Get App
HindiLife Problems

आ सकती आपके कार्य में बाधा, सुबह उठकर बिल्कुल ना करें ये पांच काम

By September 27, 2022December 1st, 2023No Comments
subeh uthti hui ladki

किसी सुबह की अच्छी शुरुआत हमारे पूरे दिन को अच्छा बना सकती है इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम सुबह के समय को अच्छे से व्यतीत करें। सुबह की शुरुआत ताजगी भरी होने से पूरे दिन आपके शरीर में स्फूर्ति भरी रहेगी। सुबह की अच्छी शुरुआत से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सुबह के वास्तु सुझाव के अनुसार अगर आपके द्वारा कुछ कार्य सुबह में किया जाता है या किसी वस्तु को सुबह में देखा जाता है तो आपके हर कार्य में बाधा आ सकती है। इससे व्यक्ति का भाग्य दुर्भाग्य में परिवर्तित हो सकता है। आप सुबह सिर्फ वैसे कार्य करें जिससे आपके जीवन में बाधा ना आए। आइए जानते हैं सुबह के समय कौन से कार्य शुभ एवं अशुभ होते हैं।

सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

सबसे पहले आपको अपनी भागदौड़ वाली जीवन से ज्यादा अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। आपको हमेशा सुबह उठना चाहिए एवं रोज व्यायाम या योग करना चाहिए। सुबह उठकर गाय को देखने से मानो भगवान के दर्शन हो जाएंगे। सुबह की अच्छी शुरुआत आपके दिन की बुनियाद होती है अतः इसे व्यर्थ ना करें।

सुबह उठकर क्या नहीं देखना चाहिए?

अगर आप अपने सुबह की शुरुआत अच्छी करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे बताए गए कार्य सुबह के समय बिल्कुल ना करें।

आईना ना देखें-

अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोग सुबह उठते ही खुद को आईने में देखना पसंद करते हैं। परंतु ऐसा करना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही सबसे पहले भगवान के दर्शन करने चाहिए उसके बाद आप आईना देख सकते हैं। ऐसा करने से आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होती है।

आईना dekhti ladki

जूठे बर्तन ना देखें-

सुबह के समय जूठे बर्तन देखने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। सुबह के वास्तु सुझाव के अनुसार किचन के सारे बर्तन को रात में ही साफ करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में जूठे बर्तन रखने से दरिद्रता आती है।

जूठे बर्तन dhona

परछाई ना देखें-

मान्यता है कि सुबह के समय परछाई देखने से मनुष्य में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। सुबह के समय व्यक्ति की पहली नजर आपने या किसी अन्य की परछाई पर पड़ने से व्यक्ति का भाग्य खराब होता है। परछाई को राहु का संकेत माना जाता है। इससे मनुष्य में तनाव एवं डर का माहौल बढ़ जाता है जिससे व्यक्ति को दिनभर काम में मुश्किलें आती हैं।

यह भी पढ़ें: बुरी नजर को समाप्त करने के लिए करें नमक के विशेष उपाय।

लड़ाई झगड़ा ना करें

दिन की शुरुआत हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ होनी चाहिए। लड़ाई झगड़े से शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे आपकी दैनिक दिनचर्या पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। अतः सुबह के समय एवं कभी भी लड़ाई झगड़ा का ख्याल अपने मन में ना रखें।

fighting couple

इधर उधर पड़े रहना

ऐसे काफी लोग हैं जो उठने के बाद भी बिस्तर पर पड़े रहते हैं। ऐसा करना आपके सेहत के लिए काफी हानिकारक है क्योंकि नींद पूरी होने के बाद भी बिस्तर पर रहने से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

sleeping men

इन सभी कार्यों के अलावा आपको सुबह के समय बंद घड़ी नहीं देखनी चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति का बुरा समय आने की संभावना बढ़ जाती है। आपको हिंसक जानवर की फोटो भी नहीं देखनी चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आप सुबह उठते ही गाय की फोटो देख सकते हैं।
आपको सुबह के समय कॉफी नहीं पीना चाहिए, धूम्रपान नहीं करना चाहिए एवं मसालेदार खाना भी नहीं खाना चाहिए।

और पढ़े: बुरी नजर को समाप्त करने के लिए करें नमक के विशेष उपाय

अगर आपको अपने भविष्य से जुड़े हुए सवालों का जवाब पाना है तो इंस्टास्ट्रों के ज्योतिषी से संपर्क करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Utpal

About Utpal