Get App
AstrologyHindiHindu CultureMythological StoriesRemedies & Healing

जाने सपने में सांप दिखने का रहस्य

By March 1, 2023December 6th, 2023No Comments

स्वप्न शास्त्र एक ऐसी कला है जिसमें व्यक्ति अपने अतीत की घटनाओं या अपने आने वाले भविष्य की झलकियां देखता है। ज्योतिष शास्त्र का भी यही मानना है कि हमें सपने ऐसे ही नहीं आते बल्कि इन सपनों का कोई न कोई अर्थ जरुर होता है। जिनका रिश्ता मनुष्य की जिंदगी के साथ जुड़ा होता है। इन्हीं सपनों में से कुछ ऐसे सपने भी है जो हमें डराने का काम करते है तो कुछ सपने हमें कल्पनाओं की दुनिया में ले जाते है। नींद में मनुष्य अलग अलग तरह के सपने देखता है। पर क्या हो अगर सपने में सांप दिखाई दें। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप देखना मनुष्य जीवन के लिए अच्छे और बुरे संकेत लेकर आता है।

अगर आप भी जानना चाहते है कि सपने में सांप दिखने का क्या है कारण तो जरूर पढ़ें यह लेख। क्या आपके सपने में भी आते है सांप?, क्या आप भी जानना चाहते है अपने सपने में बार बार सांप दिखने का कारण?, और क्या है सपने में सांप आने के अच्छे संकेत? तो आज ही परामर्श कीजिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से। जहां आपको अपने सपने से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।

जानिए ज्योतिष शास्त्र में सपनों का महत्व-

कुछ सपने ऐसे होते है जो व्यक्ति के लिए सवाल बन जाते है। व्यक्ति यह समझ नहीं पाता कि जो सपना उसने देखा उसका आखिर मतलब क्या था। इसलिए वह अपने सपने के बारे में जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र की मदद लेता है। ज्योतिष शास्त्र में सपनों का महत्व क्या होता है। यह जानने के लिए नीचे दिए गए कथनों पर एक नजर जरूर डालें।

क्या संकेत देता है सपने में सांप दिखने का अर्थ-

सपने में कोई पशु, पक्षी या सांप देखना बहुत आम बात है। जिसमें सांप से जुड़े सपने अधिकतर लोगों को आते होंगे। सपने में सांप दिखने का अर्थ कई लोगों के लिए अच्छे और बुरे संकेत लेकर आता है। अगर आपको भी सपने में सांप दिखते है तो हमारे साथ जानिए सपने में सांप आने के अच्छे संकेत:

पेड़ पर बैठा हुआ सांप-

क्या आपने भी अपने सपने में सांप को पेड़ पर बैठा हुआ पाया है। तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है क्योंकि पेड़ पर बैठा हुआ सांप आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलता है।

शिवलिंग पर लिपटा सांप-

शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप देखना एक अच्छा संकेत माना जाता है। जिसका मतलब होता है भगवान शिव की कृपा दृष्टि आप पर बनी हुई है। आप अपने जीवन पथ पर हमेशा आगे रहेंगे।

Snake Wrapped on Shivling

सांप को पेड़ से उतरते हुए देखना-

स्वप्न शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि अगर कोई गरीब मनुष्य अपने सपने में सांप को पेड़ से उतरता हुआ देखे तो यह उसके लिए बहुत शुभ फल लेकर आता है। यह बताता है कि अब उसके गरीबी के दिन खत्म होने वाले है और उसे बहुत जल्द धन लाभ होगा।

मंदिर में सांप को देखना-

मंदिर में सांप देखने का अर्थ यह है कि जातक की हर अधूरी इच्छा की पूर्ति होगी। उसे अपने किए गए प्रयासों का फल जल्द ही मिलेगा।

सफेद सांप देखना-

सपने में सफेद सांप दिखने का अर्थ व्यक्ति के लिए सौभाग्य लेकर आता है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि व्यक्ति को अब आगे अपने जीवन में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उसका आगे का जीवन सुखमय और पीड़ा रहित गुजरेगा।

