Get App
HindiMythological Stories

शिव जी और माता पार्वती की पुत्री का राज क्या था?

By August 13, 2022December 1st, 2023No Comments
भगवान शिव और पार्वती

शिव और पार्वती के प्रेम के बारे में तो सभी जानते हैं। शिव और पार्वती जी के दो पुत्र हैं। भगवान श्री गणेश और कार्तिकेय। आप जानते हैं। शिव जी की एक बेटी भी है। आज हम जानेंगे शिव जी की बेटी का रहस्य क्या था? शिव और पार्वती जी की पुत्री का नाम क्या था?

भगवान शिव और पार्वती-

पूरा संसार भगवान शिव और पार्वती के प्रेम से वाकिफ है। प्रेम की वजह से शिव जी ने देवी पार्वती को अपने आधे अंग में जगह दी थी। तभी से शिव अर्धनारीश्वर कहलाते हैं। कई पौराणिक कथाओं में शिव और पार्वती जी के प्रेम का उल्लेख मिलता है। मां पार्वती ने शिवजी से विवाह करने के लिए कठोर तपस्या की थी। पार्वती का अपने प्रति प्रेम देखकर शिव जी विवाह के लिए मान गए थे।

यह भी पढ़ें:-  जानें शिव जी के गले का नाग का क्या रहस्य है?

पार्वती, गणेश और कार्तिकेय

पार्वती जी ने की पुत्री की मनोकामना-

एक बार माता पार्वती और शिव जी सुन्दर वन में टहल रहे थे। वहां पर मनोकामना पूर्ण करने वाला एक वृक्ष था। जिसका नाम कल्प वृक्ष था। जब शिव जी कैलाश पर्वत से कही चले जाते थे। तब माता पार्वती अकेला महसूस करती थी। इसलिए माता पार्वती कल्प वृक्ष से एक पुत्री की मनोकामना करती हैं। कल्प वृक्ष पार्वती जी की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। पार्वती जी से एक पुत्री का जन्म होता है। जिसका नाम अशोक सुंदरी रखा गया।

Shiv Ji, Parvati And Ganesh

अशोक सुंदरी –

शिव जी और पार्वती जी की पुत्री का नाम अशोक सुंदरी था। अशोक सुंदरी नाम का अर्थ अत्यधिक अच्छा है। अशोक का अर्थ होता है दुख के बिना। सुंदरी का अर्थ है सुन्दर।पौराणिक कथा के अनुसार जब शिव जी ने गणेश के सिर काटा था। तब अशोक सुंदरी उसी जगह पर थी। शिव जी का यह रूप देखकर अशोक सुंदरी डर गयी थी। अशोक सुंदरी नमक की बोरी में छिप गयी थी। पश्चात शिव जी अशोक सुंदरी को लेकर आते हैं। उसे शांत करते हैं। यह कथा थी शिव और पार्वती जी की पुत्री अशोक सुंदरी की।

इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो से जुड़े रहे और हमरे लेख जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें:- भगवान शिव के ऐसे अस्त्र जिससे देवता भी घबराते थे।

ज्योतिष शास्त्र की रोचक जानकारी के लिए हमसे Instagram पर जुड़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.