Get App
CelebritiesHindiHoroscopeKundli

विक्की कौशल की किस्मत चमकने का सच उनकी कुंडली में।

By April 15, 2022November 20th, 2023No Comments
Vicky Kaushal

विक्की कौशल की जीवनी-

विक्की कौशल एक भारतीय फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता हैं। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में फिल्म मसान से की थी।विक्की कौशल की जन्मतिथि 16 मई 1988 है। इनका जन्म-स्थान महाराष्ट्र,मुंबई है। विक्की कौशल की राशि वृषभ है।इनका धर्म हिन्दू है तथा इनकी जाति ब्राह्मण है।विक्की कौशल का विवाह 9 दिसंबर 2021 को हुआ।

विकी कौशल का राशि चिन्ह-

चंद्र राशि- मेष
नक्षत्र- कृत्तिका
सूर्य राशि (पाश्चात्य)- वृषभ
सूर्य राशि (भारतीय)- वृषभ

Kundli

विक्की कौशल की कुंडली में रोचक बातें-

फलादेश-

विक्की कौशल का जीवन यापन अच्छी तरह से चलता रहेगा। इनको शत्रु से नुकसान पहुँच सकता है। घर का माहौल तनाव से भरा हुआ रहेगा। छोटी से छोटी बात पर कलह हो सकती है।घर के तनाव के कारण विक्की कौशल के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा।

2022 का राशिफल-

विक्की कौशल का जन्म वृषभ राशि में हुआ। ये एक बेहद प्रभावशाली अभिनेता है। इनकी कुंडली में इस वर्ष धन मिलने की संभावना है।

  • 16 मई 2022 से 7 जून 2022 तक-

इस माह में विक्की कौशल बेकार के कामों में फंसे रहेंगे जिससे उनका समय भी नष्ट होगा।विक्की कौशल का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेषकर ध्यान दें। यात्रा करने से बचें क्योकि उन्हें यात्रा से हानि पहुंच सकती है।

  • 7 जून 2022 से 6 अगस्त 2022 तक-

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते विक्की कौशल के कामों में बाधा आएगी। उनके कार्य-क्षेत्र में हालात अच्छे रहेंगे।विरोधी ज्यादा ताकतवर रहेंगे।विक्की कौशल का स्त्री वर्ग से संबंध अच्छा नहीं रहेगा। भारी हानि होने की संभावना है।

Vicky Kaushal

  • 6 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक-

इस माह में विक्की कौशल के जीवन में अचानक से समस्याएं आ जाएगी। विक्की कौशल की लम्बे समय तक बीमार हो जाने की आशंका है।स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

  • 25 अगस्त 2022 से 24 सितंबर 2022 तक-

यह माह खुशी लेकर आएगा। सम्बन्धियों,से सम्बन्ध मजबूत बनेंगे।

विक्की कौशल का प्रेम राशिफल

विक्की कौशल का प्रेम राशिफल ये कहता है की उनके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जिस व्यक्ति से वो मिलेंगे उनसे उनका लगाव अत्यधिक गहरा हो जाएगा। उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।उनके रिश्ते अपनी पत्नी से अत्यधिक मजबूत होंगे।

कर्रिएर राशिफल-

वो अपने कार्य में ऊंचाइयां छुएंगे। विक्की कौशल की कलात्मक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी।विक्की कौशल की आने वाले समय में नई फिल्में आने की आशंका है। विक्की कौशल का फ़िल्मी कर्रिएर शानदार रहेगा।

Vicky Kaushal

कुंडली में मांगलिक दोष-

मंगल दोष जन्म-कुण्डली द्वारा देखा जाता है।दोष जन्म-कुंडली में लग्न और चन्द्र से देखते हैं। मिस्टर कौशल की कुण्डली में मंगल लग्न से सप्तम भाव में और चंद्र से चतुर्थ भाव में है।मंगल दोष वैवाहिक जीवन में समस्याएँ लेकर आता है। कहते हैं कि जब एक मांगलिक व्यक्ति दूसरे मांगलिक व्यक्ति से विवाह करता है तो मंगल दोष ख़त्म हो जाता है।

मंगल दोष दूर करने के उपाय –

घर पर हाथी के दांत रखें।
हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
अपने पूजा गृह में गढ़पति जी की स्थापना करनी चाहिए और उसकी रोज पूजा करनी चाहिए।
महामृत्युंजय का पाठ करें।

चिड़ियों को कुछ मीठा चीज़ का सेवन कराना चाहिए।

Also Read: जानिए क्या कहती है अनुष्का शर्मा की कुंडली?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.