Get App
AstrologyHindiTransits & RetrogradeZodiacs & Planets

मीन राशि में सूर्य का प्रवेश: इन 5 राशियों की पलटने वाली है किस्मत!

By March 13, 2026No Comments
Meen Rashi mein surya ka pravesh

15 मार्च 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो सूर्य की मित्र राशि है । मित्र राशि इसलिए क्योंकि इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और सूर्य और बृहस्पति परस्पर मित्र हैं। 

Kundli predictions by InstaAstro

2026 में मीन राशि में सूर्य का प्रवेश कब होगा

  • गोचर की तिथि: 15 मार्च 2026 (रविवार)
  • समय: 01:08 AM (14 मार्च की रात/15 मार्च की सुबह)
  • अवधि: सूर्य 15 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक मीन राशि में रहेंगे
  • विशेष योग: सूर्य, शनि और शुक्र की मीन राशि में युति

सूर्यदेव मेष राशि से अपनी यात्रा आरंभ करके राशिचक्र की अंतिम राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। इसके साथ ही ये सूर्य द्वारा हिंदू नववर्ष का अंतिम गोचर भी होगा। सूर्य के इस राशि में आने से सूर्य-शनि-शुक्र का त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। 

इस तरह के ग्रह संयोग को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके अच्छे-बुरे प्रभाव लगभग हर राशि पर पड़ते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है।

सूर्यदेव आत्मबल और नेतृत्व के कारक हैं, शनि न्याय और कर्म के देवता हैं और शुक्र देव भौतिक सुख, वैभव और संपन्नता के कारक माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14  मार्च की रात लगभग 1 बजकर 8 मिनट पर…यानि 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

सूर्य का यह गोचर मीन संक्राति कहलाएगा और सूर्य मीन में 1 महीने तक रहेंगे क्योंकि सूर्य प्रत्येक राशि में लगभग 1 महीने तक रहते हैं। मीन के बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 

मीन राशि में सूर्य का गोचर: किन राशियों को होगा लाभ

इस राशि में बनने वाले सूर्य, शनि और शुक्र के इस त्रिग्रही योग का प्रभाव तो हर राशि के जातकों पर पड़ेगा, पर 5 राशियों के लिए ये योग बेहद लाभकारी माना जा रहा है। ये तीन राशियां हैं:

1. वृषभ राशि

यह योग आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में बन रहा है। शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं और इस योग में उनकी उपस्थिति आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर दे सकती है और नौकरी में तरक्की की संभावना बन सकती है। 

2. मिथुन राशि

 आपके कर्म भाव में ये योग बनने से लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी ख़बर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं, आय के नए स्त्रोत बनने के भी योग हैं। 

3. धनु राशि

ये योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बन रहा है। चाहे नौकरीशुदा लोग हों या व्यापारी, दोनों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को किसी नई डील या साझेदारी से लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। कोई वाहन या संपत्ति भी ख़रीद सकते हैं।

4. कुंभ राशि

यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बन रहा है और ये आपको आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है। 

5. मीन राशि

यह योग आपकी स्वयं की राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बन सकती हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के भी संकेत हैं। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग, दोनों के लिए शुभ समय है। 

इसके अलावा अगर हम सूर्य के मीन राशि में प्रवेश की बात करते हैं, जिसे मीन संक्रांति भी कहते हैं, तो इस दौरान रोग और बीमारियां बढ़ती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मीन बृहस्पति की जलीय राशि है। 

सूर्य का मीन में प्रवेश ना सिर्फ शारीरिक रूप से हानिकारक होता है, बल्कि ये मन की अशांति को भी बढ़ाता है। ज्योतिषीय कारणों से, जितने समय सूर्य मीन राशि में होते हैं, शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसीलिए इसे मीन मलमास या खरमास भी कहते हैं। 

वैसे तो मीन खरमास में कोई भी शुभ और मंगल कार्यनहीं कर सकते लेकिन मुख्य रूप से जो कार्य इस दौरान बिल्कुल नहीं किए जाने चाहिए, वो हैं:

  1. विवाह
  2. नए मकान का निर्माण
  3. संपत्ति का क्रय
  4. नए व्यवसाय या नए काम की शुरुआत
  5. कर्णवेध संस्कार (कान छिदवाना) और मुंडन 

मीन राशि में सूर्य के दौरान कौन से कार्य किए जा सकते हैं:

  1. पहले से चले आ रहे काम, जो नियमित रूप से किए जाते हैं
  2. बच्चे के जन्म से जुड़ी क्रियाएं, जैसे सीमांत, जातकर्म और अन्नप्राशन संस्कार

सभी 12 राशियों के लिए सामान्य उपाय

सूर्य के मीन में गोचर के दौरान, जो इस बार 15 मार्च से 14 अप्रैल तक है, अहंकार से बचें और आध्यात्मिक कार्यों पर ध्यान दें। इस दौरान सभी 12 राशियों के जातक सामान्य रूप से कुछ प्रमुख उपाय कर सकते हैं, उनमें प्रतिदिन तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य देना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना और विष्णु जी की पूजा करना शामिल है। यह समय करियर में सावधानी और धैर्य की मांग करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या सूर्य की स्थिति मीन राशि में मज़बूत मानी जाती है?

सूर्य की स्थिति इस राशि में मज़बूत होती है, क्योंकि मीन देवगुरु बृहस्पति की राशि है। सूर्य और गुरु परस्पर मित्र है, इसलिए मीन अच्छा फल देते हैं।

2. मीन राशि का सूर्य व्यक्तित्व को कैसे प्रभावित करता है?

इस राशि का सूर्य व्यक्ति को संवेदनशील और कलात्मक बनाता है। सूर्य का मीन गोचर रचनात्मक कार्यों और अंतर्ज्ञान के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

3. सूर्य के मीन में होने पर स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है?

सूर्य जब मीन में होता है, तो पेट से जुड़ी समस्या, अपच या एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में अपने आहार और जीवनशैली का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।

4. सूर्य का मीन गोचर करियर के लिए कैसा माना जाता है?

मीन राशि का सूर्य चिकित्सा, आध्यात्म, परामर्श और शिक्षण से जुड़े व्यवसायों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

5. मीन का सूर्य प्रेम संबंधों को कैसे प्रभावित करता है?

इस राशि का सूर्य प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई देता है, आध्यात्मिक जुड़ाव देता है। साथी के लिए आत्म-बलिदान की भावना देता है।

6. इस गोचर के दौरान कौन से उपाय किए जा सकते हैं?

नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य दें, रविवार को किसी ज़रूरतमंद को भोजन कराएं, मन की शांति के लिए ध्यान करें।

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Astro Vidya

About Astro Vidya