Get App
AstrologyHindiPrediction

नजर दोष दूर करने में बहुत लाभकारी है काजल के कुछ अचूक उपाय

By April 10, 2023December 6th, 2023No Comments
Najar dosh dur karne ke liye kajal

हिंदू संस्कृति में बुरी नजर को बहुत अशुभ माना गया है। हम सभी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे कई उदाहरण देखते है। जो लोग बुरी नजर से बचने के लिए अपनाते है। जैसे घर के द्वार पर नींबू , मिर्ची की माला टांगना, बच्चों को काला टीका लगाना, मिर्ची से अपने किसी प्रियजन को लगी बुरी नजर उतारना आदि। लेकिन क्या आप जानते है। कि इन सब उपायों में काजल ही एक ऐसा असरदार और मजबूत उपाय है। जो किसी व्यक्ति पर लगी नजर दोष को बहुत जल्द दूर कर सकता है। खुद ज्योतिष शास्त्र इस बात की पुष्टि करता है।

CTR

कैसे पता करें कि किसी को लगी है बुरी नजर-

ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर के कई लक्षण बताए गए है। जो व्यक्ति को विकट से विकट परिस्थितियों में डालते है। जानिए बुरी नजर का जातक पर क्या होता है प्रभाव।

  • बुरी नजर का जातक पर यह प्रभाव पड़ता है। कि उसकी शारीरिक क्षमता धीरे धीरे क्षीण होने लगती है। या वह व्यक्ति हमेशा बीमार रहने लगता है।
  • नजर दोष का एक अन्य प्रभाव यह भी है। कि नजर दोष के कारण व्यक्ति को अपने व्यवसाय या नौकरी में घाटे का सामना करना पड़ता है। या उसे अपनी नौकरी या व्यवसाय से हाथ भी धोना पड़ता है। जिस कारण उसकी आर्थिक स्थिति धीरे धीरे कमजोर होने लगती है और व्यक्ति कर्जदारों के बोझ तले दबता चला जाता है।
  • जब किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है। तो इसका प्रभाव अक्सर पूरे घर पर देखने को मिलता है। जैसे घर में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होना, पति-पत्नी के बीच हमेशा कलह की स्थिति बनी रहना आदि।
  • व्यक्ति का मानसिक तनाव में रहना या असमय बीमार पड़ना एक आम बात है। लेकिन यह स्थिति यदि किसी व्यक्ति के साथ ज्यादा दिन तक रहे तो। यह समझने में देर नहीं करनी चाहिए की उस व्यक्ति को बुरी नजर लग चुकी है। यह बुरी नजर व्यक्ति के अंदर एक तरह की नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बच्चे का बार बार रोना बताता है। कि वह बच्चा नजर दोष से पीड़ित है। इसलिए ज्योतिषी ऐसे अनेक उपाय बताते है। जो नजर दोष को दूर करने में सहायक सिद्ध होते है।

mental stressed person

जानिए क्या कहता है ज्योतिष में काजल का महत्व-

वैदिक ज्योतिष में काजल के एक नहीं बल्कि अनेकों लाभ बताएं गए है। आइए जानते है ज्योतिष में क्या है काजल का महत्व।

-ज्योतिष में काजल का महत्व एक ऐसा इतिहास है। जो आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना है। काजल न सिर्फ बुरी नजर के प्रभाव को खत्म करता है। अपितु यह कालसर्प दोष को दूर करने में भी उपयोगी है।

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए काजल का टोटका किया जाता है। जिसमें आप काजल की डिबिया को अपने सिर से लेकर पैर तक घुमाएं और फिर उस डिबिया को वहीं आस पास गड्ढा खोदकर डाल दें। इस विधि को करने के बाद आप पीछे मुड़कर बिल्कुल न देखे। नहीं तो आपको इसका विपरीत प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

-अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी नहीं है। या आपके ऊपर मंगल दोष है। तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 40 दिनों तक अपनी आंखों में सफेद काजल लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को मंगल दोष से मुक्ति मिलती है।

-क्या आपकी नौकरी खतरे में है या आपको अपनी नौकरी जाने का डर है। तो इस मामले में ज्योतिष शास्त्र यह सुझाव देता है। कि शनिवार के दिन काजल की एक डिब्बी को किसी सुनसान जगह पर गाड़ देने से आपकी नौकरी बची रहेगी। साथ ही आपके लिए नौकरी में नए अवसर भी आएंगे।

-इसके अलावा आप ज्योतिष में काजल का महत्व जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो की वेबसाइट भी देख सकते है। जहां आपको सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Kajal

जानिए वार अनुसार काजल के उपाय करने के लाभ-

हिंदू धर्म में हर दिन की कोई न कोई मान्यता होती है। आइए जानते है वार अनुसार काजल के उपाय करने से व्यक्ति को क्या मिलता है लाभ।

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति अपनी आंखों में काजल लगाता है। उसे धन, समृद्धि, यश आदि की प्राप्ति होती है।

मंगलवार

हिंदू मान्यताओं में मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस दिन काजल लगाने से मनुष्य का मंगल ग्रह मजबूत होता है।

बुधवार

बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन काजल लगाने से व्यक्ति को बुद्धि, विवेक और संयम की प्राप्ति होती है।

