Get App
AstrologyCalendarHindiZodiacs & Planets

सूर्य ग्रहण 2022: साल के आखिरी सूर्यग्रहण का राशियों पर प्रभाव और समय।

By October 25, 2022December 1st, 2023No Comments
Surya Grahan

सूर्य ग्रहण एक प्रकार का सूर्य पर ग्रहण होता है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चन्द्रमा गुजरता है तो पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा की आंशिक छाया सूर्य पर पड़ती है। जिसके कारण चंद्रमा की छाया पर सूर्य कुछ समय के लिए ढक जाता है। जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। 2022 में दिवाली के बाद साल का आखिरी सूर्यग्रहण पड़ने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण इस लिए भी ख़ास हो जाता है क्योंकि यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण पड़ने जा रहा है। आइये जानते हैं सूर्यग्रहण की तिथि और समय।

सूर्य ग्रहण 2022 की तिथि और समय-

वर्ष 2022 में दिवाली के बाद सूर्यग्रहण की तिथि 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को है। सूतक काल 25 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से प्रारंभ होगा। सूर्य ग्रहण का समय 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की अवधि 1 घंटे 19 मिनट है।

October Calendar

आंशिक सूर्यग्रहण क्या है?

सूर्य ग्रहण चंद्रमा के पृथ्वी और सूर्य के बीच आने से होता है। परंतु सूर्य का कुछ भाग पृथ्वी से दिखाई ना दे। अतः चंद्रमा सूर्य का कुछ भाग ही अपनी छाया में ले पाता है।इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहते हैं। ज्योतिषी के अनुसार इस सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से मत देखे। सूर्य का 50% हिस्सा चन्द्रमा की छाया से ढका हुआ होगा। यह भारत के उत्तर-पश्चिम राज्यों में अत्यधिक दिखेगा।

Surya Grahan

यह भी पढ़ें: बुध गोचर 2022 दिवाली के बाद इन राशि पर माँ लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वर्षा।

भारत में कहां दिखेगा सूर्यग्रहण?

साल 2022 का आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका,पश्चिम एशिया और यूरोप के हिस्सों में दिखेगा। भारत में पूर्वी भारत को छोड़कर सभी जगह सूर्यग्रहण दिखेगा। भारत में दिल्ली,बेंगलुरु,चेन्नई, कोलकाता,वाराणसी,मथुरा और उज्जैन में दिखाई देगा।

India Map

सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-

2022 में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को पड़ने वाला है। यह सूर्यग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। आइये जानते हैं इस सूर्यग्रहण का प्रभाव अन्य राशियों पर।

  • यह सूर्य ग्रहण में वृषभ व मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही कष्टदायक होगा और अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा।
  • राशि कन्या और वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक और धन की हानि हो सकती है।
  • सूर्य ग्रहण धनु राशि के लिए बहुत सामान रहेगा उस पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा ना कोई अच्छा प्रभाव पड़ेगा परंतु कई लाभ मिलने के संकेत हैं।

Zodiac Sign Symbol

सूर्यग्रहण में क्या करें और क्या ना करें?

  • सूर्य ग्रहण में गर्भवती स्त्रियों को विशेष का ध्यान रखना चाहिए उन्हें एक जगह बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • ऐसा करने पर गर्भवती स्त्रियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव कम हो जाता है।
  • गर्भवती स्त्रियों बच्चों और बूढ़ों को छोड़कर सभी लोगों को सोना और खाना-पीना नहीं करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण को आसमान में कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।
  • ग्रहण के समय सूर्य की किरणें आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं।
  • सूर्य ग्रहण को देखने के लिए विशेष प्रकार के चश्मे बनाए जाते हैं उनका ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के समय चाकू तेज धार वाली चीजें और तेज किनारों वाली चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल मत करें।    
  • ग्रहण के दौरान भोजन और पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के समय पूजा और स्नान नहीं करना चाहिए यह अशुभ माना जाता है।
  • ग्रहण काल के दौरान आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ माना जाता है।

Hanuman Chalisa

यह भी पढ़ें: कुंडली के ग्रहों के अनुसार ना करें यह दान बन सकता है मुसीबत का कारण।

सूर्यग्रहण से जुड़ी अन्य जानकारी या सूर्यग्रहण से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और उपाय के बारे में जानना चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.