएगी। जिसका नाम ‘निकम्मा’ है। इस फ़िल्म की कास्ट में शिल्पा शेट्टी भी सम्मलित हैं। दूसरी फ़िल्म ‘सुखी’ है। जिसमें शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह सिनेमाघरों में जुलाई 2022 को आएगी। यह एक ड्रामा फ़िल्म है। इसका निर्देशन सुनील जोशी कर रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा कई डांस शो में जज की भूमिका में नजर आएंगी।

इंस्टाएस्ट्रो शिल्पा शेट्टी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

आप इस तरह कि अधिक जानकारियां चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहे और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानें आर माधवन की कुंडली के नक्षत्र उनके भविष्य के बारे में क्या कहते हैं?

 

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.