गुरुवार-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन काजल लगाने व्यक्ति के लिए ज्ञान, उच्च शिक्षा में उन्नति आदि के योग बनते है।

शुक्रवार-

शुक्रवार का दिन शुक्र देवता का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन जो जातक अपनी आंखों में काजल लगता है। उसका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है और घर में हमेशा शांति का माहौल बना रहता है।

शनिवार-

इस दिन काजल लगाने से व्यक्ति का शनि ग्रह मजबूत होता है। व्यक्ति को शनि की ढैया और शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलता है।

Jupiter Planet

रविवार-

रविवार के दिन काजल लगाने से व्यक्ति का भाग्य सूर्य की तरह चमकता है। व्यक्ति का दिमाग सूर्य की तरह तेज होता है और वह हमेशा ऊर्जावान बना रहता है।

काजल से जुड़े अन्य लाभकारी उपाय-

काजल को जहां श्रृंगार का साधन माना जाता है। तो वहीं ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़े कुछ अनोखे पहलू भी बताए गए है। आइए जानते है काजल से जुड़े लाभकारी उपाय करने से व्यक्ति को क्या मिलता है फल-

अंगूठे से ही लगाए काजल-

अगर आप पर नजर दोष जैसे संकट का सामना कर रहे है। तो ज्योतिष की सलाह अनुसार ही अंगूठे से काजल लगाएं। अंगूठे से काजल लगाना ज्यादा प्रभावकारी माना जाना है।

बढाना हो अगर फोकस लेवल-

काजल न केवल आंखों का सुंदर बनाने का काम करता है। बल्कि यह व्यक्ति के ध्यान करने की क्षमता भी बढ़ाता है। काजल से जुड़े लाभकारी उपाय में यह बहुत उपयोगी उपाय है।

अमावस्या के दिन काजल लगाने से होता है नुकसान-

ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या के दिन काजल लगाने की सख्त मनाही है। ऐसा कहा जाता है कि जो महिला या पुरुष इस दिन अपनी आंखों में काजल लगाते है। उसको धन हानि, व्यापार में नुकसान, पारिवारिक कलह आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

तुलसी के पौधे के साथ रखे काजल-

बुरी नजर से बचने का एक अन्य प्रभावकारी उपाय काजल को तुलसी के पौधे के साथ रखना है। यह उपाय पल भर में नजर दोष जैसी समस्या का निवारण करता है।

बुरी नजर से बचने के उपाय में क्या क्या है खास-

हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है। कि बुरी नजर एक ऐसी चीज है। जो पत्थर को भी काट कर रख देती है। मनुष्य तो फिर भी हाड़ मांस का बना एक जीवित पुतला है। ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर से बचने के उपाय बताए गए है। जानते है इन उपायों के बारे में।

प्रवेश द्वार पर लगाएं मोर का चित्र-

बुरी नजर से बचने का यह एक अचूक उपाय है। इसलिए ज्योतिषी इस बात की सलाह देते है। कि हर व्यक्ति को अपने प्रवेश द्वार पर मयूर का चित्र लगाना चाहिए।

काला धागा पहनना है असरदार-

हाथ या पैरों पर काला धागा पहनना अक्सर व्यक्ति को बुरी नजर से बचाता है। हिंदू मान्यताओं में ऐसा माना जाता है कि काला धागा व्यक्ति के पास से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है।

Wear Black Thread in Foot

लाल मिर्च और अजवाइन करती है कमाल-

अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगी है। तो लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों से व्यक्ति की नजर उतारकर उसको आग में डाल दिया जाता है। माना जाता है कि उस आग में इन चीजों के साथ बुरी नजर भी स्वयं जल जाती है।

नींबू, मिर्च का करें उपाय-

यदि आप अपने व्यवसाय, घर या गाड़ी को बुरी नजर से बचाना चाहते है। तो अपने घर, व्यवसाय और गाड़ी के मुख्य द्वार पर नींबू, मिर्च की माला लटकाए। यह बहुत साधारण सा बुरी नजर से बचने का उपाय है। जो हर भारतीय हर रोज अपने दैनिक जीवन में आजमाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. नजर दोष से बचने के उपाय बताइए?

पंचमुखी हनुमान का लॉकेट धारण करें, घर के मुख्य द्वार पर नींबू और मिर्च की माला लटकाएं, बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाएं आदि।

2. किसे कहते है बुरी नजर?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुरी नजर एक ऐसी नजर है। जो एक बार किसी व्यक्ति को लग जाए तो उसका बुरा समय शुरू हो जाता है।

3. क्या है नजर उतारने का सही समय?

प्रमुख ज्योतिषियों और बड़े बुजुर्गों के अनुसार नजर उतारने के लिए सही समय रात का बताया गया है।

4. क्या कपूर और लौंग से भी उतरती है नजर?

नजर उतारने में कपूर और लौंग काफी शुभ माना जाता है। यह न केवल आपको बुरी नजर से बचाता है। बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है।

और पढ़ें: अपने सोलमेट को ढूँढ़ने में वास्तु कैसे देता है आपका साथ

छठा विनाशकारी शाप क्या होता है और इसे दूर करने के उपाय जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.