Get App
HindiHindu CultureMythological StoriesRemedies & Healing

केले के पेड़ की पूजा से निकलेगा आर्थिक तंगी का समाधान

By January 11, 2026March 27th, 2026No Comments

हिन्दू धर्म में केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है, खासकर गुरुवार को। इसमें भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और बृहस्पति का वास माना जाता है। इसकी पूजा से सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की मान्यता है।

Kundli Prediction By InstaAstro

ज्योतिष के अनुसार केले के पेड़ के उपाय

अब हम आपको केले के पेड़ से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से जीवन की आर्थिक समस्याओं को कम करने की मान्यता है। घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हर गुरुवार गरीब लोगों में केला बांटना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष के अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान देने से घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। केले के पेड़ की पूजा भगवान विष्णु का ध्यान करके करनी चाहिए और उन्हें केले का भोग लगाकर बाद में वह प्रसाद लोगों में बांटना चाहिए। घर के अलावा अपने कार्यस्थल के आसपास भी केले का एक छोटा पौधा लगाया जा सकता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और काम में उन्नति के अवसर बढ़ते हैं।

पहले के समय में लोग केले के पत्तों पर भोजन करते थे। आज भी कई धार्मिक अवसरों पर ऐसा किया जाता है। मान्यता है कि केले के पत्तों पर भोजन करने से घर में समृद्धि आती है। केले के पत्तों से माला बनाकर घर के पूजा स्थल में भगवान विष्णु की मूर्ति के पास रखने से सकारात्मक वातावरण बनता है।

गुरुवार के दिन भगवान गणेश को केला अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। केले का एक गुच्छा भगवान गणेश के सामने रखकर उनसे धन, सुख और समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। ये सभी उपाय ज्योतिष परंपराओं में बताए गए हैं। इन्हें आस्था और श्रद्धा के साथ करने से व्यक्ति मानसिक संतोष और सकारात्मकता महसूस कर सकता है।

Banana Tree

केले के पेड़ की पूजा करने की विधि

  • इस व्रत को करने से पहले बुधवार की रात से ही संयम और शांति बनाए रखने की सलाह दी जाती है। गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।

  • यदि आपके घर में केले का पेड़ लगा है, तो उसके पास जाकर भगवान विष्णु का स्मरण करें। एक पात्र में जल लें और उसमें कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाएं। इस जल को केले के पेड़ की जड़ में अर्पित करें।

  • यदि घर में केले का पेड़ नहीं है, तो गुरुवार के दिन नया पौधा लगाकर उसकी पूजा कर सकते हैं।

  • केले के पेड़ पर हल्दी और कुमकुम का तिलक करें और हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें।

  • केले के पेड़ को हल्दी-कुमकुम के साथ कुछ मीठा भी चढ़ाया जा सकता है, जैसे गुड़, शक्कर या चने के दाने।

  • थोड़ा कच्चा दूध लेकर उसमें गंगाजल मिलाकर केले के पेड़ की जड़ में अर्पित करें।

  • इसके बाद केले के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष मान्यता के अनुसार केले के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जिन घरों में केले का पेड़ होता है और उसकी नियमित पूजा की जाती है, वहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की मान्यता है। सप्ताह के सातों दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।

Banana Tree Puja

आर्थिक तंगी होने के क्या कारण होते हैं?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जब किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों का दोष होता है, तो उसके जीवन में आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। कई बार मेहनत के बावजूद धन संचय करना कठिन हो जाता है। ज्योतिष में इसके पीछे शनि, राहु और मंगल ग्रह की स्थिति को कारण माना जाता है। इन ग्रहों की दशा कुछ समय के लिए या लंबे समय तक प्रभाव डाल सकती है। हालांकि ज्योतिषीय उपाय पूरी तरह से समस्या समाप्त कर देंगे, यह निश्चित नहीं कहा जा सकता, लेकिन परंपराओं के अनुसार कुछ उपायों से इन ग्रहों के प्रभाव को कम करने की कोशिश की जाती है।

शनि ग्रह

  • शनि ग्रह के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। केले का गुच्छा शनिदेव को अर्पित करके बाद में गरीबों में बांटा जा सकता है।

  • काले कुत्ते को रोटी खिलाना भी एक पारंपरिक उपाय माना जाता है। कुछ लोग घोड़े की नाल से बना छल्ला भी धारण करते हैं।

राहु ग्रह

  • राहु के प्रभाव को कम करने के लिए बुधवार के दिन अनाज का दान करना शुभ माना जाता है। केले के साथ कोई अन्य फल मंदिर में चढ़ाकर लोगों में बांटा जा सकता है।

  • राहु मंत्र का जाप भी किया जाता है।

मंगल ग्रह

  • मंगल दोष को कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर केले का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

