Get App
AstrologyHindiHindu CultureLife Problems

रक्षाकवच से कम नहीं है रामायण की ये 8 चौपाइयां!

Ramayana kee ye 8 chaupaiyaan

हिंदू धर्म में भगावान श्री राम के मर्यादा के गुणों का गान करने वाले श्री रामचरितमानस का विशेष महत्व है। रामायण की हर चौपाई और मंत्र लोगों को अच्छी सीख देती है। हालांकि हिन्दी में रामायण चौपाई (Ramayan chaupai in hindi) के अनुसार, ये 8 चौपाई का विशेष महत्व है जिसे आप नीचे जान पाएंगे।

वहीं वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, जब घर में साफ-सफाई नहीं होती है या घर की स्त्री दुखी होती है तो घर में दरिद्रता आता है। ऐसे घरों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं, जिससे घरवालों को आर्थिक संकट और तंगी का सामना करना पड़ता है। इस परिस्थति में रामायण की 8 चौपाई से हमारे जीवन में काफी बदलाव आता है।

Hindi CTR

रामायण में चौपाई का महत्व

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में चौपाई का महत्वपूर्ण स्थान है। रामायण की 8 चौपाई (Ramayan ki 8 chaupai) यह न केवल साहित्यिक रूप से, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक चौपाई में धार्मिक शिक्षा, नीति, मर्यादा, भक्ति और धर्म का संदेश छिपा होता है। चलिए आगे अयोध्या कांड की 8 चौपाई (Ayodhya kand ki 8 chaupai) के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: महाभारत में इंद्रप्रस्थ शहर और भगवान कृष्ण की भूमिका

रामायण की 8 चौपाई दिलाएंगी इन परेशानियों से छुटकारा

अयोध्या कांड की 8 चौपाई (Ayodhya kand ki 8 chaupai) जो आप नीचे पढ़ सकते हैं।

1. प्रेम से जुड़ी समस्या के लिए चौपाई

हरि व्यापक सर्वत्र समाना।
प्रेम ते प्रकट होंहि मैं जाना।।

अर्थ- भगवान हर जगह मौजूद हैं वो हर कोने में बसे हुए हैं। लेकिन वे तभी दिखाई देते हैं या महसूस होते हैं जब कोई उन्हें सच्चे प्रेम से पुकारता है।

2. आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए चौपाई

रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई।
उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई।।

अर्थ- यह चौपाई रामचरितमानस के अयोध्याकांड से ली गई है जिसमें बताया गया है कि जब श्री राम अयोध्या लौटे, तो उस समय वहाँ चारों तरफ खुशियों और समृद्धि का वातावरण फैल गया। उनका आगमन उल्लास और आनंद की लहर लेकर आया था।

3. लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए चौपाई

सुनहि विमुक्त बिरत अरू विबई।
लहहि भगति गति संपति नई।।

अर्थ- जब कोई व्यक्ति सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर भगवान की भक्ति करता है, तो उसे सही मार्ग, सफलता और सुख-समृद्धि मिलती है।

4. परिवार में शन्ति लाने के लिए चौपाई

जब तें रामु ब्याहि घर आए।
नित नव मंगल मोद बधाए।।

अर्थ- जब रामजी विवाह करके घर लौटे, तब हर दिन नए-नए शुभ अवसर और खुशियाँ मनाई जाने लगीं।

5. ज्ञान प्राप्ति के लिए चौपाई

गुरु ग्रह गए पढ़न रघुराई।
अलपकाल विद्या सब आई।।

अर्थ- जब भगवान राम ने गुरु के पास पढ़ाई की, तो उन्होंने थोड़े ही समय में सारी विद्या सीख ली।

6. डूबा हुआ पैसा पाने के लिए चौपाई

गई बहारे गरीब नेवाजू।
सरल सबल साहिब रघुराजू।।

अर्थ- जब रघुराज (भगवान राम) आए, तो सभी दुखी और गरीब लोगों के लिए खुशियाँ आ गईं। वे मजबूत और सभी के समर्थक बने।

