Get App
HindiKundliRemedies & HealingZodiacs & Planets

Shani Uday 2023: शनि का 12 राशियों में उदित होने का क्या है संकेत

By March 2, 2023December 6th, 2023No Comments
Shani Uday 2023

ग्रहों का अलग अलग राशियों में गोचर होना उस राशि के जातक पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालता है। जैसा कि आप लोग जानते है शनि को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। जो कर्मों के आधार पर व्यक्ति के पाप पुण्य को तौलते है और उन्हें उसी के कर्मों के अनुसार फल देते है। ज्योतिष शास्त्र ने यह अनुमान लगाया गया है कि पूरे 30 वर्ष पश्चात शनि का कुंभ राशि में उदय होने जा रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि शनि का कुंभ राशि में उदय होना इस साल कुंभ राशि के जातकों के लिए कई शुभ-अशुभ योग लेकर आ रहा है।

साल 2023 में कब होंगे शनि देव उदित-

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के गोचर में मुख्य रुप से शनि का गोचर किसी राशि में हो तो। यह उस व्यक्ति के जीवन को बहुत प्रभावित करता है। 6 मार्च 2023 को शनि का कुंभ राशि में उदय होगा। 2023 में शनि का उदय होना कुंभ राशि के जातकों के साथ साथ अन्य राशियों के लिए भी सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है।

क्या आप इस बात से चिंतित है कि शनि का उदय आपके लिए क्या लेकर आने वाला है? या फिर आप यह जानना चाहते है कि इस साल कौन सी राशि में होंगे शनि देव उदित? अपने प्रश्नों के जवाब के लिए आज ही कॉल करें इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी को और जाने उनसे शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय। तो जानते है इस साल शनि का 12 राशियों में गोचर का कैसा रहेगा प्रभाव

मेष राशि में शनि उदय-

मेष राशि में शनि देव का उदित होना। मेष राशि वालों के लिए शानदार उपहार लाने वाला है। मेष राशि वाले अपने डर पर विजय पाएंगे और इनके छिपे हुए शत्रुओं का खात्मा होगा। अपनी पेशेवर जिंदगी में यह काफी तरक्की हासिल करेंगे।

Sky Diving

वृषभ राशि में शनि उदय-

इस साल वृषभ राशि में भी शनि का उदय होना काफी शुभ माना जा रहा है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। आप जिस भी काम में अपना हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है जिससे आपके रुके हुए कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे।

मिथुन राशि में शनि का उदय-

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का उदय काफी शुभ फल लेकर आ रहा है। मिथुन राशि वाले जातकों को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुके हुए काम बनेंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

Girls Doing Yoga

कर्क राशि में शनि उदय-

कर्क राशि में शनि का उदित होना कर्क राशि वालों के लिए अशुभ संकेत लेकर आ रहा है। आप कोर्ट कचहरी के पचड़े में फंस सकते है। इसके अलावा आपको अपने कार्यक्षेत्र पर भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि में शनि उदय-

सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। सिंह राशि वाले स्वभाव से शांत लेकिन आक्रामक प्रवृत्ति वाले होते है। इस साल शनि का सिंह राशि में उदय होना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी बताया जा रहा है। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। प्रगति के नए रास्ते मिलेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। आर्थिक रुप से भी तरक्की करेंगे। यह क्षण जीवन को आनंद के साथ गुजारने का है। इसलिए अपने जीवन के हर लम्हें का भरपूर आनंद लीजिए।

Marraige

कन्या राशि में शनि उदय-

कन्या राशि वालों के लिए भी शनि का उदित होना मिश्रित फल लेकर आ रहा है। जीवन के इस पड़ाव पे इन्हें उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी की कठोरता के कारण कन्या राशि वाले किसी बड़ी समस्या में पड़ सकते है। इसलिए ज्योतिषियों द्वारा इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि में शनि उदय-

तुला राशि में शनि उदय पूरे 33 दिनों बाद होगा। इस दौरान आपको कहीं से कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। यह समय आपके लिए एक वरदान के समान है। अत: इस समय को आप फालतू कार्यों में व्यर्थ न करके किसी उपयोगी चीज को सीखने में लगाएंगे तो आपको लाभ होगा। जो लोग राजनीति और व्यापार के क्षेत्र से जुड़े है उनके लिए इन क्षेत्रों में अपना कौशल निखारने का यह एक उचित समय है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में लगे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

