Get App
AstrologyHindiPredictionTarot ReadingZodiacs & Planets

जुलाई मासिक टैरो भविष्यवाणियां 2025

By June 16, 2025No Comments
july tarot reading 2025

गर्मी की गर्म हवाएँ हमें परेशान कर रही हैं, तो बारिश की ठंडक हमें राहत दे सकती है। इसी तरह, जुलाई भी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के बदलाव लेकर आने वाला है। आइए जुलाई 2025 के लिए टैरो भविष्यवाणी के बारे में और जानें।

Eng CTR

जुलाई 2025 के लिए टैरो भविष्यवाणी: सभी राशियाँ

यह महीना बदलावों से भरा हुआ है और एक कार्ड का उपयोग करके फ्री टैरो भविष्यवाणी नीचे दी गई है:

1. मेष (मार्च 21-अप्रैल 19)
टैरो कार्ड: मैजिशियन (सफलता, सकारात्मक बदलाव, प्रगति)

मेष राशि के लिए, जुलाई 2025 के लिए टैरो भविष्यवाणी बताती है कि आपका जीवन जादुई रूप से बदल जाएगा। सभी इच्छाएं और सपने पूरे होंगे।

यह महीना खुशी, भाग्य और मनिफेस्टेशन लेकर आएगा। करियर, प्यार, स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता में वृद्धि देखी जाएगी।

  • क्या करें: आपको खुद पर विश्वास करना चाहिए क्योंकि यह आप ही हैं जो अपना भाग्य बदलेंगे।

2. वृषभ (अप्रैल 20- मई 20)
टैरो कार्ड: फोर ऑफ़ पेंटाकल्स अपराइट (डर, धन)

यह कार्ड दर्शाता है कि आप अपने टॉक्सिक अतीत में फंसे हुए हैं और आगे नहीं बढ़ रहे हैं। आप खुद को बेहतर करने से रोक रहे हैं।

आपके रिश्तों में असुरक्षा और कम विश्वास है। साथ ही, आध्यात्मिक विकास की कमी आपको भगवान से आशीर्वाद लेने से रोकती है।

  • क्या करें: खुद को सकारात्मकता से घेरे और नकारात्मकता से बचने के लिए ब्लैक टूमलाइन या ओब्सीडियन पहनें।

3. मिथुन (मई 21- जून 21)
टैरो कार्ड: लवर्स (प्यार, संतुलन, शांति)

जुलाई 2025 के लिए टैरो भविष्यवाणी आपको अपने साथी के साथ प्यार, विश्वास और शांति बढ़ाने के लिए रिश्तों को प्राथमिकता देने के लिए कहती है।

यह शादी या परिवार शुरू करने के लिए एक सही समय है। हालांकि, करियर और वित्तीय निर्णयों में कठिनाई होगी।

  • क्या करें: स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए, अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करें।

4. कर्क (22 जून- 22 जुलाई)
टैरो कार्ड: नाइन ऑफ कप्स (खुशी, अभिव्यक्ति, भावनाएं)

जुलाई 2025 के लिए टैरो भविष्यवाणी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कार लेकर आई है। भावनात्मक, वित्तीय और मानसिक संतुष्टि भी है।

अपने करियर में प्रमोशन या नए अवसरों की अपेक्षा करें। हालांकि, अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

  • क्या करें: ज्ञान और कृतज्ञता बढ़ाने के लिए पन्ना रत्न पहने।

5. सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)
टैरो कार्ड: स्ट्रेंथ अपराइट (आत्म-नियंत्रण, शक्ति, शांति)

यह कार्ड आपको अपने सभी डर से लड़ने के लिए शक्ति और साहस देता है। यह आपको सफल होने और अपने रिश्तों को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।

हालाँकि, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना और सोच- विचार करके लेना सही है।

  • क्या करें: धन, आत्मविश्वास और भावनात्मक उपचार प्राप्त करने के लिए सिट्रीन और ब्लडस्टोन रत्न पहनें।

6. कन्या (अगस्त 23-सितंबर 22)
टैरो कार्ड: पेज ऑफ़ स्वॉर्ड्स (अवसर, प्राथमिकताएं और संचार)

कन्या राशि वालों के लिए, पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आपको शांत रहने और स्पष्ट रूप से बातचीत करने और खुद को ईमानदारी से व्यक्त करने के लिए कह रहा है।

आपको सतर्क रहना चाहिए और कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। नए अवसरों के लिए खुले रहे जिससे कोई भी अवसर हाथ से न जाने पाएं और अपनी आंतरिक रचनात्मकता को बाहर आने दें।

