
टैरो कार्ड क्या है?
टैरो कार्ड का प्रयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। टैरो शब्द का अर्थ भविष्य और जीवन से है। आज कल टैरो कार्ड भविष्य देखने का एक लोकप्रिय माध्यम बनता जा रहा है।
वैदिक युग में लोग हाथों की रेखा से भविष्य देखते थे। पर आज के युग में टैरो कार्ड भविष्य देखने का एक माध्यम बन गया है। ”टैरो कार्ड से भविष्य देखने की कला टैरो कार्ड रीडिंग कहलाती है।”
टैरो कार्ड से कैसे देखते हैं भविष्य-
टैरो कार्ड से भविष्य देखने के लिए टैरो रीडर का होना अनिवार्य है। इसके अलावा एक लोग और होता है जो प्रश्न पूछता है। उसे प्रश्नकर्ता कहते हैं।
टैरो कार्ड रीडिंग में प्रश्नकर्ता ही कार्डों को फेटता है। अब रीडर उसे सही क्रम में लगाता है। प्रश्नकर्ता को कार्ड चुनने से पहले अपने मन को पूरी तरह से शांत कर लेना चाहिए। फिर कार्ड को चुनना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि कार्ड को हमेशा दिमाग से नहीं दिल से चुनना चाहिए। अपने प्यार पर विश्वास के लिए चुनना चाहिए। प्रश्नकर्ता सिर्फ तीन कार्ड चुन सकता है। प्रत्येक कार्ड क्रम से होने वाली घटनाओं का उत्तर देते हैं।
कार्ड के अनुसार आपके प्यार का सफर –
आज हम आपको बताएंगे कि आपके चुने हुए कार्ड में आपके जीवन में प्यार किस तरह से है। आपका प्यार आपके साथ है या आने वाला है। अगर आपका प्यार आपके साथ है तो उसके साथ भविष्य में संबंध कैसा रहेगा।
कार्ड 8 कप्स ऑफ़ केक-
ये कार्ड ये दर्शाता है कि अभी चल रही प्यार की परिस्थिति से हट जाएंगे। आप प्यार में पूरी तरह से बिखर चुके हैं। इस प्यार से आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। आप इस सम्बन्ध से छुटकारा पाना चाहते हैं। आपका मन, दिमाग और दिल पूर्ण रूप से हट चुका है।
कार्ड नाइट्स ऑफ़ वांट्स-
यह कार्ड हमें बताता है कि आपके भविष्य में मिलने वाले लोग आपके लिए बेहतरीन हमसफ़र होंगे। आप पहले प्यार की यादों को भूल जाएंगे। कहते हैं ना कि यादों के पास ताक़त नहीं होती है। यह हम यह भी कह सकते हैं कि जिस प्यार में पागलपन होता है। वैसा प्यार आपकी जिंदगी में आने वाला है।
कार्ड फोर्गीवेनेस्स-
यह कार्ड माफ़ करने को दर्शाता है। अगर आपके चुने हुए कार्ड में फोर्गीवेनेस्स कार्ड आया है तो आपके आस पास ही आपका प्यार है। जो आपसे माफ़ी मांगना चाहता है। वह इंसान अपने अतीत में की हुई गलतियों के लिए शर्मिंदा है। वह आपसे दिल से माफ़ी की उम्मीद करता है।
कार्ड नंबर ऑफ़ बॉटल-
ये कार्ड यह संकेत देता है कि आपके भविष्य में कुछ खास होने वाला है। जो आपको ख़ुशी देगा। आपके जीवन में प्यार की एक नयी लहर लाएगा।
कार्ड लॉयल हार्ट-
ये कार्ड हमें यह बताता है कि आपको कोई पूरे दिल से चाहता है। जो आपके आस पास के लोगों में से कोई है। जो आपके दिल के बहुत करीब है।
कार्ड न्यू लाइफ –
यह कार्ड आपके प्यार के बारे में यह बताता है कि कोई एक ऐसा इंसान है जो आपके साथ अपने नयी ज़िन्दगी की शुरुआत करना चाहता है। उसके दिल में आपके प्रति अच्छी भावनाएं हैं। सच्चे दिल से आपको प्यार करता है। आपको अपना जीवनसाथी बनाना चाहता है।
कार्ड द इंप्रेस-
यह कार्ड दर्शाता है कि कोई आपकी सुंदरता को बहुत पसंद करता है। आपके सुंदरता के प्रति जुनून के उसके अंदर। आपकी फोटो की तरफ बार-बार देखता है। आपको देखना उसे पसंद है। आपने उसका मन मोह लिया है।
कार्ड टेम्प्रेसनेस्स-
यह कार्ड बताता है की अपने किसी से सच्चा प्यार किया था। वो भी आपको सच्चा प्यार करता था। आप दोनों का प्यार आज भी आपके मन में उपस्थित है।
कार्ड द लवर्स-
यह कार्ड कहता है कि आपकी मासूमियत ने किसी के दिल में जगह बना ली है। वो आपको पूरे दिल से प्यार करने लगा है। आपको अपने जीवनसाथी के रूप में देखने लगा है।
कार्ड चेंज –
यह कार्ड दर्शाता है कि कोई इंसान आपके लिए बदलना चाहता है। अतीत में जो बातें हुई हैं वो उसके मन में हैं। वो अपने आप को आपके अनुसार चेंज करना चाहता है।
और पढ़ें: हथेली पर रेखाओं से बनी आकृति आपके बारे में क्या बताती है।