White Snake

खुदाई के दौरान सांप देखना-

अगर आप अपने सपने में खुदाई करते वक्त सांप को उस खुदाई से निकलता हुआ पाते है। तो इसका मतलब आपको गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। जो हो सकता है आपके पूर्वजों ने आपके लिए अपने समय में छुपाया हो।

सांप को मारना-

यदि आप भी अपने सपने में अपने हाथों से सांप को मारता हुआ देखते है। तो इसका मतलब आपने अपने शत्रुओं और सारी नकारात्मक चीजों पर विजय प्राप्त कर ली है। अब आप अपने भविष्य में आने वाली समस्याओं को लेकर पूर्ण रुप से चिंता मुक्त है।

सपने में सांप आने के बुरे संकेत-

अभी हमने सपने में सांप आने के अच्छे संकेतों के बारे में बात करी। अब आगे जानते है सपने में सांप आने के बुरे संकेत का क्या होता है

सांप और नेवले की लड़ाई-

अगर आप भी अपने सपने में सांप और नेवले को आपस में लड़ते हुए देखते है तो इसका मतलब आप किसी लंबी कानूनी कार्यवाही में पड़ सकते है।

battle of snakes and crows

सांप का बिल से बाहर आना-

सपने में सांप का बिल से बाहर आना बताता है कि आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच रहे है और आपको नुकसान पहुंचाने का सोच रहे है।

सांप का डंसना-

सपने में अपने आपको सांप से डसते हुए देखने का मतलब आप किसी लंबी बीमारी से पीड़ित होने वाले है।

सपने में सांप को फन उठाये देखना-

 सांप को फन उठाए देखने का मतलब आपका कोई प्रिय दोस्त या रिश्तेदार आपको पैसों या प्यार के मामले में धोखा दे सकता है।

snake pick up the fun

मरा हुआ सांप देखना-

सपने में मरा हुआ सांप देखना का अर्थ है कि आपका भाग्य आपसे रुठ गया है और आपको दुर्भाग्य ने घेर लिया है।

सपने में बार-बार आए सांप तो हो जाए सावधान-

 बार बार सपने में सांप आने का मतलब आप पितृ दोष से पीड़ित है। आपके पितर आपसे किसी वजह से नाराज है। इसलिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से पितरों को खुश करने के उपाय जानिए।

सांपों का झुंड देखना-

सपने में सांपों का झुंड देखने का अर्थ है कि आपकी मुसीबते आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। आपको आगे भी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

Group Of Snakes

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. स्वप्न ज्योतिष से आप क्या समझते है?

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार सपने व्यक्ति के जीवन का ऐसा घटनाक्रम है जो उसके आज, बिता हुआ कल और आने वाले कल के बारे में बताते है।

2. नाग पंचमी कब आती है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है।

3. कालसर्प का अर्थ क्या होता है?

कालसर्प दो शब्दों के योग से बना है। पहला काल जिसका अर्थ होता है मृत्यु और दूसरा सर्प जिसका अर्थ होता है सांप।

4. कुंडली में कालसर्प दोष कितने समय तक बना रहता है?

यदि व्यक्ति के पहले भाव में राहु हो तो काल सर्प दोष 27 साल तक रहता है। राहु अगर दूसरे भाव में हो तो यह दोष 33 साल तक बना रहता है।

5. सपने में काला सांप दिखने का क्या मतलब होता है?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में काला सांप दिखना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

6. सपने में बार बार सांप आने का क्या होता है मतलब?

सपने में बार बार आए सांप तो इसका मतलब आपके पितर आपसे किसी वजह से नाराज है।

और पढ़ें:  जानिए लाफिंग बुद्धा को घर में रखने का सही तरीका

अपनी कुंडली से कालसर्प दोष को कैसे करें दूर। जानने के लिए आज ही संपर्क करें हमारे इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से।

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.