Get App
Health ScienceHindi

पूर्व जन्म का राज बताएंगे आपके शरीर के तिल।

By April 26, 2022November 20th, 2023No Comments
Moles On Face

शरीर पर तिल होने का महत्व-

आप अपने शरीर पर काला रंग का गोल बिंदु देखते होंगे इसे तिल कहते हैं। बहुत से आकार के होते हैं पर ये बहुत बड़े आकार के भी नहीं होते हैं। ये आपकी खूबसूरती के साथ ही साथ आपके भविष्य और स्वभाव के बारे में भी बताते हैं। तिल को लेकर बहुत सारी बातें बताई गई हैं। जैसे काले तिल को शुभ नहीं माना जाता है। अगर तिल हल्का लाल और बड़े आकार का है तो शुभ माना जाता है। शरीर पर स्थान के अनुसार तिल अलग अलग बातें बताते हैं। आज हम आपको बताएँगे तिल से जुडी सभी प्रकार की दिलचस्प बातें।

Moles on face

शरीर पर तिल होने के दिलचस्प राज-

  • चेहरे पर जो तिल होते हैं उनके अलग-अलग मतलब होते हैं। इसका सम्बन्ध भाग्य से होता है।
  • अगर आपके चेहरे पर तिल है तो ये धनी होने की तरफ इशारा करता है।
  • नाक पर तिल होना ये बताता है की आपको बहुत लोग प्यार करते हैं। पर आपको उनकी तरफ लगाव नहीं है।
  • गालों का तिल आपके आकर्षण को मजबूत बनाता है।
  • माथे पर तिल होना यह दर्शाता है कि आप बहुत ज्यादा संघर्ष करते हो। ये संघर्ष आपको एक दिन सफल जरूर बनाएगा।
  • अगर आपके दोनों भौं के बीच में तिल है तो आप को बहुत सारी यात्राओं का लाभ होगा।
  • अगर यह तिल किसी महिला के है तो ये भाग्यशाली होने की तरफ इशारा करता है।Moles on face
  • होठों का तिल आपके प्रेम से भरे स्वभाव को दर्शाता है। ऐसे लोग प्रेम में रोज ही डूबे रहते हैं।
  • अगर तिल दायीं आँख पर होता है तो वैवाहिक जीवन सुख और आनंद से भरा हुआ होता है।
  • अगर तिल बायीं आँख पर होता है तो वैवाहिक जीवन दुख से भरा होता है अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद होते हैं।
  • पलकों की तरफ तिल होना ये दर्शाता है कि आप एकांत में रहना पसंद करते हैं और बहुत ही कोमल स्वभाव के हैं।
  • अगर किसी की आंखों के अंदर तिल होता है तो कहा जाता है ऐसे इंसान पिछले जन्म में सर्प योनि में होते हैं। बुरी दुर्घटना होने से पहले इन्हे प्रतीत हो जाता है कि ये घटना घटित होने वाली है।

Also Read: Right And Left Eye Twitching In Male And Female

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.