
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ब्रह्मांड में मौजूद ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर कई छोटे-बड़े गोचर करते रहते हैं। वर्ष 2023 में अनेक ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। वैभव और ऐश्वर्य का कारक ग्रह शुक्र भी इस वर्ष गोचर करेगा।
शुक्र का प्रभाव
जिन जातकों की कुंडली में शुक्र सकारात्मक स्थिति में होता है, वे लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। साथ ही शुक्र के प्रभाव से उन्हें आर्थिक लाभ भी होता है। शुक्र मीन राशि में जब मार्गी होता तब सभी जातकों का राशिफल अलग अलग परिणाम दिखायेगा।
तो आइये जानते हैं इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से कि शुक्र का मीन राशि में गोचर क्या प्रभाव देने वाला है।
शुक्र ग्रह से जुड़े तथ्य
शुक्र ग्रह की विशेषताएं इस प्रकार हैं –
- इसे भौतिक सुख, धन-संपन्नता, भोग-विलासिता, सौन्दर्य और काम-वासना आदि का कारक ग्रह माना जाता है।
- वृष और तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। साथ ही भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों का भी स्वामी ग्रह शुक्र है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह बलवान होने से जातक का वैवाहिक जीवन हमेशा सुखी रहता है। और वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने से वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं।
- शुक्र जब मजबूत स्थिति में होता है तब व्यक्ति कला और साहित्य के क्षेत्र में दक्ष होता है।
शुक्र को मजबूत करने के ज्योतिष उपाय
- कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करें – ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
- शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद वस्तुओं का दान करें। इसके साथ ही काली चींटियों को चीनी और सफेद गाय को आटा खिलाएं।
- शुक्रवार के दिन व्रत रखें।
- शुक्र यंत्र की पूजा करके उसे पूजा स्थल में रखें। यंत्र की स्थापना करने के बाद सफेद पुष्प अर्पित करें।
- हीरा,सफेद पुखराज आदि शुक्र ग्रह से जुड़े रत्नों को धारण करें। इसके अलावा स्फटिक की माला और चांदी का कड़ा भी धारण कर सकते हैं।
शुक्र गोचर तिथि
05 फरवरी 2023 को शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से तीन राशि के जातकों को अत्यधिक लाभ मिलने वाला है। उनका वार्षिक राशिफल अत्यंत ही शुभ और लाभदायक होने वाला है। उन्हें करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये तीन राशियाँ कौन सी हैं।
कन्या राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लिए शुभ साबित होगा। शुक्र ग्रह इनकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। यह स्थान वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों का भाव माना जाता है। इस समय जीवनसाथी के साथ इनके संबंधों में मधुरता आयेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस समय साझेदारी में काम करने से लाभ हो सकता है। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
जानें तुला राशि के जातकों पर शुक्र गोचर का असर
शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यह गोचर इनकी राशि के छठे स्थान में होगा। यह स्थान रोग, शत्रु का स्थान माना जाता है। अतः इस समय उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं का भी नाश हो सकता है। कोर्ट- कचहरी के पुराने मामलों में सफलता मिल सकती है। इस समय करियर में प्रगति होगी और आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि पर शुक्र गोचर का ये होगा प्रभाव
शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होगा। शुक्र ग्रह मिथुन राशि के दशम स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह स्थान नौकरी और कार्यक्षेत्र के लिए ज़िम्मेदार माना जाता है। इसलिए इस समय बेराजगार लोगों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें तरक्की मिल सकती है। जो कारोबारी हैं, उनके लिए अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए यह समय बिलकुल उपयुक्त है। इस समय आय के स्त्रोत बढ़ेंगे और पूंजी में वृद्धि हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
1. शुक्र का मीन राशि में गोचर कब होगा ?
2. शुक्र मीन गोचर से वार्षिक राशिफल पर क्या असर होगा ?
3. क्या होगा मिथुन राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव ?
4. तुला राशि के जातकों पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा ?
5. क्या होगा कन्या राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव ?
और पढ़ें – शुक्र का होगा दो बार राशि परिवर्तन, जानें अन्य ग्रहों पर इसका असर
इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।