  • क्या करें: सफलता प्राप्त करने के लिए, अपनी प्राथमिकताओं और लक्ष्यों की जांच करें। साथ ही, किसी भी स्थिति में ईमानदार रहें।

7. तुला (सितंबर 23-अक्टूबर 23)
टैरो कार्ड: जस्टिस (सत्य, न्याय, संतुलन)

जुलाई 2025 के लिए टैरो भविष्यवाणी ने किसी के जीवन में न्याय यानि जस्टिस और संतुलन लाने के लिए जिम्मेदारी की भावना लाई है।

ब्रह्मांड आपको सही रास्ते पर चलने और नकारात्मक विचारों को कभी भी अपने विकल्पों को नियंत्रित करने की अनुमति नहीं देने के लिए भी कह रहा है।

  • क्या करें: आप अपने तर्क को बढ़ाने और शांति और सद्भाव लाने के लिए टाइगर आईज रत्न पहन सकते हैं।

8. वृश्चिक (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
टैरो कार्ड: मून (छिपी हुई भावनाएं, आंतरिक भय, अंतर्ज्ञान)

मून कार्ड आपको अपने डर पर काबू पाने और व्यक्तिगत विकास की ओर ले जाने के लिए अपने आंतरिक ज्ञान से सीखने के लिए कह रहा है।

अपने टॉक्सिक अतीत में फंसे न रहे और आपको आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। हालांकि, रिश्तों और कार्यस्थल में असुरक्षा और संघर्ष पैदा होंगे।

  • क्या करें: अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें और आध्यात्मिक उपचार का पालन करें। बेहतर परिणामों के लिए मून स्टोन पहने।

9. धनु (23 नवंबर-21 दिसंबर)
टैरो कार्ड: नाइट ऑफ वैंड्स (नेतृत्व, आत्मविश्वास, साहस)

जुलाई 2025 के लिए टैरो भविष्यवाणी दर्शाती है कि अपने स्किल और लीडरशिप की गुणवत्ता के साथ, आप अपनी सभी इच्छाओं को वास्तविकता में बदल देंगे।
आपका आत्मविश्वास आपको सफलता और वित्तीय लाभ दिलाएगा। हालांकि, आपका रवैया आपको दूसरों के सामने दबंग और असभ्य बना सकता है।

  • क्या करें: अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और दबंगई से बचें। अपने आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाने के लिए कार्नेलियन रत्न पहने।

10. मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
टैरो कार्ड: टेन ऑफ वैंड्स (बोझ, संघर्ष)

यह बताता है कि आप अपनी जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे हुए हैं और एक साथ सभी को संभालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

आपको एक ब्रेक और पूरी ऊर्जा के साथ फिर से शुरुआत करने की ज़रूरत है। एक सहज संबंध तय करने के लिए आप अपने साथी का सहयोग ले सकते हैं।

  • क्या करें: शांत रहें और बहुत ज़्यादा बोझ न उठाएँ। अपनी अस्वस्थ आदतों को सुधारें और अनुशासित जीवन जियें।

11. कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
टैरो कार्ड: द टावर (विनाश, समस्याएं, नई शुरुआत)

जुलाई 2025 के लिए टैरो भविष्यवाणी आपके रास्ते में आने वाले विनाश और समस्याओं को दर्शाती है। आपको संघर्ष और संकटों का सामना करना पड़ेगा।

वित्तीय नुकसान, स्वास्थ्य और ब्रेकअप जैसी रिश्ते संबंधी समस्याएं होंगी। हालांकि, अपने जीवन को सकारात्मक रूप से फिर से शुरू करने का यह एक अच्छा समय है।

  • क्या करें: खुद पर विश्वास रखें और अपने लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत करें। शक्ति और सकारात्मकता प्राप्त करने के लिए ओब्सीडियन रत्न पहने।

12. मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ़ कप्स (देखभाल, भावनाएँ, मातृ प्रेम)

क्वीन ऑफ़ कप्स कार्ड भविष्यवाणी करता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं जो अत्यधिक देखभाल करने वाला, प्यार करने वाला और भावनात्मक रूप से उपलब्ध है।

यह महीना आपको करियर, प्यार, स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता जैसे सभी क्षेत्रों में भावनात्मक सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करेगा।

  • क्या करें: भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ब्लडस्टोन, स्ट्रॉबेरी क्वार्ट्ज या रेनबो ब्लूस्टोन पहनें।

अस्वीकरण: ये सामान्य भविष्यवाणियाँ हैं और व्यक्ति दर व्यक्ति बदल सकती हैं। अधिक भविष्यवाणियाँ प्राप्त करने के लिए, हमारे ज्योतिषियों से परामर्श करें।

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.