Get App
AstrologyHindiHindu Culture

इन पौधों पर कलावा बाँधने से बदलेगा भाग्य

By June 6, 2023March 27th, 2026No Comments
Pedo Par Kalawa Badhna

हिंदू धर्म में कलावा को रक्षा सूत्र माना जाता है, जिसे पूजा के दौरान हाथ में बांधा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कलावा नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है और पौधों पर कलावा बाँधने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है।Hindi CTR

पेड़ जिनपर बांधें कलावा

1. तुलसी का पौधा

हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा लगभग हर घर में लगाया जाता है। यह एक पवित्र पौधा होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार तुसली के पौधे पर रविवार और एकादशी को छोड़ कर बाकि के सभी दिन सूर्योदय से पहले जल अर्पित करें। संध्या के समय तुलसी में कलावा बांधें और एक गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको अत्यंत लाभ मिलता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं हैं तो इसे अवश्य लगाना चाहिए और उसकी प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आप देखेंगे कि आपकी परेशानियों का हल निकलने लगा है।

Tulsi Plant

2. पीपल का पेड़

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पीपल का पेड़ बहुत शुभ होता है। इसमें एक नहीं लगभग सभी देवी देवताओं का का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में खुद ब्रह्मा, विष्णु भगवान, भगवान शिव और शनिदेव का वास होता है। प्रत्येक शनिवार, शुक्रवार और मंगलवार को पीपल के पेड़ पर 3 बार कलावा बांधते हुए परिक्रमा करें और अपने मन में अपनी मनोकमना पूरी होने की दुआं करें। ऐसे करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं। घर में मौजूद गन्दी ऊर्जा घर से बाहर चली जाती हैं और घर में सकारात्मकता उत्पन्न होती है।

3. बरगद का पेड़

बरगद के पेड़ की पूजा करने का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। बरगद के पेड़ को स्त्रियां वट सावित्री व्रत पर और वट पूर्णिमा व्रत पर पूजती हैं। इस पेड़ की पूजा से यमराज अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और जातक से प्रश्न होने पर उसे मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस पेड़ पर कलावा बांध कर अकाल मर्त्यु के दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि कोई स्त्री इस पेड़ पर कलावा बांध कर अपने सुहाग की रक्षा के लिए मन्नत मांगती है तो वह अवश्य पूरी होती है। यमराज स्त्री की पूजा और श्रद्धा देख कर उसपर अपनी कृपा करते हैं। इसलिए बरगद का पेड़ बहुत शुभ होता है।

Banyan Tree

4. शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शमी का पौधा शनिदेव का पेड़ होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। यदि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है या कोई शनि की दशा आपकी कुंडली में खराब है। तो आप शनिवार या मंगलवार के दिन शमी के पेड़ को अपने घर में लगाएं और उस पर कलावा बांध शनि दोष दूर करने की कामना करते हैं तो आपकी कुंडली पर लगा शनि दोष दूर होता है। साथ ही राहु दोष भी कुंडली से खत्म हो जाता है। यह राहु दोष को भी दूर करता है।

5. केले का पेड़

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार केले का पेड़ विष्णु भगवान का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ को कलावा बांधने से माता लक्ष्मी की भी कृपा होती है। घर में सुख संपदा आती है। यदि गुरुवार के दिन कलावा बांधा जाए तो इससे गुरु बृहस्पति की भी कृपा होती है। केले के पेड़ पर कलावा बांधने से जातक के घर से बुरी शक्तियों का नाश होता है।

Banana Tree

6. आवलें का पेड़

आवलें का पेड़ भगवान विष्णु का पेड़ होता है। इस पेड़ की पूजा करने से और इस पर कलावा बांधने से जातक की सभी परेशानियां दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है गुरुवार और शुक्रवार के दिन आवलें के पेड़ पर कलावा बांध कर 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से जातक का जीवन आनंदमय बना रहता है और उसके अंदर आत्मविश्वास बनता है।

7. बिल्व का पेड़

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार बिल्व का पेड़ महादेव शिव का पेड़ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की इस पेड़ की जड़ में कलावा बांधने से शिव भगवान का आशीर्वाद जातक को प्राप्त होता है। क्योंकि इस वृक्ष की जड़ में महादेव वास करते हैं।

Vilav Ka Ped

8. मनी प्लांट का पेड़

मनी प्लांट का पेड़ अक्सर लोग मनी वाला पौधा मानकर अपने घरों में लगाते हैं। मनी प्लांट का पौधा लगाने से जातक को कोई आर्थिक समस्या नहीं होती है, परन्तु क्या आप जानते हैं की मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह से सम्बंधित होता है। यदि शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे पर कलावा बांधा जाये तो इसका जातक को अत्यधिक लाभ मिलता है।

किस दिन और कैसे बांधें कलावा?

कलावा बांधते समय दिन और विधि का विशेष महत्व होता है। तुलसी, पीपल और केले के पेड़ पर सुबह या संध्या के समय कलावा बांधना शुभ माना जाता है। शनिवार, मंगलवार और गुरुवार जैसे दिन विशेष फलदायी माने जाते हैं। कलावा बांधते समय मन में अपनी इच्छा स्पष्ट रूप से रखें।

पौधों पर कलावा बांधने से लाभ

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पेड़ों पर कलावा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है।
  • यह उपाय स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति को संतुलित करने में सहायक माना जाता है।
  • साथ ही, यह व्यक्ति के आत्मविश्वास और भाग्य को मजबूत करने से भी जुड़ा माना जाता है।

निष्कर्ष

कलावा केवल एक धागा नहीं, बल्कि आस्था और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। सही नियम और श्रद्धा के साथ पेड़ों पर कलावा बांधने से जीवन में संतुलन और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. केले के पेड़ पर कलावा बांधने से क्या लाभ होता है?

केले के पेड़ पर कलावा बांधने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है। केले का पेड़ भगवान विष्णु का प्रतीक होता है। इसलिए केले के पेड़ को अपने घर में लगाना शुभ माना जाता है।

2. कलावे को बरगद के पेड़ पर कितनी बार लपेटना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कलावे को बरगद के पेड़ पर 7 बार लपेटना चाहिए। जब कलावा लपेट रहे हों तो जो भी आपकी मनोकामना है उसको अपने मन में बोलते रहें। ऐसा करने से आपकी मनोकमना पूर्ण होती हैं।

3. शमी का पौधा किस ग्रह का प्रतीक होता है?

शमी का पौधा शनि ग्रह का प्रतीक होता है। शमी का पौधा अपने घर में लगाना चाहिए और उस पर शनिवार और मंगलवार के दिन कलावा बांधने से शनि दोष दूर होता है। और जीवन में खुशहाली रहती है।
 

4. कौन से पेड़ की किस व्रत वाले दिन विशेष पूजा होती है?

बरगद के पेड़ की वट सावित्री व्रत और वट पूर्णिमा व्रत के दिन विशेष पूजा होती है। इस दिन सभी औरतें अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ को पूजती हैं उस पर कलावा भी बांधती है।
 

5. धर्मिक पेड़ों पर कलावा बांधने का क्या महत्व है?

हिन्दू धर्म में धार्मिक पौधों पर कलावा बांधने का विशेष महत्व होता है। पेड़ों पर कलावा बांधने से जातक की कई परेशानियों का अंत होता है। इसलिए पेड़ों की पूजा और पेड़ों पर कलावा बांधा जाता है।
 

यह भी पढ़ें: ऑफिस डेस्क पर आता है आलस, अपनाएं वास्तु के ये उपाय

पौधों का ज्योतिषी महत्व जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi