
हमारे जीवन में सपनों का महत्व-
हमारे जीवन में सपनों का बहुत अधिक महत्व है। कहते हैं कि जो हमारे दिन में कार्य होते हैं उससे जुड़े विचार जो दिमाग में चला करते हैं। वह रात को सोते समय नींद में सपने के रूप में आते हैं। सपने न तो जगने पर आते हैं न ही नींद की अवस्था में। यह एक विशेष अवस्था में आते हैं जिसे तुरीयावस्था कहते हैं। ये अवस्था जागने और नींद की बीच की अवस्था होती है। इन सपनों के पीछे ग्रह और राशियों का हाथ भी होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। इसमें से एक है देवी-देवताओं के सपने देखना। ये सपने देखने से हमारे जीवन में शुभ कार्य होने वाला होता है और हमारी परेशानिया ख़त्म होने वाली होती हैं।जरुरी ये भी होता है की हम किन देवी- देवताओं के सपने देखते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि किस देवी-देवताओं के सपने शुभ परिणाम देते हैं।
सपने में देवी-देवताओं के अनुसार फल-
1- सपने में श्री राम को देखना-
अगर आप सपने में श्री राम भगवान को देखते हैं तो बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपके सभी बिगड़े काम बनते हैं। सभी परिस्थितियों में आप मजबूत खड़े रहेंगे और भगवान श्री राम का सपना देखने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप सपने में भगवान श्री राम को देखते हैं तो आपको उनके कर्तव्य के पथ पर चलना चाहिए। भगवान श्री राम को अपना आराध्य मान लेना चाहिए।
2- सपने में शिव जी को देखना-
भगवान शिव जी का सपना देखना अत्यधिक शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपके जीवन में शुभ घटनाएं घटित होने वाली है। अगर आप सपने में शिव जी को देखते हैं तो शिव जी के मंदिर जाकर उनके दर्शन करने चाहिए। शिव जी की मूर्ति पर जल चढ़ाना चाहिए।
3- सपने में श्री कृष्ण जी को देखना-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्री कृष्ण जी को देखने का मतलब आपके जीवन में प्रेम का आगमन होने वाला है। इस प्रेम से आपका जीवन आनंद से भर जाएगा। ये आपके जीवन के लिए शुभ संकेत है।
4- सपने में देवी लक्ष्मी को देखना-
सपने में देवी लक्ष्मी को देखना घर में सुख-समृद्धि को लाता है। इस सपने का मतलब है, आपको धन का लाभ होने वाला है। अगर आपका धन को लेकर किसी से मतभेद चल रहा है तो ये मतभेद सुलझ जाएगा। आपकी आर्थिक तरक्की होगी। आपके ऊपर देवी लक्ष्मी जी का आशीर्वाद होगा। जिससे आपके घर की आर्थिक तंगी दूर हो जायेगी।
5- सपने में भगवान विष्णु जी को देखना-
भगवान विष्णु को जगत के पालनकर्ता कहते हैं। अगर आप सपने में भगवान विष्णु जी को देखते हैं आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली होती हैं। इनको अनेक ऐसे अवसर मिलने वाले होते हैं जिनसे उन्हें धन प्राप्ति होगी।