
हिन्दू धर्म में रात को झाड़ू लगाने की धार्मिक मान्यता-
धार्मिक मान्यता के अनुसार हिन्दू धर्म में झाड़ू को माँ लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। कहते हैं कि रात को माँ लक्ष्मी रात के समय घर पर प्रवेश करती हैं।माँ लक्ष्मी को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब माँ लक्ष्मी रात के समय घर पर प्रवेश करती हैं तो वह अपने धन का सुख लेकर आती हैं।इसलिए झाड़ू को रात के समय झाड़ू को एक जगह रख देना चाहिए। जिससे किसी का पैर न पड़े। शाम के समय दीपक जलाकर माँ लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है।
वास्तु शास्त्र की नज़र में रात को झाड़ू लगाना-
वास्तु शास्त्र में किसी भी समय झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता है इसके लिए पहर बनाये गए हैं। दिन के चार पहर में झाड़ू लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है और रात के चार पहर में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है।कहते हैं कि रात के समय झाड़ू लगाने से धन की देवी माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिससे घर में धन का आना बंद हो जाता है और घर में दरिद्रता फ़ैल जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू कमरें के पश्चिम दिशा के किसी कोने में रखनी चाहिए। इस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। झाड़ू को टूट जाने पर भी कुछ लोग इसे जोड़कर दुबारा इस्तेमाल करते रहते हैं ,पर वास्तु शास्त्र की नजर में इसे अशुभ माना जाता है।
झाड़ू से जुड़ी रोचक बातें-
- जिस अलमारी में पैसा,कारोबार से जुड़े कागज़,जेवरात आदि रखे हों उस अलमारी के नीचे और बगल में झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं इससे आपको कारोबार में धन की हानि होगी।
- चाहे घर हो या ऑफिस झाड़ू को हमेशा लिटाकर ही रखना चाहिए। कभी खड़ी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए इससे आपको धन की कमी होगी।
- झाड़ू को हमेशा घर के पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए इससे आपके घर की नाकारत्मक ऊर्जा दूर रहेगी।
- झाड़ू को माँ लक्ष्मी के बराबर माना जाता है तो झाड़ू को किसी साफ़ जगह और या ऐसी जगह रखना चाहिए जहां किसी का पैर न पड़े। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है जिससे आपके घर पर आर्थिक परेशानियां आती हैं।
- झाड़ू को घर के बाहर और छत पर नहीं रखना चाहिए।ऐसा माना जाता है कि इससे आपके घर में चोरी होने का भय होता है।
- झाड़ू को गीला नहीं रखना चाहिए हमेसा सुखाकर रखना और झाड़ू को गन्दा नहीं रखना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र कहता है कि झाड़ू को बिखराकर नहीं फेकना चाहिए न जलाना चाहिए। इससे आपके घर का वास्तु खराब हो जाता है।
अगर आपको किसी कारणवश झाड़ू लगानी पड़ती है कभी-कभी ऐसी परिस्थितयों का सामना करना पड़ता है तो हमें झाड़ू लगाकर कूड़े को बाहर नहीं फेकना चाहिए उसे किसी कोने में चाहिए या कमरे के अंदर ही कूड़ेदान में डाल देना चाहिए। क्युकी रात के समय घर पर माँ लक्ष्मी का वास होता है तो वो बाहर चली जाती हैं।
रात को झाड़ू लगाना अंधविस्वास है या धार्मिक मान्यता ये आपकी आस्था के ऊपर निर्भर करता है।
Also Read: कुंडली में मंगल- शुक्र योग बनने से किसके जीवन में पड़ता है दुष्प्रभाव ?