Get App
HindiMythological Stories

किन्नर का आशीर्वाद क्यों माना जाता है वरदान?

By December 12, 2022December 4th, 2023No Comments
किन्नर

आज हम आपको बताएँगे किन्नर के बारे में। आखिरकार किन्नर का आशीर्वाद क्यों माना जाता है वरदान ? किन्नर समाज का एक ऐसा हिस्सा है। जिसे शायद समाज में बराबरी का मौका नहीं मिलता है। परंतु जब किन्नर के आशीर्वाद की बात होती है तो उनके आशीर्वाद को किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। आइये जानते हैं किन्नर क्या है? या किन्नर के बारे में।

किन्नर के बारे में-

ग्रंथों में किन्नर समुदाय का जिक्र किया गया है। किन्नर को लोग कई नामों से बुलाते हैं जैसे हिजड़ा और छक्का। लोगों की मानसिकता के अनुसार इन्हे समाज में सम्मान नहीं दिया जाता है। परंतु इनके आशीर्वाद और दुआओं को अधिक महत्व देते हैं। किन्नर न तो आदमी होते हैं न औरत। किन्नरों का पहनावा रीति-रिवाज़ और कई प्रथा सबसे अलग होती हैं। किन्नर को खुशियों में शामिल करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि किन्नरों का आशीर्वाद अत्यधिक शुभ होता है। किन्नरों की दुआ लेना चाहिए और किन्नरों की बदुआ कभी नहीं लें। आखिरकार किन्नर का आशीर्वाद में ऐसी क्या शक्तियां होती है? जिससे किन्नर के आशीर्वाद को वरदान माना जाता है।

किन्नरों का रीति-रिवाज़

किन्नर का आशीर्वाद क्यों माना जाता है वरदान?

प्रचलित कथाओं के अनुसार कहा जाता है। जब श्री राम जी को 14 वर्ष का वनवास मिला। इसके बाद श्री राम जी के भाई भरत और अयोध्यावासी श्री राम जी को मनाने के लिए गए। कि श्री राम अयोध्या छोड़कर न जाए। परंतु श्री राम जी को अपने पिता के आदेश का पालन करना था और उन्होंने रुकने से मना कर दिया। तब श्री राम जी ने कहा कि यहां आये सभी स्त्री और पुरुष वापस लौट जाएं। मैं 14 वर्ष पश्चात लौट कर आऊंगा।

श्री राम जी के कही बात में कही किन्नर शब्द का उपयोग नहीं हुआ था। इसी कारण किन्नरों ने वहीं पर भगवान राम की प्रतीक्षा की। जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद वापस आये। किन्नरों की भक्ति को देखकर श्री राम जी चौंक गए। श्री राम जी ने किन्नरों को वरदान दिया और कहा तुम्हारा दिया हुआ आशीर्वाद वरदानस्वरूप होगा। इसी वजह से किन्नर के आशीर्वाद को वरदान माना जाता है।

किन्नर का आशीर्वाद

किन्नर समुदाय की रहस्यमयी बातें-

  • पौरणिक मान्यताओं के अनुसार शिखंडी को किन्नर माना गया है।
  • कहा जाता है शिखंडी के कारण ही अर्जुन ने भीष्म को युद्ध में हराया था।
  • मान्यता यह भी है कि ब्रह्मा जी की छाया से किन्नर की उत्पत्ति हुई है।
  • किन्नर समुदाय में जब नए किन्नर को शामिल किया जाता है तो प्रतिभोज और नाच-गाने का कार्यक्रम किया जाता है।
  • जब किसी किन्नर की मृत्यु होती है तो किसी को पता नहीं चलता है।
  • किन्नर की मृत्यु के पश्चात गुप्त तरीके से किन्नर का अंतिम संस्कार किया जाता है।
  • मात्र 1 दिन के लिए किन्नर अपने आराध्य अरावन से विवाह करते हैं।
  • विवाह के पश्चात अरावन की मृत्यु के बाद विवाह का अंत हो जाता है।
  • सपने में किन्नर को देखना शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है।
  • सपने में अगर किन्नर को पैसे दे तो शुभ मन जाता है इससे धन की प्राप्ति होती है।

Lord Brahmma

यह भी पढ़ें: जानें द्रौपदी के चीर हरण की सम्पूर्ण कथा।

 इस प्रकार की रोचक जानकारी और कुंडली में उपस्थित दोषों को समाप्त करने के उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.