![Ram Bhagwan with Wife And Son](https://d2al04l58v9bun.cloudfront.net/blog/wp-content/uploads/2022/08/09115453/love-kush-features-images-.png)
आइये जानते हैं लव और कुश के बारे में। लव कुश कौन थे?, राम जब लव कुश से मिले तो क्या हुआ था?और राम जी लव-कुश से कैसे मिले? आज हम इस लेख में पूरी जानकारी देंगे। जानेंगे अपने पुत्रों से मिलने पर क्यों हुए थे राम जी क्रोधित?
लव और कुश का जीवन परिचय-
माता सीता जब गर्भवती थी। तब वह महल छोड़कर महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में चली गयी थी। क्योंकि वह चाहती थी कि श्री राम का सम्मान अयोध्या की प्रजा में बना रहे। सीता गर्भवती थी फिर भी उन्होंने महल को त्याग दिया। तपोवन चली गयी गयी थी। कुछ समय पश्चात सीता ने 2 जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया। जिनका नाम लव और कुश रखा। लव-कुश राम जी के पुत्र थे। लव और कुश की पढ़ाई-लिखाई वाल्मीकि जी के आश्रम में ही हुई थी। महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही रह कर लव और कुश विभिन्न कलाओं में निपुण हो गए। लव और कुश को रामायण का ज्ञान भी महर्षि वाल्मीकि ने दिया था। परंतु लव कुश को यह ज्ञात नहीं था कि श्री राम उनके पिता हैं।
यह भी पढ़ें :- जानिए कैसे सीता मंदोदरी और रावण की पुत्री थी।
राम जी का पुत्रों से मिलन-
एक बार राम के छोटे भाई भरत और प्रिय भक्त हनुमान जी को लव कुश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जब यह बात श्री राम को पता चली। राम जी स्वयं महर्षि वाल्मीकि के आश्रम गए। तब राम जब अपने पुत्र लव और कुश से मिले तब हुए क्रोधित। परंतु जब राम आश्रम पहुंचे तब लव और कुश से पूछा। कि वो दोनों बालक कौन हैं? तब उन्होंने बताया वह वनदेवी के पुत्र हैं। क्योंकि आश्रम में सीता को वन देवी के नाम से जाना जाता था। लव कुश ने बताया उनको शिक्षा महर्षि वाल्मीकि से प्राप्त हुई है। यह सुनकर राम जी को महसूस हुआ कि लव और कुश उनके ही पुत्र हैं।
यह भी पढ़ें:- जानें सीता के जन्म का रहस्य क्या है?
राम जी ने किया अपने पुत्रों से युद्ध-
लव-कुश ने राम जी के बीच युद्ध प्रारम्भ हो गया। क्योंकि लव-कुश ने हनुमान और भरत को बंदी बना कर रखा था। लव कुश ने राम की सेना पर तीर चलाना शुरू कर दिया। इसी बीच महर्षि वाल्मीकि आये और इस युद्ध को बंद करा दिया। महर्षि वाल्मीकि जी ने लव-कुश से कहा राम जी वास्तव में आपके पिता हैं। यह सुनकर दोनों बालक अपने पिता राम के लिपट गए और खुशी से रोने लगे।
इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहे और हमारे लेख जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़ें: जानें सोने की लंका का असली राजा कौन था?
ज्योतिष शास्त्र की रोचक जानकारी के लिए हमसे Instagram पर जुड़ें।