Get App
AstrologyHindiTransits & RetrogradeZodiacs & Planets

Shukra and Rahu Yuti 2023: होली के बाद शुक्र और राहु की युति किन राशियों के जीवन में लाएगी बदलाव

By March 9, 2023December 6th, 2023No Comments
Shukra and Rahu Yuti

ग्रहों के प्रभाव हमारे जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक परिणाम लेकर आते है। बात जब इन ग्रहों की एक दूसरे के साथ युति की हो तो यह देखना और भी दिलचस्प होता है। कि इन नौ ग्रहों का 12 राशियों के जातक पर कैसा असर पड़ेगा? ज्योतिष भी इस बात की ओर संकेत करता है कि मेष राशि में शुक्र और राहु की युति। कई राशियों के लिए बुरा समय लेकर आ रही है तो कुछ राशियों के लिए अच्छा समय भी लेकर आ रही है।

ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र और राहु युति का प्रभाव अन्य राशियों के जातकों पर भी पड़ेगा। लेकिन इनमे से भी कुछ राशियां ऐसी है जो इस युति से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। आइए जानते है उन राशियों के बारे में। इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से जाने शुक्र और राहु की यह युति किन राशियों के जीवन में कैसा बदलाव लेकर आने वाली है। होली के बाद शुक्र और राहु की युति का चमत्कारी प्रभाव पड़ेगा।

होली के बाद शुक्र और राहु की युति कब है?

वर्ष 2023 में होली के बाद शुक्र और राहु की युति 12 मार्च 2023 दिन रविवार को होने जा रही है। होली के बाद यह युति मेष राशि में होगी। मेष राशि में शुक्र और राहु दोनों एक साथ 6 अप्रैल दिन गुरुवार तक उपस्थित होंगे।

12 March

मेष राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति-

मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी से चलने का है। आपकी राशि के लग्न भाव में बनने वाली यह युति आपके लिए कई समस्याएं लेकर आ रही है।

  • आपकी सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
  • शत्रु आप पर हावी रहेंगे। इसलिए कोशिश करे की किसी से बिना बात का झगड़ा मोल न ले।
  • रिश्तों और प्रेम के मामलों में आप धोखा खा सकते है। इसलिए किसी पर अंधा विश्वास करने से बचें।
  • साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी असंतुष्ट रहेगा।

वृषभ राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति –

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र और राहु की यह युति उनके लिए कई नकारात्मक परिणाम लेकर आ रही है। जो इस प्रकार है।

  • पुराने रिश्ते में तनाव के कारण आपके नए रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। इसलिए आपको अपने नए और पुराने दोनों रिश्ते में सामंजस्य बनाकर चलना होगा।
  • आपके द्वारा बोले गए शब्द किसी का दिल दुखा सकते है। ध्यान रखे की आप किसी को कड़वे शब्द कहने से बचे।
  • अगर आप प्यार में है तो प्रेम के मामले में आपको अपना हर फैसला समझदारी के साथ लेना होगा। नहीं तो प्यार के मामले में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति-

इस राशि वाले जातकों के लिए राहु और शुक्र की युति बहुत लाभदायक सिद्ध हो रही है। यह युति मिथुन राशि के जातकों को क्या क्या लाभ पहुंचेगा। उसकी चर्चा नीचे की गई है।

  • मिथुन राशि के जातकों के 11वें भाव में बनने के कारण यह युति व्यापार में लाभ के योग लेकर आ रही है।
  • इनका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
  • शेयर बाजार में लगाए पैसों का दुगना लाभ मिलने की संभावना है।

Conjunction of Rahu and Venus in Gemini

कर्क राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति-

ज्योतिष के अनुसार इस साल कर्क राशि में शुक्र और राहु युति काफी अच्छी साबित हो रही है। आगे की जानकारी नीचे दी गई है।

  • कर्क राशि वाले अपने दिल की बात अपने प्रियजनों से बिना झिझक कह पाएंगे। जिससे कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव कम होगा।
  • कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से हल्की फुल्की नोक झोंक हो सकती है। लेकिन स्थिति सामान्य रहेगी।
  • कर्क राशि वाले जातक अपने विचारों से और लोगों को प्रेरित कर सकते है।

सिंह राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति-

सिंह राशि वालों के लिए राहु और शुक्र ग्रह की युति मिला जुला परिणाम लेकर आएगी। जानते है इस राशि में शुक्र और राहु युति की खासियत।

  • इस राशि वाले जातकों को न ज्यादा लाभ होगा न हानि।
  • इनके लिए परिस्थितियां सामान्य रहेगी।
  • भाग्य सिंह राशि वालों के साथ है। यह कहीं दूर विदेश यात्रा पर जा सकते है।

