Get App
AstrologyHindiHindu Culture

इन पौधों पर कलावा बांधना होता है शुभ, बदलेगा भाग्य

By June 6, 2023December 14th, 2023No Comments
Pedo Par Kalawa Badhna

हिन्दू धर्म में कलावे का विशेष महत्व होता है। यहाँ जब भी कोई पूजा होती है तो सबसे पहले सभी के हाथ में कलावा बांधा जाता है। कलावा एक रक्षा सूत्र होता है जिसे बांधना शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कलावा हाथ में बांधने से व्यक्ति के विचार बदल जाते हैं। कलावा बुरी शक्तियों से जातक की रक्षा करता है। हर मंदिर, जागरण, हवन और ग्रहों की पूजा करने से पहले भी पूजा में शामिल सभी लोगों को कलावा बांधा जाता है।

जिस तरह हाथ में कलावा बांधने से जातक को लाभ प्राप्त होता है उसी तरह हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे पेड़ पौधे मौजूद हैं जिन्हें किसी विशेष पूजा के दौरान या अपनी किसी मनोकामना को पूरा करने के लिए लोग उन पौधों पर कलावा बांधते हैं और अपनी मनोकामना को पूरा करने या अपनी पूजा को सफल करने के लिए की प्रार्थना करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धरती पर कुछ ऐसे पेड़ मौजूद हैं जिन पर कुछ नियमों के अनुसार कलावा बांध कर जातक अपने ऊपर लगे सभी ग्रहों के दोष को भी खत्म कर सकता है। इन पौधों पर कलावा बांधने से व्यक्ति अपार संपत्ति और धन- दौलत भी पा सकता है। तो आइये जानते हैं उन पेड़-पोधों के बारे में।

Hindi CTR

पेड़ जिनपर बांधें कलावा

1. तुलसी का पौधा

हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा लगभग हर घर में लगाया जाता है। यह एक पवित्र पौधा होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार तुसली के पौधे पर रविवार और एकादशी को छोड़ कर बाकि के सभी दिन सूर्योदय से पहले जल अर्पित करें। संध्या के समय तुलसी में कलावा बांधें और एक गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको अत्यंत लाभ मिलता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं हैं तो इसे अवश्य लगाना चाहिए और उसकी प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आप देखेंगे कि आपकी परेशानियों का हल निकलने लगा है।

Tulsi Plant

2. पीपल का पेड़

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पीपल का पेड़ बहुत शुभ होता है। इसमें एक नहीं लगभग सभी देवी देवताओं का का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में खुद ब्रह्मा, विष्णु भगवान, भगवान शिव और शनिदेव का वास होता है। प्रत्येक शनिवार, शुक्रवार और मंगलवार को पीपल के पेड़ पर 3 बार कलावा बांधते हुए परिक्रमा करें और अपने मन में अपनी मनोकमना पूरी होने की दुआं करें। ऐसे करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं। घर में मौजूद गन्दी ऊर्जा घर से बाहर चली जाती हैं और घर में सकारात्मकता उत्पन्न होती है।

3. बरगद का पेड़

बरगद के पेड़ की पूजा करने का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। बरगद के पेड़ को स्त्रियां वट सावित्री व्रत पर और वट पूर्णिमा व्रत पर पूजती हैं। इस पेड़ की पूजा से यमराज अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और जातक से प्रश्न होने पर उसे मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस पेड़ पर कलावा बांध कर अकाल मर्त्यु के दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि कोई स्त्री इस पेड़ पर कलावा बांध कर अपने सुहाग की रक्षा के लिए मन्नत मांगती है तो वह अवश्य पूरी होती है। यमराज स्त्री की पूजा और श्रद्धा देख कर उसपर अपनी कृपा करते हैं। इसलिए बरगद का पेड़ बहुत शुभ होता है।

Banyan Tree

4. शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शमी का पौधा शनिदेव का पेड़ होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। यदि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है या कोई शनि की दशा आपकी कुंडली में खराब है। तो आप शनिवार या मंगलवार के दिन शमी के पेड़ को अपने घर में लगाएं और उस पर कलावा बांध शनि दोष दूर करने की कामना करते हैं तो आपकी कुंडली पर लगा शनि दोष दूर होता है। साथ ही राहु दोष भी कुंडली से खत्म हो जाता है। यह राहु दोष को भी दूर करता है।

5. केले का पेड़

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार केले का पेड़ विष्णु भगवान का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ को कलावा बांधने से माता लक्ष्मी की भी कृपा होती है। घर में सुख संपदा आती है। यदि गुरुवार के दिन कलावा बांधा जाए तो इससे गुरु बृहस्पति की भी कृपा होती है। केले के पेड़ पर कलावा बांधने से जातक के घर से बुरी शक्तियों का नाश होता है।

