Get App
AstrologyHindiLife Problems

सामुद्रिक शास्त्र से जानें शरीर के अंगों के फड़कने का राज

By June 10, 2025No Comments
Eye Twitching

कभी-कभी हमारे शरीर के कुछ अंग जैसे आंख, उंगली या हाथ अचानक फड़कने लगते हैं और हम यह नहीं समझ पाते कि यह क्यों हो रहा है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, रीर के अंगों का फड़कना किसी न किसी बात का संकेत देता है। सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) मानता है कि शरीर की बनावट और उसकी हलचल व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़े राज खोल सकती है। 

Eng CTR

अंग फड़कना शुभ या अशुभ?

ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों का फड़कना कोई सामान्य बात नहीं है। इसमें शुभ और अशुभ संकेत छिपे होते हैं। मान्यता है कि पुरुषों के दाएं और महिलाओं के बाएं अंग का फड़कना किसी शुभ समाचार का संकेत देती है। वहीं पुरुषों के बाएं और महिलाओं के दाएं अंग का फड़कना बुरा संकेत माना जाता है। तो आइए सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार जानते हैं कि शरीर के किन अंगों के फड़कने का क्या मतलब है।

यह भी पढ़ें: Lucky Gemstone for Capricorn: मकर राशि के लिए ये रत्न होंगे लकी!

शरीर के इन अंगों के फड़कने का क्या मतलब है?

यहाँ हम जानेंगे कि शरीर के अंगों का फड़कना पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग अर्थ होता है जो इस प्रकार है।

1. आंख फड़कने का मतलब 

 पुरुष के लिए 

  • दाहिनी आंख का फड़कना सम्मान, तरक्की या किसी बड़ी खुशखबरी की ओर संकेत करता है।
  • बाईं आंख फड़कने का मतलब परेशानी, मानसिक तनाव या भारी नुकसान हो सकता है।

महिला के लिए

  • दाहिनी आंख फड़कने का मतलब तनाव, झगड़ा या कोई बाधा आ सकती है।
  • बाईं आंख फड़कने से कोई खुशखबरी मिल सकती है या रुका हुआ काम बन सकता है।

2. कंधा फड़कने का मतलब

पुरुष के लिए

  • दाएं कांधे का फड़कना बड़ा पुरस्कार मिलने का संकेत देता है।
  • बाएं कांधे का फड़कना जिम्मेदारी और काम के दवाब की ओर संकेत करता है।

महिला के लिए

  • दाएं कांधे का फड़कना अच्छा होता है और कोई बड़ी खुशी दस्तक दे सकती है।
  • वहीं बाएं कांधे का फड़कना रिश्ते में तनाव आने का संकेत देता है।

 3. भौहें फड़कने का मतलब

पुरुष के लिए

  • दाहिनी भौंह फड़कने का मतलब मान-सम्मान और सफलता का संकेत देता है।
  • बाईं भौंह फड़कने का मतलब किसी महिला मित्र से मुलाकात या कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

महिला के लिए

  • दाहिनी भौंह फड़कने से रिश्तों में तनाव या गलतफहमी हो सकती है।
  • बाईं भौंह फड़कने से पारिवारिक या प्रेम संबंधों में प्यार बढ़ सकता है।

4. जांघ फड़कने का मतलब

पुरुष के लिए

  • दाहिनी जांघ का फड़कना अच्छा होता है यह धन लाभ की ओर संकेत करता है।
  • वहीं बाईं जांघ फड़कने का मतलब व्यक्ति को किसी बात से शर्मिंदा होना पड़ता है।

महिला के लिए

  • बाईं जांघ फड़कने का मतलब है कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।
  • वहीं दाहिनी जांघ का फड़कना अशुभ होता है ये लड़ाई-झगड़े की ओर इशारा करता है।

5.  होंठ फड़कने का मतलब

पुरुष के लिए

  • ऊपरी होंठ फड़कने का मतलब किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत हो सकता है।
  • निचला होंठ फड़कने का अर्थ किसी से बहस या मतभेद हो सकता है।

महिला के लिए

  • ऊपरी होंठ फड़कने का अर्थ है प्रेम या रिश्तों में मिठास आ सकती है।
  • निचला होंठ फड़कने का मतलब वाद-विवाद या मानसिक परेशानी का योग बन सकता है।

