Get App
AstrologyHindiNumerology

मूलांक 5 के व्यक्तित्व की वो खास बाते जो बनाती है उन्हे सर्वश्रेष्ठ

By February 27, 2023December 6th, 2023No Comments
Numerology 5 Personality

अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र की एक जानी मानी विद्या है। यह विद्या प्राचीन काल से चली आ रही है। अंक ज्योतिष में ज्योतिषियों द्वारा जातक के नाम और जन्म तारीख के आधार पर जातक के मूलांक के बारे में पता लगाया जाता है। अंकशास्त्र में कुल 1 से लेकर 9 तक की संख्याओं का विवरण मिलता है। जो व्यक्ति के मूलांक के रुप में जानी जाती है। आमतौर पर मूलांक पता करने के लिए व्यक्ति की जन्मतिथि को गणितज्ञ माध्यम से जोड़कर देखा जाता है। जैसे मान लिजिए किसी व्यक्ति की जन्म तिथि 14 है तो 14 को अलग अलग करके जोड़ा जाएगा। 1+4=5 तो उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इस प्रकार किसी व्यक्ति का मूलांक पता किया जाता है।

अपने मूलांक की संपूर्ण जानकारी के लिए पढ़िए यह लेख:

अगर आप के मन में भी अंक शास्त्र से संबंधित प्रश्न उठते है। जैसे मेरा मूलांक क्या है?, मूझे अपना मूलांक पता करने के लिए किस ज्योतिषी के पास जाना चाहिए?, क्या अपने मूलांक के बारे में जानने से मेरी सारी समस्याओं का हल हो जाएगा?, में अपना मूलांक कैसे पता करु?, क्या मूलांक कुंडली से ज्यादा प्रभावी है?, कुंडली की ग्रह दशाओं का व्यक्ति के मूलांक से क्या संबंध है? ऐसे अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर के लिए आप इंस्टाएस्ट्रो के अंकज्योतिष कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने हर प्रश्न का उत्तर पा सकते है।

Number On Stones

जानिए मूलांक 5 वाले लोग कैसे होते है-

अगर आपका भी मूलांक 5 है या आपके किसी रिश्तेदार का मूलांक 5 है और आप जानना चाहते है कि मूलांक 5 वाले लोग कैसे होते है। तो नीचे मूलांक 5 की कुछ विशेषताओं का उल्लेख किया गया है:

आकर्षक होती है मूलांक 5 के जातकों की पर्सनालिटी-

पर्सनालिटी की बात की जाए तो किसी व्यक्ति की पर्सनालिटी उसके व्यवहार, बात करने के तरीके और वैश-भूषा से देखी जाती है। मूलांक 5 के जातकों की पर्सनालिटी में भी कुछ ऐसी ही बातों का बोध होता है। मूलांक 5 के जातकों की पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है। इनका बुद्धि कौशल्य और चातुर्य लोगों का ध्यान इनकी ओर आकर्षित करता है।

अधिक मानसिक श्रम करते है मूलांक 5 के जातक-

मूलांक 5 के जातक अपने करियर में हमेशा सफलता पाते है। जिसके लिए वह दिन रात बिना थके पढ़ाई करके अपने जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करते है। मूलांक 5 के जातक अपनी शारीरिक क्षमता की अपेक्षा अपनी बौद्धिक क्षमता पर अधिक मेहनत करते है।

Women In Stress

मिलनसार होते है मूलांक 5 के जातक-

मूलांक 5 के जातक जल्द ही अनजान लोगों के साथ घुल मिल जाते है। यह किसी को भी आसानी से अपना दोस्त बना लेते है। इनके इसी स्वभाव के कारण लोग इनसे अपनी बाते कहना और इनकी बाते सुनना पसंद करते है।

डिसीजन मेकर होते है मूलांक 5 के लोग-

मूलांक 5 के लोग अपनी जिंदगी में काई भी निर्णय बहुत सोच समझकर लेते है। एक बार यह निर्णय ले लेते है तो फिर उस निर्णय पर अडिग रहते है। फिर चाहे कोई इन्हें इनके निर्णय से कितना भी भटकाने की कोशिश ही क्यों न करें।

Chess Board

घूमने फिरने के होते है शौकिन-

मूलांक 5 के लोगों को घूमना फिरना बहुत पसंद होता है। इसलिए वह पूरे साल कोई न कोई ट्रिप प्लान करते रहते है और अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना पसंद करते है।

ज्योतिष शास्त्र से जानिए मूलांक 5 का भविष्यफल 2023-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 मूलांक 5 के लिए काफी शानदार रहने वाला है। मूलांक 5 के लोगों को निम्नलिखित क्षेत्रों में सफलता मिलेगी:

करियर में करेंगे प्रगति-

इस साल मूलांक 5 के लोगों के लिए करियर में पदोन्नति के योग बन रहें है। इस साल मूलांक 5 को करियर में उम्मीद से ज्यादा मिलने की आशा है।

Career Growth

उच्च शिक्षा के बन रहे है योग-

साल 2023 मूलांक 5 के जातकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा है। आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कहीं बाहर भी जा सकते है। इसके साथ ही अपनी रुकी हुआ पढ़ाई भी पूरी कर सकते है।

मिलेगा धन लाभ-

मूलांक 5 के लोगों के लिए साल 2023 विशेष धन लाभ लेकर आ रहा है। प्रॉपर्टी, जमीन या किसी कंपनी में निवेश करने से आपको धन लाभ होगा।

Gold Coins

प्यार के लिए यह समय है अनुकूल-

मूलांक 5 के जातकों के लिए साल 2023 उनकी किस्मत में सच्चे प्यार की दस्तक दे रहा है। जीवनसाथी की तलास में लगे मूलांक 5 के जातक की यह ख्वाइश जल्द ही पूरी होगी।

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर-

मूलांक 5 के लोगों का स्वास्थ्य इस साल बेहतर रहने की उम्मीद है। यह ऊर्जावान बने रहेंगे और कठिन से कठिन कार्य सरलता से कर पाएंगे।

Freedom

ज्योतिष शास्त्र में राशि-

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का उल्लेख किया गया है। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि की खूबियों और खामियों के साथ उनके स्वामी ग्रह के बारे में भी बताया गया है। इन्हीं राशियों से मनुष्य की जन्म कुंडली का निर्धारण होता है। यह राशियां व्यक्ति के ऊपर शुभ और अशुभ प्रभाव डालती है।

मूलांक 5 के लिए ज्योतिष शास्त्र में किसी प्रकार की राशि का वर्णन नहीं मिलता है। लेकिन इनका स्वामी ग्रह बुध माना गया है। जिस व्यक्ति का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है। उस व्यक्ति पर बुध ग्रह का काफी प्रभाव पड़ता है। अंक 5 को बुद्ध ग्रह का सूचक माना जाता है और यह बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. कैसे होते है मूलांक 8 के लोग?

मलांक 8 के जातक अपनी जिंदगी में काफी मेहनती होते है और इन्हें सफलता भी इनकी कड़ी मेहनक से मिलती है।

2. 9 नंबर का स्वामी ग्रह कौन है और यह कैसे होते है?

9 नंबर का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए 9 नंबर वाले जातक काफी सशक्त होते है।

3. अंक ज्योतिष द्वारा व्यक्तित्व विकास से आप क्या समझते है?

अंक ज्योतिष द्वारा व्यक्तित्व विकास में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया जाता है जिन्हें करने से व्यक्ति का सर्वांगिन विकास होता है।

4. भाग्य को मजबूत करने के लिए कौन सा नंबर लकी माना जाता है?

1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22 और 25 को भाग्यशाली अंक माना जाता है।

5. 7 नंबर इतना भाग्यशाली क्यो माना जाता है?

7 नंबर वालों को किस्मत वाला माना जाता है। क्योंकि भाग्य इनके साथ रहता है। इन्हें कोई भी चीज बहुत जल्दी मिल जाती है।

6. अंकज्योतिष से आप क्या समझते है?

अंकज्योतिष एक विघा है जिसमें गणित के नंबरो का उपयोग करके किसी व्यक्ति के व्यवहारिक पक्ष, उसका अतीत और वर्तमान के बारे में पता लगाया जा सकता है।

7. कुंडली की ग्रह दशाओं से आप क्या समझते है?

कुंडली की ग्रह दशाओं में मनुष्य जीवन की कुछ ऐसी दशाओं का वर्णन मिलता है जो व्यक्ति के लिए शुभ, अशुभ परिणाम लेकर आती है।

और पढ़े: जानिए अंक ज्योतिष विद्या से आप लव मैरिज करेंगे या अरेंज मैरिज।

अंकशास्त्र के अनसुने पहलुओं को जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करे।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.