Get App
HindiLife Problems

कपूर जलाने से आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा।

By April 23, 2022November 20th, 2023No Comments
Kapur

जाने हमारे जीवन में कपूर का महत्व-

हिन्दू धर्म में कपूर का बहुत अधिक महत्व है। इसे विशेष रूप से पूजा के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक कार्यों में कपूर को जलाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। पूजा में आरती के समय कपूर को जलाया जाता है। कपूर जलाने से सभी प्रकार बुरा प्रभाव समाप्त हो जाता है और मनोकामना पूरी होती है। घर में हो रही सभी प्रकार की परेशानियां ख़त्म हो जाती हैं। घर में शांति का वास होता है।

वास्तु शास्त्र में कपूर जलाने का महत्व-

वास्तु शास्त्र में कपूर का बहुत अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती है। घर में देवी-देवताओं का वास होता है और घर में खुशहाली भरा वातावरण हो जाता है। पूजा के समय कपूर को जलाना शुभ होता है।

Kapur Jalane Ka Mahtav

ज्योतिष शास्त्र में कपूर जलाने का महत्व-

ज्योतिष शास्त्र में कपूर को शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान कपूर का प्रयोग करने से पूजा सफल होती है। पूजा में कपूर की आरती अवश्य की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि कपूर की खुशबू से नकारात्मक चीज़ें ख़त्म हो जाती हैं। कहते हैं की व्रतों की पूजा में कपूर का इस्तेमाल करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में कपूर को गुलाब के फूल के साथ जलाकर माँ दुर्गा की पूजा करना चाहिए इससे धन का लाभ होता है। माँ दुर्गा अपनी कृपा बनाए रखतीं हैं।

स्वास्थ्य के लिए कपूर जलाने का महत्व-

कपूर में औषधि के गुण पाए जाते हैं क्योंकि कपूर पेड़ की छाल से बनाया जाता है। यह सिनामोमस कैफोरा के पेड़ से प्राप्त होता है। ये सदाबहार पेड़ है। ये काफी जल्दी बड़े होते हैं। कपूर की गंध बहुत तेज होती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।

कपूर से होने वाले स्वास्थ्य पर लाभ-

  • शरीर के किसी भी जगह खरोंच या घाव हो गया है तो कपूर लगाने से राहत मिलती है।
  • सिर पर कपूर के तेल की मालिश करने से सिरदर्द और तनाव में आराम मिलता है।
  • मानसिक रूप से राहत प्राप्त होती है।
  • सिर में रूसी और सिर के बाल झड़ रहे हो तो कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • फटी एड़ियों के लिए गरम पानी में कपूर डालकर धोने से एड़ियों में आराम मिलता है।
  • ये गठिया रोगों के लिए लाभदायक होता है। जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
  • त्वचा पर होने वाली एलर्जी और खुजली होने पर कपूर का उपयोग किया जाता है।
  • ब्यूटी उत्पादों में भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है।

Kapoor

कपूर जलाने के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण-

आध्यात्मिक कारण-

  • माना जाता है कि घर पर रोज कपूर जलाने से घर पर बुरी नज़र नहीं पड़ती है और बुरी शक्तियां घर से दूर रहती हैं।
  • कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • रात को सोते समय कपूर जलाने घर का माहौल शांति से भर जाता है।

वैज्ञानिक कारण-

  • कपूर की खुशबू से वातावरण महक उठता है जिससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।
  • कपूर का तेल बहुत लाभ देता है।
  • कपूर जलाने से बैक्टीरिया समाप्त हो जाते हैं। जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों से बच पाते हैं।
  • जोड़ों के दर्द में कपूर फायदा करता है।

कपूर से होने वाले उपाय-

  • गुलाब के फूल में कपूर को जलाने से रुका हुआ धन प्राप्त होता है और धन का लाभ होता है। ये उपाय 43 दिन तक लगातार करना चाहिए।
  • सुबह-शाम कपूर जलाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • जीवन के कई दुख समाप्त होते हैं।
  • सुबह-शाम घी के साथ कपूर जलाने से घर के लोगों की तरक्की होती है।
  • घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर को रसोई में जलाना चाहिए जब रसोई का सारा काम ख़त्म हो जाए।

Kapoor Jalana

कपूर जलाने के लाभ-

  • कपूर जलाने से धन का लाभ होता है।
  • इसके इस्तेमाल से पितृ दोष समाप्त होता है।
  • किसी को बुरा सपना आता है तो कपूर जलाने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं।
  • बुरी नजर से बचने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • घर में कपूर जलाने से बुरी शक्तियां नहीं आती हैं।
  • कपूर को जलाने से वातावरण शुद्ध होता है।

Also Read: रात को झाड़ू न लगाना अंधविस्वास है या धार्मिक मान्यता।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.