Get App
CalendarFestivalsHindi

शिक्षक दिवस को क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास।

By September 4, 2023September 8th, 2023No Comments
शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस का पर्व भारत में धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन शिक्षक और छात्र दोनों ही भाग लेते हैं और कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सभी लोगों के मन में अपने गुरु के लिए अधिक सम्मान होता है। जब हम अपने स्कूल और कॉलेज में होते हैं। तब कोई एक ऐसा शिक्षक होता है। जो हमें सबसे अधिक प्रिय होता है। वो शिक्षक जीवन के बारे में कुछ ऐसा सिखाता है। हम जीवन में कभी उसे भूल नहीं पाते हैं। इसलिए गुरु और शिष्य का रिश्ता अहम माना गया है। जीवन में शिक्षक का महत्व अत्यधिक होता है। आइये जानते हैं शिक्षक दिवस के सम्पूर्ण इतिहास के बारे में और शिक्षक दिवस किसकी याद में मनाया जाता है।

शिक्षक और छात्र

शिक्षक दिवस कब मनाते हैं?

प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। 2023 में शिक्षक दिवस 5 सितंबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिवस को विशेषकर विद्यालय और कॉलेज में विशेषकर मनाया जाता है। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।

यह भी पढ़े:- जानें उमा महेश्वर व्रत और पितृ पक्ष का महत्व।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।
  • इस दिन डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
  • यह भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे।
  • डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भारत में प्रथम शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था।
  • विश्व भर में शिक्षक दिवस को मनाते हैं।
  • परन्तु कई देशों में इसे अलग तिथि को मनाया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • हमारे जीवन विशेषकर शिक्षक का योगदान रहता है।

यह भी पढ़े:- परिवर्तिनी एकादशी 2022

शिक्षक

शिक्षक दिवस का इतिहास-

लेख में बताया जा चुका है कि शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। एक दिन पूर्व राष्ट्रपति के शिष्यों ने जन्मदिन मनाने की योजना बनाई। इसके लिए शिष्य राधाकृष्णन जी अनुमति लेने के लिए गए। परन्तु राधाकृष्णन जी ने शिष्य से कहा कि उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाये। तब से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा। क्योंकि उनके अनुसार शिक्षक आपको शिक्षा देने के अलावा जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित करते हैं। प्रथम शिक्षक दिवस 1962 को मनाया गया।

शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को राशि के अनुसार दें ये गिफ्ट-

टीचर डे गुरु के सम्मान के लिए मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस दिन छात्र अपने गुरु का सम्मान करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। साथ ही छात्र-छात्रा अपने गुरु को कई तरह के उपहार यानि गिफ्ट देते हैं। ऐसे में स्टूडेंट बहुत परेशान रहते हैं कि अपने टीचर को क्या गिफ्ट दें। इसलिए चलिए जानते हैं टीचर की राशि के अनुसार उन्हें कौन सा गिफ्ट दें?

  • मेष और वृश्चिक राशि-

टीचर डे सभी शिक्षक के लिए विशेष दिन होता हैं। इस दिन मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग की वस्तुएं दे सकते हैं या लाल रंग के कपडे गिफ्ट में दे सकते हैं।

  • वृषभ और तुला राशि-

इस दिन वृषभ और तुला राशि को आप सफ़ेद रंग की चीज़ें दे सकते हैं और साथ ही साथ सफ़ेद रंग का कपडा दे। यह इन दोनों राशियों के लिए सफेद शुभ रंग है।

  • मिथुन और कन्या राशि-

टीचर डे पर मिथुन और कन्या राशि के शिक्षक को हरे रंग की वस्तु,हरे रंग के पौधे और हरे रंग के वस्त्र गिफ्ट कर सकते हैं।

  • कर्क और सिंह राशि-

शिक्षक दिवस पर कर्क राशि को सिल्वर रंग की वस्तु या चांदी से बनी चीज़ दे सकते हैं। साथ ही साथ सिंह राशि के शिक्षक को तांबे से बनी चीज़े गिफ्ट स्वरुप दे सकते हैं।

  • मकर और कुंभ राशि-

इस दिन मकर और कुंभ राशि के लोगों को रत्न कर सकते हैं और आप गिफ्ट में पंचरत्न भी दे सकते हैं।

  • धनु और मीन राशि-

टीचर डे पर धनु और मीन राशि के शिक्षक को गोल्डन रंग का गिफ्ट दें और आप सोना भी गिफ्ट कर सकते हैं।

आप इस प्रकार की अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़े:- अनंत चतुर्दशी 2022: इस दिन करें ये विशेष काम मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा।

ज्योतिष शास्त्र की रोचक जानकारी के लिए हमसे Instagram पर जुड़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.