Get App
AstrologyHindiTransits & RetrogradeZodiacs & Planets

Rahu Gochar 2025: इन 6 राशियों की बदलने वाली है किस्मत!

By April 5, 2025No Comments
Rahu Gochar 2025

2025 में राहु का कुंभ गोचर भारतीय ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 18 मई को राहु शनि द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ हो सकता है। राहु गोचर 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन, 18 मई के बाद राहु कुंभ राशि में प्रवेश कार्य और पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। खासकर मेष, कन्या और धनु राशि के लोगों के लिए राहु गोचर 2025 लाभकारी हो सकता है।

Eng CTR

क्या है राहु गोचर?

राहु गोचर का मतलब है राहु के राशी परिवर्तन। यानि राहु ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना। जो वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। राहु को छाया ग्रह माना जाता है और माना जाता है कि इसका गोचर विभिन्न राशियों और व्यक्तियों के जीवन पर प्रभाव डालता है।

कैसे हुई थी राहु की उत्पति

  • पौराणिक कथा के मुताबिक राहु की उत्पति समुद्र मंथन के दौरान हुई। 
  • उस समय जब असुर स्वरभानु ने देवताओं का रूप धारण कर अमृत पीने की कोशिश की थी।
  • लेकिन भगवान विष्णु ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया जिससे सिर वाला भाग राहु और धड़ वाला भाग केतु बना। 
  • अमृत पान के कारण उसके शरीर के दोनों भाग जीवित रहे और राहु और केतु के रूप में पहचाने गए।

किन राशियों को मिलेगा राहु गोचर का लाभ

राहु कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए शुभ समाचार ला सकता है। यह समय इन राशियों के लिए नए अवसरों, आर्थिक और पारिवारिक सुख का संकेत दे रहा है। इन राशियों को न केवल करियर में सफलता मिलेगी, बल्कि पारिवारिक जीवन में भी सुकून मिलने वाला है। इसी के साथ जाने किन राशि के लोगों को राहु गोचर का लाभ मिलने वाला है-

1. मेष राशि-

  • राहु का कुंभ राशि में गोचर मेष राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। 
  • राहु गोचर के प्रभाव से नौकरी और व्यवसाय में अच्छा बदलाव ला सकता है। 
  • करियर में उन्नति के अवसर मिलने की संभावना है।
  • नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ आय में वृद्धि हो सकती है।
  •  सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। 
  • आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है।

2. कन्या राशि-

  • कन्या राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर बेहद शुभ रहेगा। 
  • राहु का गोचर कन्या राशि के छठे भाव में होगा। जिसका असर कार्यों पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ेगा।
  •  राहु गोचर के प्रभाव से सभी विघ्न-बाधा समाप्त हो सकती है। 
  • नौकरी में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
  •  इसके साथ ही निवेश से अच्छा लाभ भी हो सकता है। 
  • जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और भाग्य का साथ भी मिलेगा। 

3. धनु राशि- 

  • धनु राशि वालों के लिए राहु का कुंभ राशि में गोचर भी बहुत लाभकारी हो सकता है। 
  • यह गोचर धनु राशि के तीसरे भाव में होगा, जिसका असर यात्रा, काम और पारिवारिक रिश्तों पर पड़ेगा। 
  • राहु गोचर के प्रभाव से यात्रा में लाभ मिल सकता है। परिवार में चल रही अनबन समाप्त हो सकती है।
  • रिश्तों में सामंजस्य आएगा। कार्य में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 
  • इस गोचर के दौरान व्यवसायी जातकों को भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

4. वृषभ राशि- 

  • राहु के गोचर से वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। 
  • भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
  • आर्थिक व शारीरिक रूप से बेहतर स्थिति में आएंगे। 

5. सिंह राशि-

  • सिंह राशि वालों के लिए राहु का कुंभ गोचर लाभकारी रहने वाला है। 
  • नौकरी पेशा की तलाश करने वालों का इंतजार खत्म हो सकता है। 
  • जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

6. मीन राशि-

  • राहु के गोचर से वृषभ राशि वालों के जीवन में अच्छा समय आएगा। 
  • भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। 
  • जीवन में खुशियों का आगमन होगा। राहु के गोचर से कोई सपना सच हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. राहु के गोचर होने से क्या होता है?

राहु का गोचर तीसरे, सातवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में शुभ माना जाता है। वहीं दूसरे, चोथे, पांचवें आठवें नौवें और बारहवें भाव में अशुभ माना जाता है।

2. राहु दोष के लक्षण क्या है?

राहु खराब होने से पेट और सिर में दर्द, रिश्ते खराब होना, खुद को लेकर गलतफहमी होना, आर्थिक नुकसान होना, बात-बात पर गुस्सा करना, अच्छे दोस्त न मिलना।

3. राहु दोष कितने समय तक रहता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु 18 वर्षों तक रहता है। राहु की महादशा में 3,6 या 9 वर्षों में सकारात्मक व नकारात्मक रहते हैं।

4. राहु को पॉजिटिव कैसे करें?

राहु और केतु से जुड़े मंत्र का जाप करें। जैसे कि राहु के लिए “ॐ रां राहवे नमः” और केतु के लिए “ॐ कें केतवे नमः”।

5. राहु से आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें?

राहु से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की मुर्ति किसी सिक्के पर बनाकर रोज पूजा करनी चाहिए।

6. राहु किस चीज से खुश होते हैं?

काले तिल का दान एवं ब्राह्मणों को भोजन करवाने से पितृ खुश होते हैं। जिससे राहु केतु के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।

यह भी पढ़ें: कब है कामदा एकादशी 2025? कैसे हुई इस व्रत की शुरूआत!

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Pratibha Pathak

About Pratibha Pathak

इंस्टाएस्ट्रो में हिन्दी कंटेट राइटर। पत्रकारिता में अमरउजाला से सफर की शुरूआत की। यहां से कारवां बढ़ता हुआ पंजाब केसरी, इंडिया न्यूज से होते हुए इंस्टाएस्ट्रो में पहुंची। लगातार कुछ बेहतर और अलग करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सिखने की कोशिश। एस्ट्रोलॉजी, राजनीतिक और सॉफ्ट खबरों में रूचि।