Get App
HindiTarot Reading

टैरो कार्ड आपको बताएगा आपके विवाह के भविष्य का राज।

By May 18, 2022November 21st, 2023No Comments
Tarot Card

टैरो कार्ड का परिचय-

टैरो कार्ड भविष्य देखने का एक लोकप्रिय माध्यम बनता जा रहा है। टैरो कार्ड की शुरुआत 2 हजार साल पहले हुई थी। ये पहले इटली और फ्रांस जैसे देशों में प्रसिद्ध हुआ था। पर अब भारत में भी भविष्य देखने का माध्यम बनता जा रहा है। टैरो कार्ड का उपयोग करके भविष्य देखने की कला टैरो कार्ड रीडिंग कहलाती है। टैरो कार्ड के ऊपर की आकृति हमारे भविष्य की गणना की जाती है। जिसके आधार पर हम अपने भविष्य का अनुमान लगा सकते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों का समाधान कर सकते हो।

कैसे जानते हैं टैरो कार्ड से भविष्य?

टैरो कार्ड में दो लोगों का होना अनिवार्य होता है। पहला वो जिसको अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। उसे प्रश्नकर्ता कहते हैं। दूसरा होता है टैरो रीडर। जो कार्ड देखकर आपका भविष्य बताता है।
सर्वप्रथम जो अपना भविष्य जानना चाहता है उसे मन से शांत हो जाना चाहिए।
दिमाग से नहीं अपने मन की आस्था के अनुसार कार्ड चुनना चाहिए।
जो प्रश्न पूछना है उसे पहले ही सोच लेना चाहिए।
प्रश्नकर्ता एक-एक करके तीन कार्ड चुनता है।
प्रत्येक कार्ड आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देता है।

कार्ड के अनुसार आपके भविष्य का जीवनसाथी-

कार्ड मैसेज ऑफ कंसर्न-

इस कार्ड के अनुसार आपके अतीत का प्यार वापस आएगा। जिससे आप प्यार करते थे। उसी से आपके विवाह होने की संभावना है। प्यार के वापस लौटने पर आप थोड़ा दुखी हो जाएंगे।

कार्ड कम्युनिटी-

यह कार्ड हमें दर्शाता है कि जिससे विवाह होगा। उससे आप कही न कही मिल चुके होंगे जैसे- किसी रिश्तेदारों के समारोह ,कॉलेज में या स्कूल आदि में।

कार्ड मैरिज-

ये कार्ड हमें बताता है कि आपका विवाह जल्द ही होने वाला है। आपका विवाह माता-पिता द्वारा तय किया जाएगा। यह विवाह आपकी ज़िन्दगी में सकारत्मकता लेकर आएगा। आपको हां करने में देर लगेगी पर विवाह के लिए हां कर दोगे।

कार्ड कॉनकोपिया-

यह कार्ड भी हमें यह बताता है कि आपका विवाह माता-पिता ही तय करेंगे। आपको तय किया हुआ विवाह और व्यक्ति पसंद नहीं आएगा। थोड़े समय पश्चात आप मज़बूरी में विवाह कर लोगे।

कार्ड अप्प्रेसिअशन-

यह कार्ड कभी कभी सोने पर सुहागा का कार्य करता है। आपका जीवन साथी आपकी हमेशा सराहना करेगा। आपके जीवनसाथी का जाति-समुदाय अलग अलग हो सकता है। आपके और आपके जीवन साथी के बीच आयु में अंतर हो सकता है।

कार्ड द लवर्स –

द लवर्स कार्ड कहता है कि आपका जीवनसाथी आपसे बहुत प्रेम करेगा। आपको बहुत मान-सम्मान देगा। आपको बहुत मूल्यवान समझेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का संबंध बहुत मजबूत होगा।

कार्ड टेम्प्रेंस-

यह कहता है कि आपका जीवनसाथी आप जिस व्यवसाय में है। उसी व्यवसाय में होगा। आप सुनकर चौंक जाएँगे क्योंकि आपका जीवनसाथी आपसे छोटा होगा। दूसरे धर्म से भी हो सकता है।

कार्ड हॉली लव-

ये आपको सच्चे मन से प्यार करेगा। आपके जीवनसाथी के मन में आपके प्रति गलत भावनाएं नहीं होंगी। अगर आपके बीच कभी लड़ाई- झगड़ें हुए तो आपको पूरी तरह से समझेगा।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.