कन्या राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति-

शुक्र और राहु की युति मुश्किल समय लेकर आ रही है। जानते है इस राशि वालों को किन किन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

  • कन्या राशि वालों के लिए यह युति उनकी कुंडली के अष्टम भाव में बन रही है। इसलिए यह समय कन्या राशि वालों के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है।
  • इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
  • आपके अचानक बीमार होने और दुर्घटना होने की संभावना बन रही है।

Virgo Zodiac Sign

तुला राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति-

तुला राशि के जातकों की कुंडली में यह युति सप्तम भाव में बन रही है। जानते है तुला राशि के जातकों पर शुक्र और राहु युति के प्रभाव।

  • परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
  • जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
  • पार्टनरशिप के बिजनेस में लाभ होगा।
  • अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे है।
  • कार्यस्थल पर तरक्की प्राप्त होगी।
  • कही बाहर घूमने जा सकते है।

वृश्चिक राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति-

ज्योतिष से जानिए वृश्चिक राशि में इस युति का क्या प्रभाव पड़ेगा।

  • शुक्र और राहु की युति वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी अच्छा योग लेकर आ रही है।
  • आप हर परिस्थिति में सकारात्मक रहेंगे। लेकिन कुछ गलत विचार आपको भ्रमित कर सकते है।
  • कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा।

धनु राशि में शुक्र और राहु ग्रह की युति-

धनु राशि वालों के लिए भी शुक्र और राहु की युति मिला जुला फल लेकर आएगी। जानते है इस राशि के लिए शुक्र और राहु की युति क्या लेकर आ रही है।

  • इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • माता के सहयोग से धनु राशि वालों को हर कार्य में सफलता हासिल होगी।
  • वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी।

Sagittarius Sign

मकर राशि में शुक्र और राहु ग्रह की युति-

आईए जानते है मकर राशि वालों के लिए शुक्र और राहु की युति क्या शुभ, अशुभ योग लेकर आने वाली है।

  • यह युति मकर राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि करेगी।
  • आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कोई लोंग ट्रिप प्लान कर सकते है।
  • मकर राशि वालों को अपने रिश्ते में सोच समझ कर चलने की आवश्यकता है। नहीं तो इसके अनुचित परिणाम भी भुगतने पड़ सकते है।

कुंभ राशि में शुक्र और राहु ग्रह की युति-

राहु और शुक्र ग्रह की युति कुंभ राशि वालों के लिए कैसी रहेगी। आईए जानते है इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी के साथ।

  • आपका धैर्यवान बना रहना आपके लिए लाभ की स्थिति उत्पन्न कर रहा है।
  • जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।
  • नई ऊर्जा के साथ नए कार्यों की शुरुआत करेंगे।
  • आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

मीन राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति-

शुक्र और राहु ग्रह की युति का मीन राशि पर प्रभाव जानने के लिए नीचे दिए गए कुछ बिंदुओं को जरुर पढ़े।

  • यह युति मीन राशि वालों के लिए मिले जुले योग लेकर आ रही है। न तो इन्हें ज्यादा लाभ होगा और न ही ज्यादा हानि।
    स्थितियां सामान्य रहेगी।
  • अपने किए फैसले पर परिवार का साथ मिलेगा।
  • पार्टनर के साथ रिलेशनशिप अच्छा रहेगा।

Pisces Sign

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. शुक्र और राहु की युति से जातक की कुंडली में कौन सा योग बनता है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र और राहु की युति से जातक की कुंडली में क्रोध योग बनता है।

2. ज्योतिष में राहु की कितनी दृष्टियों का वर्णन किया गया है?

ज्योतिष में राहु की तीन दृष्टियों का वर्णन मिलता है। जो अपने स्थान से 5वें, 7वें और 9वें भाव को देखता है।

3. राहु के कारण व्यक्ति को कौन सी बीमारियां होती है?

राहु के कारण व्यक्ति को अल्सर, हिचकी, गैस्ट्रिक, पागलपन, आंखों की समस्या आदि हो सकती है।

4. व्यक्ति की कुंडली में 9वां घर किसको दर्शाता है?

व्यक्ति की कुंडली में 9वे घर के स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति का इस स्थान में होना उत्तम माना जाता है।

5. क्या नीच ग्रह शुभ फल दे सकता है?

ज्योतिष शास्त्र यह बताता है कि कुछ परिस्थितियों में नीच ग्रह व्यक्ति को अशुभ फल देते है। जबकि अन्य परिस्थितियों में यह जातक को शुभ फल भी देते है।

और पढ़ें: विवाह से पूर्व ज़रूर करवाएं कुंडली मिलान, जानें इसका तरीका और महत्व

अपनी कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के उपाय के बारे जानने के लिए आज ही बात करे इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से।

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.