Girl With the Laptop

वृश्चिक राशि में शनि उदय-

वृश्चिक राशि में शनि का उदित होना वृश्चिक राशि वालों के लिए एक मिला जुला समय लेकर आ रहा है। इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को न अधिक लाभ होगा न अधिक हानि। लेकिन इन्हें अपने कार्यक्षेत्र और वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि में शनि उदय-

धनु राशि वालों के लिए शनि का उदय होना। धनु राशि वालों पर साढ़ेसाती का योग लेकर आ रहा है। इन राशि वालों के ऊपर हर पल खतरा मंडरा रहा है। इनको अपने निजी जीवन में अपने किसी प्रिय से धोखा मिलने की संभावना है। साथ ही इनका कार्यक्षेत्र भी प्रतिकूल दिशा में जा रहा है। यह प्रतिकूल परिस्थितियां इनका फोकस इनके काम पर से हटा सकती है।

Cheating Partner

मकर राशि में शनि उदय-

मकर राशि मे शनि उदय 2023 बताता है कि मकर राशि वालों को कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग कानूनी विवाद में लंबे समय से पड़े है उनकी सारी कानूनी समस्याओं का हल होगा। कार्यस्थल के काम से कहीं बाहर जाने का योग बन रहा है। जिसमे विदेश यात्रा के भी प्रबल योग है। परिवार में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं रहेगा और शांति का वातावरण बना रहेगा।

कुंभ राशि में शनि उदय-

कुंभ राशि में शनि देव का उदित होना कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक रिजल्ट लेकर आ रहा है। आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्कप्लेस पर आपका रुतबा बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। वैवाहिक जीवन शांतिमय रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है।

Luxury Car and House

मीन राशि में शनि उदय-

मीन राशि वालों के लिए शनि का उदय होना मीन राशि वाले जातकों के जीवन में एक साथ कई समस्याओं का सैलाब लेकर आएगा। इनका वैवाहिक जीवन कष्ट में गुजरेगा। इस अवधि के दौरान पार्टनरशिप का व्यापार करने से आपको धन की हानि होगी। इसलिए पार्टनरशिप और अपने व्यापार के लिए जोखिम भरे फैसले लेने से बचे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. धनु राशि का स्वामी ग्रह कौन सा है?

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। बृहस्पति को बुद्धि, ज्ञान और कौशल का देवता कहा जाता है।

2. कौन सी राशि धनु राशि की शत्रु राशि है?

वृषभ, मिथुन, मीन, कन्या और तुला धनु राशि की शत्रु राशि है। जिसमे धनु राशि की कन्या राशि से कट्टर शत्रुता है।

3. 2023 में कब होंगे शनि देव उदित?

6 मार्च 2023 की रात 11 बजकर 36 मिनट पर शनि का कुंभ राशि में उदय होगा।

4. शनि की सबसे प्रिय राशि कौन सी है?

तुला राशि शनि देव की सबसे प्रिय राशि है। तुला राशि के जातकों पर हमेशा शनि देव की कृपा बनी रहती है।

5. कौन सी राशियां है शनि देव की शत्रु ?

मेष, वृश्चिक, कर्क और सिंह शनि देव की शत्रु राशियां है। क्योंकि यह सूर्य देव की प्रिय राशियां है और शनि की सूर्य से नहीं बनती।

6. कौन सा रत्न धनु राशि के लिए पहनना शुभ माना जाता है?

धनु राशि के लिए फिरोजा रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। यह रत्न गहरे नीले रंग का होता है। जो बेहद आकर्षक लगता है।

7. किसी राशि में शनि का उदय होना क्या समझाता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी राशि में शनि का उदय उस राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव लेकर आता है।

और पढ़ें:  जानें फेंगशुई के अनुसार पकुआ दर्पण का महत्व

क्यों नहीं होती शनि की मित्रता सूर्य की प्रिय राशियों से । जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.