Get App
CalendarFestivalsHindi

राशि के अनुसार जानें अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?

By April 28, 2022November 20th, 2023No Comments
Kalash

अक्षय तृतीया का महत्व-

शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ माना जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन अक्षय तृतीया होती है। ये मांगलिक कार्यों के लिए बहुत शुभ दिन है। इस दिन किये गए कार्य का फल लाभकारी होता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। अक्षय तृतीया वाले दिन आप बिना मुहूर्त के सभी कार्य कर सकते हो। इस दिन किये हुए कार्य जरूर सफल होते हैं। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म कहता है कि इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया 3 मई 2022 दिन मंगलवार को होने वाली है। दिन मंगलवार और रोहिणी नक्षत्र के कारण इस दिन मंगल रोहिणी योग बन रहा है। ऐसा योग 50 वर्षों बाद हुआ है। अक्षय तृतीया वाले दिन आप सोने-चांदी की चीज़े और गृह प्रवेश से जुड़े कार्य कर सकते हो।

Gold Articles

अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार खरीदी जाने वाली वस्तुएं –

मेष राशि-

मेष राशि वालों को अक्षय तृतीया पर सोने के जेवरात, सोने और तांबे के बर्तन और लाल मसूर की दाल खरीदनी चाहिए। ये वस्तुएं खरीदना शुभ मेष राशि वाले लोगों के लिए शुभ होता है।

वृषभ राशि-

ज्योतिष के अनुसार इस दिन चांदी से बने सिक्के, चांदी से बने जेवरात, बाजरा और चावल खरीदना चाहिए। ये आपके लिए अधिक लाभ देगा।आपके घर पर सुख-समृद्धि आएगी।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि वालों को चांदी के आभूषण, नए कपडे, हरी मूंग दाल और धनिया खरीदनी चाहिए। ये खरीदने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क राशि-

ज्योतिष के अनुसार आप चांदी से बनी चीज़े खरीद सकते हो ये आपको शुभ फल देगा। आप दूध और चावल भी खरीद सकते हो ये आपकी उन्नति को बढ़ाएगा।

silverware

सिंह राशि-

सिंह राशि वाले लोग सोने के आभूषण ,तांबे के बर्तन और लाल वस्त्र ख़रीदे। ये आपके दुख को दूर करके सुख देगा। आपकी तरक्की होना सुनिश्चित हो जाता है।

कन्या राशि-

इन राशि वाले लोगों को चांदी के बर्तन ,स्टील के बर्तन और मूंग दाल खरीदना चाहिए। इससे आपको सुख समृद्धि के साथ ही साथ आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।

तुला राशि-

तुला राशि वाले लोगों को चांदी के सिक्के, चावल और चीनी खरीदनी चाहिए। ये चीजे खरीदना अक्षय तृतीया के दिन शुभ माना जाता है।

वृश्चिक राशि-

अक्षय तृतीया पर तांबे का पात्र,सोने के आभूषण और गुड़ की खरीददारी करनी चाहिए। इससे आपकी आय बढ़ेगी और आर्थिक समस्या कम होगी।

धनु राशि-

धनु राशि वाले लोगों को पीले रंग की चीज़ जैसे पीला चावल और केला आदि खरीदना चाहिए। इसके अलावा आप सोने के आभूषण भी खरीद सकते हो। इससे आपके पुण्य बढ़ेंगे।

Peetal Instruments

मकर राशि-

अक्षय तृतीया के अवसर पर आप चांदी के सिक्के, चांदी के गहने और उड़द की दाल की ख़रीददारी कर सकते हो। ये आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।

कुंभ राशि-

कुंभ राशि वाले जातक को अपने जीवनसाथी को सोने के आभूषण खरीद कर उपहार करना चाहिए और इस दिन काला तिल और कपड़े खरीदने चाहिए।

मीन राशि-

अक्षय तृतीया के दिन मीन राशि वालों को आभूषणों को खरीदना चाहिए या फिर चने की दाल और हल्दी खरीदनी चाहिए। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी।

और पढ़े: अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त और कौन से बन रहे हैं राजयोग?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.