  • यदि कहीं बंदर दिखाई दें, तो उन्हें केला खिलाना भी शुभ माना जाता है। हनुमान चालीसा का पाठ करना भी मंगल दोष कम करने का एक पारंपरिक उपाय माना जाता है।

Planets

घर में केले का पेड़ लगाना कितना जरूरी

घर में केले का पेड़ लगाने को शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में केले का पेड़ होता है और उसकी पूजा की जाती है, वहां भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। 

इसकी पूजा करने से व्यक्ति को धन, यश, कीर्ति और ज्ञान प्राप्त होने की मान्यता है। घर में केले के पेड़ की पूजा होने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और परिवार में शांति बनी रहती है। इसलिए घर में केले का पेड़ लगाकर हल्दी और कुमकुम से उसकी पूजा करने की परंपरा है।

Banana Plant

केले के पेड़ की पूजा के साथ रख सकते हैं व्रत, जानिये व्रत करने के नियम

  • सुबह सूर्य उदय से पहले उठ जाएं और उठकर केले के पेड़ में जल चढ़ाएं
  • ईमानदारी और सच्चाई के साथ इस व्रत का पालन करें।
  • इस व्रत में फल, मीठे का सेवन और दूध, दही का सेवन करना चाहिए।
  • इस व्रत के दौरान भगवान विष्णु का ध्यान करें उनसे जुड़े मंत्र जैसे “ॐ भगवते वासुदेवाय नमः” का जाप करते हैं। इन मंत्रों के जाप के अलावा विष्णु कवच भी दिन में 2 बार पढ़े।
  • पूजा पूरी करने के बाद केले को मंदिर में विष्णु भगवान की मूर्ति पर चढ़ाएं और गरीबों में दान करें।
  • अपने दिल को साफ रखें, अपनी आवाज से कुछ गलत न बोलें। अपने कर्मों को ऊंचा उठाने का प्रयत्न करें।

Sweets

व्रत के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

  • इस व्रत को करने से पहले ही अन्न, मांस, मदिरा, तामसिक भोजन और जूठ छल-कपट, काम क्रोध, मोह, लाभ आदि को छोड़ दें।
  • इस व्रत को करने के दौरान विशेष रूप से चावल का सेवन नहीं करना चाहिए इससे दोष लगता है
  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस व्रत में अपने नाखून नहीं काटने चाहिए। नाखून काटने से लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती है। और घर में यदि नाखून का एक छोटा सा तिनका भी रह गया तो इससे आर्थिक कलह, आर्थिक तंगी बढ़ती है।
  • इस व्रत में अपने बालों को नहीं काटना चाहिए पुरुषों को अपनी दाढ़ी- मूंछ नहीं काटनी चाहिए बाल टूट कर घर से बहार गिरे इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। टूटे हुए बाल घर में न रखें।
  • किसी के लिए मन में गंदे विचार, गंदी सोच, किसी का बुरा सोचना, किसी की तरक्की को देख कर कुढ़ना नहीं चाहिए इससे व्रत सफल नही होता है।
  • इस व्रत के दौरान  यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

केले के पेड़ से जुड़े ये उपाय आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जुड़े माने जाते हैं। सही विधि और नियमितता के साथ किए गए ये प्रयोग मानसिक शांति और संतुलन लाने में सहायक हो सकते हैं, जिससे जीवन में स्थिरता और प्रगति का अनुभव होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

1. अगर घर में केले का पेड़ नहीं है, तो क्या किसी और जगह के केले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं?

यदि घर में केले का पेड़ नहीं है, तो मंदिर या आसपास लगे केले के पेड़ की पूजा भी की जा सकती है। हालांकि घर में पौधा लगाकर पूजा करना अधिक शुभ माना जाता है।
 

2. क्या इस व्रत से करियर में भी सफलता मिल सकती है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को श्रद्धा से करने पर व्यक्ति को जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं, जिनमें करियर भी शामिल हो सकता है।
 

3. क्या इस व्रत से कुंडली के दोष दूर हो सकते हैं?

ज्योतिष मान्यता के अनुसार इससे ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए अन्य उपाय भी किए जाते हैं।
 

4. क्या व्रत के दौरान हवन करने से लाभ मिलता है?

हवन को धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है। व्रत के दौरान हवन किया जा सकता है। कुछ परंपराओं में केले के छोटे टुकड़ों को हवन सामग्री में भी डाला जाता है।
 

5. केले का पेड़ लगाने के बाद कितने दिन बाद पूजा करनी चाहिए?

केले का पेड़ लगाने के बाद उसी दिन या अगले गुरुवार से उसकी पूजा शुरू की जा सकती है।
 

और पढ़ें:- जाने सपने में सांप दिखने का रहस्य 

ऐसी ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi