Get App
Aarti & ChalisaHindiLife Problems

श्री कृष्ण के इन 8 मंत्रों का करें जाप, होगा अत्यधिक लाभ

By February 3, 2023September 9th, 2023No Comments
Lord Krishna

श्री कृष्ण भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। कृष्ण जी की कृपा से साधक के सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। और साथ ही मनवांछित फल की प्राप्ति भी होती है। कृष्ण भक्ति में लीन होकर संसार का हर सुख प्राप्त किया जा सकता है।
तो आइये इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानते हैं कृष्ण जी के आठ चमत्कारी मंत्र।

कृष्ण जी के मंत्र का महत्व 

मान्यता है कि कृष्ण जी के मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से अत्यधिक लाभ मिलता है।
श्रीकृष्ण के विभिन्न मंत्रों के उच्चारण से धन, सुख, सौभाग्य, सौन्दर्य आदि की प्राप्ति होती है। कृष्ण जी के आठ चमत्कारी मंत्र शुभ प्रभाव बढ़ाने तथा सुख-समृद्धि प्रदान करने में अत्यंत प्रभावी माने गए हैं।

श्री कृष्ण बीज मंत्र

श्रीकृष्ण के इस मूल मंत्र से अटका हुआ धन वापस आता है – कृं कृष्णाय नमः। श्री कृष्ण बीज मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने वाले जताक सभी बाधाओं एवं कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। इस मंत्र के शुभ फल से अटका धन भी प्राप्त हो जाता है।

Shri Krishna Beej Mantra

रोग नाशक कृष्ण मंत्र

मानव शरीर में रोगों के नाश के लिए इस मंत्र का जाप करें – ऊं नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठ मेधसे। सर्व व्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।
यदि कोई बीमारी बार-बार परेशान कर रही है। तो प्रतिदिन सुबह उठते ही 3 बार रोग नाशक कृष्ण मंत्र का जाप करना चाहिए।

Rog Nashak Krishna Mantra

कृष्ण दर्शन मंत्र

भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पाने के लिए यह मंत्र जपें – कच्चित्तुलसि कल्याणि गोविन्दचरणप्रिये।
सह त्वालिकुलैर्बिभ्रद् दृष्टस्तेअतिप्रियोअच्युतः।।
श्रीमद्भागवत में इस मंत्र का महत्व बताया गया है। तुलसी की माला की सहायता से प्रतिदिन 32000 बार कृष्ण दर्शन मंत्र का जाप करें। पूरी निष्ठा और श्रद्धा से मंत्र का उच्चारण करने पर कृष्ण जी के दर्शन हो सकते हैं।

Krishna Darshan Mantra

मनोकामनाएं पूर्ण करने का मंत्र

गोकुल नाथाय नमः‘ भगवान श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से साधक की सभी इच्छाएं और अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं। नियमित रूप से इस मंत्र का 108 बार जाप करने से साधक को संसार की संपूर्ण सिद्धियां प्राप्त होती है। तथा इस मंत्र के प्रभाव से धन-दौलत में भी वृद्धि होती है।

Gokul Nathay Namah

प्रेम विवाह के लिए मंत्र

शीघ्र विवाह करने हेतु अथवा मनपसंद व्यक्ति से प्रेम विवाह करने के लिए इस मंत्र का जाप करें – ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय‘। प्रेम विवाह करने में यह मंत्र चमत्कारी सिद्ध होता है। भगवान श्री कृष्ण को प्रेम और स्नेह का कारक देवता माना जाता है। अतः उनकी कृपा से साधक के प्रेम प्रसंग भी सफल हो जाते हैं।

Om Namo Bhagvate Shrigovinday

वैष्णव मंत्र

हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे” यह भगवान कृष्ण का सबसे प्रसिद्ध मंत्र है। इस दिव्य मंत्र का उच्चारण करने से साधक कृष्ण जी की भक्ति में लीन हो जाते हैं। यह वैष्णव मंत्र ना सिर्फ भारत में, बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस मंत्र के जाप से विदेशी श्रद्धालु भी कृष्ण भक्ति में लीन हो जाते हैं। यह मंत्र विशेष रूप से इस्कॉन मंदिरों में जपा जाता है।

Vaishnav Mantra

सफलता पाने के लिए मंत्र

श्रद्धा भाव से इस मंत्र का जाप करने पर भगवान श्री कृष्ण सफलता का वरदान देते हैं – ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः। यह कृष्ण सफलता मंत्र साधक के मन को शांति प्रदान करता है। तथा जीवन से दुख-दर्द को दूर करता है। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने पर साधक को हर क्षेत्र में अपार सफलता, धन-दौलत और समाज में मान-सम्मान मिलता है।

Om Shri Krishna Sharan mamah

कृष्ण गायत्री मंत्र

इस मंत्र को दोहराने से साधक की सभी चिंताओं, दुखों और कष्टों का निवारण हो जाता है। भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें। ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात।

भगवान कृष्ण के मंत्र जपने के लाभ

  • भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से बुरे कर्मो के नकारात्मक परिणाम दूर हो जाते हैं। जिस तरह गंगा स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। उसी प्रकार भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर उनके मंत्रों का जाप करने से साधक पाप मुक्त हो जाते हैं।
  • कृष्ण मंत्र समग्र समृद्धि प्राप्त करने में सहायता करते हैं। जीवन सकारात्मक हो जाता है। रोगों से छुटकारा मिल जाता है। तथा मन प्रसन्न हो जाता है।
  • श्री कृष्ण मंत्र सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाने में सहायता करते हैं। साथ ही इन मंत्रों का उच्चारण करने से जीवन में सफलता मिलती है।
  • श्री कृष्ण मानव जाति के रक्षक माने जाते हैं। इसलिए कृष्ण मंत्रों का जाप करने से कठिन समय में शक्ति मिलती है। तथा जीवन के संकट दूर होते हैं।
  • कृष्ण मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है। और ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. कृष्ण जी के मंत्र का महत्व क्या है ?

मान्यता है कि कृष्ण जी के मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से धन, सुख, सौभाग्य, सौंदर्य आदि की प्राप्ति होती है। सुख-समृद्धि प्रदान करने में भी ये मंत्र अत्यंत उपयोगी माने गए हैं।

2. श्री कृष्ण बीज मंत्र कौन सा है ?

भगवान श्रीकृष्ण का मूलमंत्र – कृं कृष्णाय नमः इस चमत्कारी मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से बाधाओं एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस मंत्र के शुभ फल से अटका हुआ धन भी प्राप्त हो जाता है।

3. रोग नाशक कृष्ण मंत्र कौन सा है ?

शारीरिक रोगों और मानसिक विकारों के निवारण के ल‍िए इस मंत्र का जाप करें। ऊं नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठ मेधसे। सर्व व्याधि विनाशाय प्रभो मामृतं कृधि। यदि कोई बीमारी बार-बार हो रही है तो प्रतिदिन 3 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

4. क्या है श्री कृष्ण दर्शन मंत्र ?

भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पाने के लिए इस मंत्र का 32000 बार जाप करें – कच्चित्तुलसि कल्याणि गोविन्दचरणप्रिये।सह त्वालिकुलैर्बिभ्रद् दृष्टस्तेअतिप्रियोअच्युतः।।

5. भगवान कृष्ण के मंत्र जपने से साधक को क्या लाभ मिलते हैं ?

साधक पाप मुक्त हो जाते हैं। रोगों से छुटकारा मिल जाता है तथा मन प्रसन्न हो जाता है। जीवन में सफलता मिलती है। व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

और पढ़ें – विजया एकादशी 2023 : जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और महत्व

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta