Get App
CalendarFestivalsHindi

मातृ दिवस मई में क्यों मनाया जाता है?

By May 2, 2022November 20th, 2023No Comments
मातृ दिवस 2022

मातृ दिवस क्या है?

मातृ दिवस एक ऐसा इकलौता दिवस है जो हमारी माँ को समर्पित है। माँ शब्द जो हर बच्चा पहली बार अपनी जुबान से बोलता है। कहते हैं भगवान ने हमें बनाया है पर हमारे पास वो हमेशा नहीं रह सकता है। तो हमारे पास भगवान के रूप में है माँ। वैसे माँ के प्रति प्यार और सम्मान के लिए कोई दिन नहीं होता है पर समाज में माँ के प्रभाव को बढ़ाने के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है। क्योंकि आज कल की संतान अपने कामों में व्यस्त होने की वजह से अपने ज़िन्दगी में माँ के अस्तित्व को भूलती जा रही है। यह दिवस उन सभी मांओं के लिए जो अपने बच्चों के लिए कठिनाई का सामना और अपनी इच्छाओं का बलिदान करती हैं।

और पढ़ें: जानें शंकराचार्य जयंती कब है इस जयंती का महत्व क्या है?

मातृ दिवस 2022

मातृ दिवस की तिथि 2022 में कब है?

दुनिया में मातृ दिवस अलग-अलग जगह पर अलग अलग दिन मनाया जाता है। भारत में मातृ दिवस प्रत्येक साल मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। भारत में मातृ दिवस 2022 में 8 मई दिन रविवार को मनाया जाएगा। ये दिवस दुनिया की सभी माँओं के लिए ख़ास होता है।

मातृ दिवस 2022

मातृ दिवस का महत्व क्या है?

हमारे जीवन का माँ एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। माँ हमारी ज़िन्दगी का एक खूबसूरत उपहार है। इस उपहार को हमें संभाल कर रखना चाहिए। हम माँ के बिना एक साधारण जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। माँ अपनी संतान की देखभाल में अपने आप को बलिदान कर देती है। माँ एक ऐसा शब्द है जिसे हम कभी परिभाषित नहीं कर सकते हैं। आप जानते हो 2022 में मातृ दिवस के पूरे 100 साल हो जाएंगे।

और पढ़ें: अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त और कौन से बन रहे हैं राजयोग?

मातृ दिवस 2022
कहा जाता है कि इस दिवस की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी। सबसे पहले मातृ दिवस का अवकाश अमेरिका में ही दिया गया था। 1911 में अमेरिका के सभी राज्यों में अवकाश का ऐलान किया गया था। मातृ दिवस अब सभी देशों में मनाया जाने लगा है। कहा जाता है की 20वी शताब्दी में एना जार्विस ने इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी माता एन मैरी जार्विस को प्रार्थना करते सुना था कि मैं चाहती हूं की सभी माताओं के लिए एक दिवस होना चाहिए। जहां वो रहती थी उन्होंने वहां के चर्चों में मदर्स डे वर्क क्लब की शुरुआत की।
मैरी जार्विस की मृत्यु के बाद एना ने अपनी माँ की प्रार्थना का मान रखते हुए मातृ दिवस की स्थापना के लिए अभियान की शुरुआत की थी। इनके प्रयास से ही अमेरिका में इस दिन को पूरी तरह से अवकाश के रूप में बदल दिया। अब ये भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी उत्साह के रूप में मनाया जाता है।

इंस्टास्ट्रो की तरफ से मातृ दिवस 2022 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

और पढ़ें: वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा क्यों कहते हैं और इस पूर्णिमा का क्या महत्व है?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.