7. संतान प्राप्ति के लिए चौपाई

निर्मल मन जन सो मेहि पावा।
मोहि कपट छल छिद्र न भावा।।

अर्थ- जो व्यक्ति का मन साफ-सुथरा और पवित्र होता है, वही मुझ (भगवान) को पा सकता है। मुझमें कोई छल, कपट या कमी नहीं होती।

8. बीमारी से मुक्ति पाने के लिए चौपाई

राम कृपा ना सही सब रोगा।
जो यही भाति बने संजोगा।।

अर्थ- अगर भगवान राम की कृपा न मिले तो सभी रोग और समस्याएँ ठीक नहीं होतीं, चाहे कोई भी परिस्थिति क्यों न हो।

कैसे करें रामायण की चौपाई का जाप?

हिन्दी में रामायण चौपाई (Ramayan chaupai in hindi) के अनुसार, आप इस तरीके से चौपाइयों का सकते हैं।

  • जीवन में लगातार परेशानियां आ रही हैं या हर काम में अड़चनें आ रही हैं, तो ऐसे में रामायण की चौपाई का जाप बेहद असरदार माना गया है।
  • सुबह पीले या लाल ऊनी आसन पर बैठकर तुलसी की माला से कम से कम रामायण की 8 चौपाई का 108 बार जाप करें।
  • जाप के लिए मनोकामना के अनुसार रामायण की चौपाई चुनें।
  • यह आसान उपाय मानसिक शांति देने के साथ-साथ बुरे प्रभाव दूर कर जीवन में अच्छे बदलाव लाता है।
  • लगातार जाप करने से कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

चौपाई को जाप करने के लाभ

  • इन चौपाइयों का लगातार पाठ करने से दरिद्रता दूर होती है।
  • चौपाइयों का जाप करने से मन को शांति मिलती है।
  • जीवन में समृद्धि लाने में मिलती है।
  • खासकर, ध्यानपूर्वक पाठ करने से मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।
  • जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ सरलता से हल होती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. रामायण की सबसे पावरफुल चौपाई कौन सी है?

कलप कोटि लगि जाहिं न गाए ॥ इसका अर्थ है कि हरि अनंत हैं उनका कोई पार नहीं पा सकता है। उनकी कथा भी अनंत ही है। सभी संत लोग उस कथा को बहुत प्रकार से कहते-सुनते हैं।

2. रामायण की सर्वश्रेष्ठ चौपाई कौन सी है?

रामायण में ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ चौपाई को सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसका अर्थ है, ‘शुभ भवन, अशुभता को दूर करने वाला।

3. रिद्रता दूर करने के लिए रामायण में कौन सी चौपाई है?

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।।

4. लक्ष्मी प्राप्ति के लिए रामायण में कौन सी चौपाई है?

जिमि सरिता सागर मंहु जाही, जद्यपि ताहि कामना नाहीं। तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं, धर्मशील पहिं जहि सुभाएं।।

5. घर के मुख्य द्वार पर कौन सी चौपाई लिखनी चाहिए?

घर के मुख्य द्वार पर प्रभु का जाप लिखना चाहिए। आप जय-जय श्री राम, जय बजरंगबलि, जय-जय श्री राधे, राम-राम, श्याम-श्याम, राधे-राधे, जय माता दी लिख सकते हैं।

6. संकट में कौन सी चौपाई?

संकट में ‘दीन दयालु विरद संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।’ नामक चौपाई का पाठ करना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: बर्बरीक की कहानी: वह नायक जिसने युद्ध नहीं लड़ा!

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Pratibha Pathak

About Pratibha Pathak

इंस्टाएस्ट्रो में हिन्दी कंटेट राइटर। पत्रकारिता में अमरउजाला से सफर की शुरूआत की। यहां से कारवां बढ़ता हुआ पंजाब केसरी, इंडिया न्यूज से होते हुए इंस्टाएस्ट्रो में पहुंची। लगातार कुछ बेहतर और अलग करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सिखने की कोशिश। एस्ट्रोलॉजी, राजनीतिक और सॉफ्ट खबरों में रूचि।