
हिन्दू धर्म में कई पेड़ अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं। घर में या घर के आसपास पेड़ अपने आप उग आते हैं। घर के आसपास पेड़ का होना संकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधे के प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि आती है। कुछ पेड़- पौधे ऐसे होते हैं जो अपने आप उग आते हैं और नकरात्मक प्रभाव डालते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल का पौधा-
पेड़-पौधों का होना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कई पौधों के बारे में बताया गया है। जिसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। परन्तु कई पौधे ऐसे होते हैं जो अपने आप उग आते हैं और घर में नकारात्मकता फैलाते हैं। ऐसे पौधे में एक होता है पीपल का पौधा। पुराणों के अनुसार पीपल के पेड़ को दिव्य पेड़ के रूप में जाना जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ में भगवान रहते हैं।
पीपल के पेड़ में प्रतिदिन जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है और साथ ही साथ पीपल का पेड़ शीतलता प्रदान करता है। फिर भी अगर पीपल का पेड़ उग आता है तो यह बुरा प्रभाव डालता है। यदि पीपल का पेड़ घर पर उगता है तो समस्याएं घेर लेती हैं। घर के सदस्यों की तरक्की भी रुक जाती है। अगर आपके घर के आस-पास पीपल का पेड़ हो और उसकी छाया घर पर पड़ती है। तब भी घर के सदस्यों में मनमुटाव होता है और घर में कलेश बनी रहती है।
पीपल के पौधे के वैज्ञानिक तथ्य-
- वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार पीपल का पौधा ऑक्सीजन प्रदान करता है।
- परंतु पीपल का पौधा एक दिन के 2 घंटे तक अत्यधिक कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है।
- मानव के लिए पीपल का पौधा अधिक नुकसानदायक सिद्ध होता है।
- इसलिए केवल सुबह और दोपहर के बीच पीपल के पेड़ के आस पास जाना चाहिए।
पीपल के पेड़ को घर पर क्यों नहीं रखना चाहिए?
घर पर पीपल के पेड़ के नुकसान हैं। पीपल का घर पर उगना और रखना दोनों अशुभ होते हैं। इससे घर में निर्जनता फैलती है। इसलिए पीपल के पेड़ को हटाना अत्यधिक आवश्यक हो जाता है। पेड़ को घर से हटाने के लिए अधिकतर लोग पीपल के पेड़ को काट देते हैं। पीपल का पेड़ यदि उग आये तो उसे काटना नहीं चाहिए। पीपल का पौधा काटने से पितरों को कष्ट प्राप्त होता है और वंश बढ़ता नहीं है। पीपल के पेड़ को हटाने के लिए विधि तथा नियम होते हैं। नियम के अनुसार पीपल के पेड़ को हटाने से दोष नहीं लगता है।
घर से कैसे हटाएं पीपल का पेड़-
- यदि आपके घर में बार- बार एक ही जगह पर पीपल का पौधा उग रहा है तो 45 दिनों तक पीपल की पूजा करें और दूध अर्पित करें।
- इसके पश्चात पीपल के पौधे को जड़ से उखाड़ कर किसी अन्य स्थान पर लगा देना चाहिए।
- घर के पूर्व दिशा की तरह पीपल का पेड़ लगा हो इससे घर में निराशा आती है।
- अगर पूर्व दिशा में पीपल का छोटा पौधा हो तो उसकी पूजा करके किसी गमले में लगा कर मंदिर में रख देना चाहिए।
- पूर्व दिशा की ओर पीपल का बड़ा पेड़ हो तो उसकी विधिपूर्वक पूजा कर के उसे कटवाना चाहिए।
- अगर आपके घर पर पीपल के पेड़ की छाया पड़ रही हो।
- तब रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करके कटवाना चाहिए। इससे पितरों को कष्ट प्राप्त नहीं होता है।
पीपल के अशुभ परिणाम को कम करने के लिए रखें व्रत-
- घर में पीपल के पेड़ का उगना अशुभ माना जाता है।
- अगर आपके घर पर पीपल के पेड़ की छाया पड़ रही है।
- तो आप इसके लिए व्रत भी रख सकते हैं।
- व्रत रखने के पश्चात पेड़ को कटाना चाहिए। इससे अशुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं।
- पीपल के पेड़ में त्रिदेव का वास होता है।
- इसलिए पूजन करें या व्रत रखकर ही पीपल के पेड़ को काटे।
यह भी पढ़ें: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान: घर में होगा देवी-देवताओं का वास।
पीपल के पेड़ से जुड़े अन्य उपाय या व्रत के बारे में जानना चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।