6. हाथ या हथेली के फड़कने का मतलब

पुरुष के लिए 

  • दाहिना हाथ फड़कने का मतलब धन लाभ, नौकरी या व्यापार में तरक्की हो सकती है।
  • बाएं हाथ का फड़कना अच्छा नहीं माना जाता है। यह धन हानि की ओर संकेत करता है।

महिला के लिए

  • दाहिना हाथ फड़कने का मतलब नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
  • बाएं हाथ का फड़कना मानसिक तनाव या घरेलू खर्च की ओर इशारा करता है।

7.  पैर फड़कने का मतलब 

पुरुष के लिए

  • दाहिना पैर फड़कने का अर्थ है आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
  • बायां पैर फड़कने का मतलब है यात्रा में कोई रुकावट या दुर्घटना हो सकती है।

महिला के लिए

  • दाहिना पैर फड़कने का मतलब है आपको कहीं अच्छी जगह जाने का मौका मिलेगा।
  • बायां पैर फड़कने का अर्थ है थकान या तनाव हो सकता है।

8. कमर फड़कने का मतलब

पुरुष के लिए

  • बायां कमर के फड़कने से शुभ, अच्छी सूचना या अवसर की ओर इशारा करता है।
  • दायां कमर का फड़कना अशुभ, बड़ी समस्या या कोई दुखी सूचना मिल सकती है।

महिला के लिए

  • दायां कमर का फड़कना बड़ा अवसर मिलने की ओर संकेत करता है।
  • वहीं बाईं कमर के फड़कने से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

टल जाएंगी बड़ी बाधाएं बस करें ये उपाय

अंगों का फड़कना खासकर अगर वह अशुभ माना जाता है तो कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों में कुछ धार्मिक और कुछ घरेलू उपचार शामिल हैं आइए जानते हैं।

  1. हनुमान चालीसा का पाठ करें और घी या तिल के तेल से दीपक जलाएं।
  2. मन को शांत रखें और भगवान विष्णु या देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
  3. काले तिल, उड़द की दाल, कपड़े या अन्न का दान करें।
  4. ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
  5. एक चुटकी नमक लेकर सिर के ऊपर से तीन बार घुमाएं और पानी में बहा दें।
  6.  जिस स्थान पर आप बैठे हैं उस दिशा को थोड़ी देर के लिए बदल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. शरीर के किसी भी अंग के फड़कने का क्या कारण है?

तनाव, पानी की कमी, पोषण की कमी और ज्यादा कैफीन इसके प्रमुख कारण होते हैं।

2. माथे के बीच में फड़कने का क्या मतलब है?

माथे के बीच में फड़कना एक शुभ संकेत माना जाता है जो प्रेम और सुख की प्राप्ति का संकेत देता है।

3 . पलक फड़कने से कौन सी बीमारी होती है?

पलकों का फड़कना आम बात है और अक्सर तनाव और थकान के कारण ऐसा होता है।

4. क्या शरीर के अंगों का फड़कना हमेशा किसी घटना का संकेत देता है?

नहीं, ऐसा नहीं है। ज्योतिष में इसे भविष्य का संकेत माना जाता है पर वैज्ञानिक के अनुसार इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे चाय और कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन, तनाव, नींद पूरी न होना या सही प्रकार से भोजन न करना।

5. माथा फड़कने का क्या मतलब होता है?

माथा के फड़कने का मतलब ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में अलग-अलग फल बताया गया हैं। माथा फड़कने से यात्रा, धन लाभ, यश या सम्मान मिल सकता है।

6. नाभि फड़कने का क्या मतलब होता है?

नाभि के फड़कने का अर्थ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। पुरुषों में नाभि का फड़कना स्त्री के वियोग का संकेत हो सकता है, जबकि महिलाओं में यह नुकसान का संकेत माना जाता है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष के 10 नियम जिससे जानें कौन से ग्रह आपके लिए शुभ और अशुभ हैं!

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Pratibha Pathak

About Pratibha Pathak

इंस्टाएस्ट्रो में हिन्दी कंटेट राइटर। पत्रकारिता में अमरउजाला से सफर की शुरूआत की। यहां से कारवां बढ़ता हुआ पंजाब केसरी, इंडिया न्यूज से होते हुए इंस्टाएस्ट्रो में पहुंची। लगातार कुछ बेहतर और अलग करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सिखने की कोशिश। एस्ट्रोलॉजी, राजनीतिक और सॉफ्ट खबरों में रूचि।