Banana Tree

6. आवलें का पेड़

आवलें का पेड़ भगवान विष्णु का पेड़ होता है। इस पेड़ की पूजा करने से और इस पर कलावा बांधने से जातक की सभी परेशानियां दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है गुरुवार और शुक्रवार के दिन आवलें के पेड़ पर कलावा बांध कर 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से जातक का जीवन आनंदमय बना रहता है और उसके अंदर आत्मविश्वास बनता है।

7. बिल्व का पेड़

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार बिल्व का पेड़ महादेव शिव का पेड़ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की इस पेड़ की जड़ में कलावा बांधने से शिव भगवान का आशीर्वाद जातक को प्राप्त होता है। क्योंकि इस वृक्ष की जड़ में महादेव वास करते हैं।

Vilav Ka Ped

8. मनी प्लांट का पेड़

मनी प्लांट का पेड़ अक्सर लोग मनी वाला पौधा मानकर अपने घरों में लगाते हैं। मनी प्लांट का पौधा लगाने से जातक को कोई आर्थिक समस्या नहीं होती है, परन्तु क्या आप जानते हैं की मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह से सम्बंधित होता है। यदि शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे पर कलावा बांधा जाये तो इसका जातक को अत्यधिक लाभ मिलता है।

पौधों पर कलावा बांधने से लाभ

हिन्दू धर्म में धार्मिक पौधों पर कलावा बांधने से लाभ जातक को मिलता है। पौधे न सिर्फ हमें फल, सब्जियां, हवा देते हैं, बल्कि उनकी पूजा के द्वारा इन पर कलावा बांध कर हम अपने सभी कष्टों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पौधों पर कलावा बांधने का हमें क्या लाभ प्राप्त हो सकता है।

  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पेड़ पर कलावा बांधने से जातक के घर कभी कोई रोग उत्पन्न नहीं होता है। किसी भी धार्मिक पेड़ पर यदि कलावा बांधा तो व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और हृष्ट पुष्ट रहता है।
  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार किसी धर्मिक पेड़ पर यदि कलावा बांधा जाता है तो घर की सभी नाकरात्मनक शक्तियां नष्ट होती हैं। घर में सकारात्मकता उत्पन्न होती है।
  • तुलसी का पेड़ बहुत लाभकारी माना जाता है यदि इस पेड़ की पूजा करके इसपर कलावा बांधा जाये तो इसका अत्यंत लाभ जातक को मिलता है। घी में लक्ष्मी का वास होता है और धन की कभी कमी नहीं होती है।
  • पीपल का पेड़ भी इसी प्रकार लाभकारी माना जाता है यदि पीपल के पेड़ पर शनिवार के दिन कलावा बांधा जाए और एक तेल का दीपक जलाया जाये तो इससे जातक को शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
  • पेड़ पर कलावा बांधने से जातक का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। और जीवन की कठिनाइयों से डटकर मुकाबला करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. केले के पेड़ पर कलावा बांधने से क्या लाभ होता है?

केले के पेड़ पर कलावा बांधने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है। केले का पेड़ भगवान विष्णु का प्रतीक होता है। इसलिए केले के पेड़ को अपने घर में लगाना शुभ माना जाता है।

2. कलावे को बरगद के पेड़ पर कितनी बार लपेटना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कलावे को बरगद के पेड़ पर 7 बार लपेटना चाहिए। जब कलावा लपेट रहे हों तो जो भी आपकी मनोकामना है उसको अपने मन में बोलते रहें। ऐसा करने से आपकी मनोकमना पूर्ण होती हैं।

3. शमी का पौधा किस ग्रह का प्रतीक होता है?

शमी का पौधा शनि ग्रह का प्रतीक होता है। शमी का पौधा अपने घर में लगाना चाहिए और उस पर शनिवार और मंगलवार के दिन कलावा बांधने से शनि दोष दूर होता है। और जीवन में खुशहाली रहती है।

4. कौन से पेड़ की किस व्रत वाले दिन विशेष पूजा होती है?

बरगद के पेड़ की वट सावित्री व्रत और वट पूर्णिमा व्रत के दिन विशेष पूजा होती है। इस दिन सभी औरतें अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ को पूजती हैं उस पर कलावा भी बांधती है।

5. धर्मिक पेड़ों पर कलावा बांधने का क्या महत्व है?

हिन्दू धर्म में धार्मिक पौधों पर कलावा बांधने का विशेष महत्व होता है। पेड़ों पर कलावा बांधने से जातक की कई परेशानियों का अंत होता है। इसलिए पेड़ों की पूजा और पेड़ों पर कलावा बांधा जाता है।

यह भी पढ़ें- ऑफिस डेस्क पर आता है आलस, अपनाएं वास्तु के ये उपाय

पौधों का ज्योतिषी महत्व जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi