Get App
AstrologyHindiLove AstrologyPalmistry

जानें पत्नी की उँगलियों से कैसे बदल सकती है पति की किस्मत?

By November 28, 2022December 4th, 2023No Comments
Hand Finger

ज्योतिष शास्त्र की एक विधा होती है – सामुद्रिक शास्त्र। इसमें मानव के हाथ-पैर, मुंह तथा शरीर के अन्य अंगों की बनावट का विश्लेषण करते हैं। और उसके स्वभाव, गुण आदि को आंका जाता है। इस से व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी विस्तार से पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है।

क्या कहती है व्यक्ति की हाथ की उँगलियाँ ?

मान्यता है कि व्यक्ति की हाथ की उंगलियां भी उसके स्वाभाव के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। प्रत्येक इंसान के हाथ-पैर की उंगलियों की बनावट और आकार एक दूसरे से अलग होते हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि उनकी उँगलियों से उनके भविष्य का क्या अनुमान लगाया जा सकता है। खासकर लड़कियों को इसमें विशेष रूचि होती है।
मान्यता है कि लड़कियों की अंगुलियों की बनावट के से ये जाना जा सकता है कि वे अपने जीवन साथी के लिए कितनी भाग्यशाली हैं। आइये इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानते हैं हाथ की उंगलियों का सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार विश्लेषण –

Hand

यह भी पढ़ें: हस्त रेखा जानें कौन सी हस्त रेखा से होता है धन का नुकसान?

हाथ की उँगलियों से जुड़ी सामान्य बातें –

  • हाथ की हर ऊँगली में तीन भाग होते हैं। इन भागों को पोर कहा जाता है।
  • पहली ऊँगली को तर्जनी, दूसरी को मध्यमा, तीसरी को अनामिका और आखिरी ऊँगली को कनिष्ठा कहा जाता है।
  • तर्जनी ऊँगली पर बृहस्पति पर्वत स्थित होता है। मध्यमा पर शनि, तर्जनी पर सूर्य और कनिष्ठा पर बुध पर्वत स्थित होता है।

Hand Finger

जानें हाथ की उँगलियों की विशेषताएं –

जिस व्यक्ति के हाथ की उँगलियाँ अधिक लम्बी होती हैं मान्यता है कि वह दूसरे के कामों में हस्तक्षेप करता है।
पतली उँगलियों वाला व्यक्ति बुद्धिमान,नीतिज्ञ और चतुर होता है।
अत्यधिक छोटी उँगलियों वाला व्यक्ति आलसी प्रवृत्ति का होता है।
जिस व्यक्ति की तर्जनी ऊँगली लम्बी व बड़ी हो, वह तानाशाह स्वाभाव का होता है। ऐसे लोग दूसरों पर अपनी बात थोपते हैं।
जिस व्यक्ति की कनिष्ठा ऊँगली छोटी अथवा टेढ़ी-मेढ़ी हो, वह बेइमान प्रवत्ति का होता है। ऐसे लोग हर काम में जल्दबाज़ी भी करते हैं।

Girls Sleeping

कैसी उँगलियों वाली लड़कियां होती हैं अपने पति के लिए भाग्यशाली ?

छोटी उंगलियां

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटी अंगुलियों वाली लड़कियां अत्यधिक पैसे खर्च करने वाली होती हैं। ऐसी लड़कियों को शॉपिंग और महंगी वस्तुएं खरीदने में विशेष दिलचस्पी होती है। ये लड़कियां प्रगतिशील विचारधारा की होती हैं। इनके खुले विचारों के कारण कभी-कभी इनकी दूसरों के साथ बन नहीं पाती है। अतः ये पति और ससुराल वालों के साथ घुल-मिलकर नहीं रहती हैं।

Hand Finger

पतली और बराबर पोरों वाली उँगलियाँ

यदि लड़की के हाथ की उंगलियों के आगे का हिस्सा पतला हो और सारे पोर एक समान हों। तो उसका दांपत्य जीवन सुखमय होता है। ऐसी लड़कियां मिलनसार स्वाभाव की होती हैं। ये पति के साथ साथ घर-परिवार के लोगों का भी ख्याल रखती हैं। इन्हें रिश्तों की अहमियत पता होती है। इसलिए ये हर सुख-दुख में परिवार वालों के साथ खड़ी रहती हैं।

Hand Finger

गोल और लम्बी उँगलियाँ

जिन लड़कियों की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं। वे अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। अपनी मीठी वाणी और अच्छे स्वभाव के कारण ये सबका दिल जीत लेती हैं। ऐसी उँगलियों वाली लड़की की सबसे बड़ी खासियत होती है। कि ये हर स्थिति में अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं। ये लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती हैं और कारोबार में अपने पति को सहयोग देती हैं।

Long Finger

छोटी और पतली उँगलियाँ

यदि किसी लड़की की उंगलियां छोटी और पतली हैं, तो संभवतः वह कंजूस होती है। ऐसी लड़कियां पैसे खर्च करने के मामले में हमेशा पीछे रहती हैं। इसके अतिरिक्त इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आ जाता है। इसी वजह से इनकी घर-परिवार में सबसे अन-बन रहती है। कुल-मिलाकर इस प्रकार की लड़कियां अच्छी जीवनसाथी साबित नहीं होती।

Thin Finger

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. समुद्रशास्त्र क्या होता है ?

सामुद्रिक शास्त्र वैदिक ज्योतिष परंपरा का एक हिस्सा है। इस विधा में व्यक्ति का चेहरा पढ़ना और उसके पूरे शरीर का विश्लेषण करना बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र एक संस्कृत शब्द है। जिसका अनुवाद है – “शरीर की विशेषताओं का ज्ञान”। सामुद्रिक शास्त्र का वर्णन गरुड़ पुराण में किया गया है।

2. मानव के हाथ की उँगलियों से क्या पता चलता है ?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मानव के हाथ की उँगलियों का विश्लेषण करने से उसके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही उँगलियों के आकार से भविष्य से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा सकती है।

3. किस आकार की उँगलियों वाली लड़की अपने पति के लिए भाग्यशाली होती है ?

पतली और बराबर पोरों वाली उँगलियाँ जिस लड़की की होती हैं वह अपने पति के लिए भाग्यशाली होती है। उसका दांपत्य जीवन भी सुखमय होता है। ऐसी लड़कियां पति के साथ परिवार जनों का भी ख्याल रखती हैं। ये हर सुख-दुख में परिवार वालों के साथ खड़ी रहती हैं।

4. किस आकार की ऊँगली वाली लड़कियां अच्छी जीवनसाथी नहीं होती हैं ?

छोटी और पतली उँगलियाँ वाली लड़कियों को अच्छा जीवनसाथी नहीं माना जाता है। क्योंकि इनकी किसी से बनती नहीं हैं। ये छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने वाली होती हैं। इसके अतिरिक्त ये खर्चीले स्वाभाव की भी होती हैं। इन्हें पैसो की कद्र नहीं होती ।

5. क्या विवाह से पहले लड़की की उँगलियों के आकार का विश्लेषण करवाना चाहिए ?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उँगलियों के आकार से बहुत कुछ पता किया जा सकता है। जिस तरह विवाह से पहले लड़के-लड़की की कुंडली मिलवाई जाती है। उसी प्रकार हाथ-पैरों की उँगलियों का परिक्षण भी करवा लेना चाहिए। इससे भविष्य और वैवाहिक जीवन से सम्बन्धित कई बातों का खुलासा हो जाता है।

और पढ़ें – जानें क्यों ज़रूरी है सुहागन स्त्रियों के लिए मंगलसूत्र पहनना

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐपज्योतिषी से बात करें

 

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta