Get App
AstrologyHindiLove AstrologyPredictionZodiacs & Planets

क्या आपका साथी झूठे वादे कर के तोड़ रहा है आपका भरोसा ?

By February 1, 2023December 5th, 2023No Comments
Jhute Vade kar Todna

वादा करना जितना आसान होता है, उसे पूरा करना उतना ही मुश्किल। आज के समय में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो अपने किये हुए वादों को निभाते हैं। और आज के भाग-दौड़ भरे ज़माने में जहाँ रिश्तो की अहमियत ख़त्म सी हो गई है, अपना किया हुआ वादा पूरा करना नामुमकिन सा लगता है।

झूठे वादे करने वाले साथी

वादा तोड़ने वाले लोग झूठे और धोखेबाज़ होते हैं। साथ ही, ये कुछ ऐसे संकेत भी देते हैं जिनसे आप इनका धोखा पहचान सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बारह में से पांच राशियाँ ऐसी होती हैं जिनके जातक धोखेबाज़ प्रवत्ति के होते हैं। इनके वादे झूठे और खोखले होते हैं। ये अपने साथी को धोखा भी दे सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिषों से कि वे कौन सी 5 राशियाँ हैं जो करती हैं झूठे वादे।

Jhuthe Vade Karne Wala Sathi

मिथुन राशि के जातक करते हैं झूठा वादा

इनके जीवन में भटकाव बहुत होते हैं। इनके लिए किसी एक चीज़ पर ध्यान केन्द्रित करना मुश्किल होता है। इसलिए जब ये कोई वादा करते हैं, तब बाद में इनका मन बदल जाता है। मिथुन राशि के लोग किसी भी बात को गहराई से नहीं सोच पाते हैं। जल्दबाज़ी में फैसले लेने के कारण ये अक्सर अपने दोस्तों या साथी का दिल दुखा देते हैं

किस्मत इनकी थाली में एक ही समय पर बहुत सारी चीज़े परोस देती है। इसलिए ये फैसला नहीं ले पाते हैं कि किस विकल्प को चुनें।
अनेक विकल्प और आंतरिक संशयवाद होने के कारण, ये किसी एक योजना पर लम्बे समय तक टिक नहीं पाते हैं।

वृश्चिक वाले वादा करके तोड़ देते हैं

मान्यता है कि वृश्चिक राशि के जातक बदला लेने वाले स्वाभाव के होते हैं। इनके वादे भी नकली होते हैं। ये बिलकुल भी भरोसेमंद नहीं होते।
दूसरों के प्रति इनका रवैया रुखा और ठंडा होता है। यही वजह है कि ये किसी से किये गए वादे को निभाते नहीं हैं।
ये स्वार्थी भी होते हैं। यदि इनको अपने किसी दोस्त या साथी से फायदा नहीं मिल रहा है तो ये उसे छोड़ने में देर नहीं करते।
इनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये रहस्यमय होते हैं। ये अपने राज़ किसी को नहीं बताते। इसलिए जब ये वादा तोड़ते हैं तब किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती।

Vrishchak vale Vade tod Dete H

झूठे वादे करते हैं धनु राशि के जातक

वादा करके मुकर जाने में धनु राशि के जातक माहिर होते हैं। ये बहुत लापरवाह प्रवृत्ति के होते हैं। इसलिए वादा करके भूल जाना इनका स्वभाव है।
और तो और, धनु राशि के जातकों से किसी गंभीर रिश्ते की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। इनके लिए रिश्तों की कोई अहमियत नहीं।
साथ ही, ये स्वार्थी भी होते हैं। इन्हें बस अपनी ज़रूरतें पूरी करना आता है। साथी या दोस्त को किया हुआ वादा पूरा करना कभी इनकी प्राथमिकता हो ही नहीं सकता।

कुंभ राशि के लोगों के वादे होते हैं खोखले

ये अपनी ज़रूरत के अनुसार वादे करते हैं। वादा, विश्वास ये सब इनके लिए इस्तेमाल करने की चीज़े होती हैं। अपनी बात मनवाने के लिए तो ये कई जतन कर लेंगे पर बात जब दुसरो की सुनने की आएगी, तो ये मुकर जाते हैं। खास बात यह है कि वादा तोड़ने के बाद इन्हें ज़रा भी अपराधबोध नहीं होता। इन्हें उसका कोई दुःख या पछतावा नहीं होता। अनेक झूठे वादे करने के बाद भी कुंभ राशि के जातक अपनी पैरवी करना नहीं छोड़ते। ये अपने हर कृत्य को सही ठहराना जानते हैं।

Kumbh Rashi ke log hote h vadon ke khokle

मेष राशि के जातक करते हैं झूठे वादे

अपने शांत व्यवहार के कारण मेष राशि के लोग अपने दोषों को अच्छी तरह से छुपा लेते हैं। वादे निभाना उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे नीचे आता है। उन्हें इसकी कोई अहमियत नहीं है। ये काफ़ी जिद्दी प्रवत्ति के होते हैं इसलिए अपनी गलती कभी मानते नहीं हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. मेष राशि के जातक क्यों होते हैं धोखेबाज़ ?

जिद्दी होने कारण ये अपनी गलतियों को मानते नहीं हैं और अपने दोष कभी किसी के सामने नहीं आने देते। इनके लिए वादे पूरा करने की कोई अहमियत नहीं है।

2. मिथुन राशि के लोग क्यों करते हैं झूठे वादे ?

इनकी सोच में गहराई नहीं होती और इनका मन भटकता बहुत है। यही कारण है कि ये वादे करने के बाद भूल जाते हैं। और बाद में मन बदलने के कारण वादा निभा नहीं पाते हैं।

3. क्यों होते हैं कुंभ राशि के जातकों के वादे नकली ?

स्वार्थी होने के कारण ये अपनी जरूरत के अनुसार लोगों से वादे करते हैं। बाद में अपनी बात से मुकर जाते हैं। इन्हें इसका कोई दुख भी नहीं होता।

4. आखिर क्यों करते हैं धनु राशि के लोग खोखले वादे ?

ये लापरवाह होते हैं। इन्हें रिश्ते निभाना भी नहीं आता है। इसलिए इनके वादे नकली और खोखले होते हैं।

5. वृश्चिक राशि के जातक कैसे करते हैं झूठे वादे ?

दूसरों से इनका व्यवहार अच्छा नहीं होता है। इसलिए वादे निभाना इनके लिए ज़रूरी है ही नहीं। इन्हें सिर्फ अपने आप से मतलब होता है।

और पढ़ें – इन संकेतों से जानें कि आपको प्यार में धोखा मिल रहा है

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta