Get App
AstrologyHindiTransits & RetrogradeZodiacs & Planets

शुक्र गोचर 2025: शुक्र गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल!

By June 5, 2025June 9th, 2025No Comments
venus transit

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह अपने तय समय के बाद राशि परिवर्तन जरूर करता है और इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। ऐसे में शुक्र की चाल में बदलाव आने से इसका असर सभी राशियों पर देखा जा सकता है। हालांकि, 29 जून को शुक्र ग्रह वृषभ में प्रवेश करेंगे। इस शुक्र गोचर का असर कुछ राशियों के लिए लाभ तो कुछ राशि के जीवन में परेशानी ला सकता है। आइए नीचे इन राशियों के बारे में जानते हैं।

Eng CTR

शुक्र ग्रह शुभ है या अशुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को शुभ माना जाता है। यह प्रेम, कला, संगीत, वैभव और सुख-सुविधाओं, मान-सम्मान आदि का प्रतीक होता है। जब कुंडली में शुक्र मजबूत और सही स्थिति में मौजूद होता है तो यह व्यक्ति के जीवन में वैभव और सुखद वैवाहिक जीवन प्रदान करता है। लेकिन अगर यह नीच स्थान पर हो या पाप ग्रहों से प्रभावित हो जाए तो इसके बुरे प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए शुक्र शुभ या अशुभ दोनों हो सकता है, यह उसकी स्थिति पर निर्भर करता है। अब आइए नीचे शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 2025 के अनुसार राशियों पर पड़ा रहे प्रभाव के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Lucky Gemstone for Capricorn: मकर राशि के लिए ये रत्न होंगे लकी!

इन 4 राशियों की होंगे अच्छे दिन शुरू

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने से इन 4 राशियों के जीवन में शुभ संकेत माना जा रहा है आइए नीचे जानते हैं।

1. वृषभ राशि: आर्थिक रूप से होगा लाभ 

शुक्र वृषभ राशि में गोचर होने वाला है क्योंकि यह शुक्र की अपनी राशि है। इसलिए यह समय वृषभ राशि के लोगों के लिए फायदेमंद होने वाला है। वृषभ राशि में शुक्र गोचर 2025 के अनुसार, इस राशि के लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी में तरक्की और व्यापार करने वालों के लिए यह समय खास हो सकता है।

2. कन्या राशि: धार्मिक एक्टिविटी में लगेगा मन 

शुक्र का गोचर (Shukra ka gochar) कन्या राशि के लोगों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के चांस हैं और व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने के चांस हैं। जीवन में खुशियां आएंगी और धार्मिक एक्टिविटी में मन लगेगा।

3. मकर राशि: विद्यार्थियों को होगी बल्ले-बल्ले

वृषभ राशि में शुक्र गोचर 2025 के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस समय विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, साथ ही सुख-सुविधाओं में भी इज़ाफा हो सकता है। पारिवारिक माहौल में शांति बनी रहेगी। काम-काज में आई रुकावटें दूर होंगी और विवाह से जुड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं।

4. कुंभ राशि: घर और नौकरी दोनों जगह से आएंगी खुशियां

शुक्र गोचर 2025 के मुताबिक, कुंभ राशि के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। निजी जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। घर और दफ्तर दोनों जगह आपके मन अनुसार संतुष्टि मिलने के आसार दिख रहे हैं।

इन 3 राशियों पर छाएंगे दुख के बादल

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने से इन राशियों पर बुरे प्रभाव के संकेत दिख रहे हैं आइए जानते हैं।

1. मिथुन राशि: तनाव और उलझन से रहेंगे परेशान

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 2025 के अनुसार, मिथुन राशि के लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा है। निजी जीवन में तनाव और उलझने आ सकती हैं लेकिन इस समय ज्यादा सोचने और अपने ऊपर किसी भी तरह के दवाब को आने न दें। अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। 

2. कर्क राशि: रिश्तों पर आएगा भारी संकंट

 शुक्र का गोचर (Shukra ka gochar) होने से कर्क राशि के लोगों के लिए कुछ बुरे प्रभाव ला सकती है। इन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय परेशानी लेकर आ सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचना समझदारी होगी।

3. वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य को लेकर हो जाएं सावधान

 शुक्र गोचर 2025 के मुताबिक, वृषभ राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के लोगों के लिए परेशानी ला सकता है। इस समय स्वास्थ्य को लेकर खास सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक रूप से भी यह समय वृश्चिक राशि के लोगों पर दबाव बना सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Rashi Nakshatra: कैसे जाने नाम के पहले अक्षर से राशि नक्षत्र?

शुक्र के बुरे प्रभाव को कम करेंगे ये उपाय

  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी या मां जगदम्बा की पूजा करना शुभ होता है।
  • इस दिन अपने भोजन का एक हिस्सा गाय, कुत्ते और कौवे को खिलाएं। 
  • शुक्रवार का व्रत रखने से भी लाभ मिलता है।
  • इस दिन खट्टी चीजों से दूर रहना चाहिए।
  • शुक्र गोचर के दौरान घर में शुक्र यंत्र स्थापित करें।
  •  इस दिन सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है। 
  • मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। 
  • दही, खीर, चांदी, चावल, इत्र, ज्वार और रंग-बिरंगे वस्त्रों का दान करना शुभ होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2025 वृषभ राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

2025 में वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल, मई और अगस्त के महीने काफी अच्छे रहने के चांस है।

2. शुक्र कौन सी राशि में उच्च का होता है?

शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है जबकि कन्या इनकी नीच राशि है।

3. शुक्र ग्रह किस राशि का स्वामी है?

शुक्र ग्रह, वृषभ और तुला राशियों का स्वामी है। यह मीन राशि में 27 डिग्री पर ज्यादा उच्च का होता है।

4. शुक्र ग्रह के खराब होने से कौन-कौन से रोग होते हैं?

शुक्र ग्रह के कमजोर होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जिनमें मधुमेह, किडनी की समस्या, प्रोस्टेट, मूत्र विकार और आंख की रोशनी जाना शामिल है।

5. शुक्र ग्रह मजबूत है या कमजोर कैसे पता करें?

कुंडली में शुक्र के मजबूत होने पर व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में बीतता हैं और लाइफ में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

6. शुक्र ग्रह का शुभ अंक क्या है?

शुक्र ग्रह का शुभ अंक 6 माना गया है। अंक 6 वाले लोगों पर धन की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों का जीवन खुशी से बीतता है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष के 10 नियम जिससे जानें कौन से ग्रह आपके लिए शुभ और अशुभ हैं!

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Pratibha Pathak

About Pratibha Pathak

इंस्टाएस्ट्रो में हिन्दी कंटेट राइटर। पत्रकारिता में अमरउजाला से सफर की शुरूआत की। यहां से कारवां बढ़ता हुआ पंजाब केसरी, इंडिया न्यूज से होते हुए इंस्टाएस्ट्रो में पहुंची। लगातार कुछ बेहतर और अलग करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सिखने की कोशिश। एस्ट्रोलॉजी, राजनीतिक और सॉफ्ट खबरों में रूचि।