Get App
HindiRemedies & Healing

काजल के ऐसे टोटके जो समाप्त करेंगे आपके कुंडली के दोष।

By May 18, 2022November 21st, 2023No Comments
Kareena Kapoor

काजल का महत्व-

हम दैनिक जीवन में अपनी आंखों को सुन्दर बनाने के लिए काजल का प्रयोग करते हैं। काजल को सुरमा के नाम से भी जाना जाता है। काजल हमारी आंखों को सुन्दर बनाने के साथ ही साथ कई तरह की परेशानियों को भी दूर करता है। सुरमा या काजल लगाने से हमारी खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। आप सभी को पता होगा कि बच्चों को काजल का काला टीका लगाने से छोटे बच्चों को नजर नहीं लगती है। ये सब बातें पुरानी हो चुकी है। आज हम आपको बताएंगे कि काजल या सुरमा के ऐसे उपाय जीवन की आर्थिक समस्या और ग्रह दोष से छुटकारा और नौकरी में तरक्की का रास्ता मिलेगा। काजल के कुछ ऐसे टोटके जो आपको हैरानी में डाल देंगे।

Kajal

काजल के टोटके और उपाय-

शनिवार उपाय-

अगर आपके घर बेवजह लड़ाई या झगड़ा हो रहा हो। परिवार के सदस्यों के बीच कलेश हो रही हो तो हमें काजल का टोटका अपनाना चाहिए। आपको शनिवार के दिन जटा वाला नारियल लेना चाहिए। फिर उसे काले कपड़े में लपेट कर उसपर काजल की 21 बिंदिया लगानी चाहिए। इस नारियल को घर के बाहर लटका देना चाहिए। शनिवार को काजल का टोटका करने से आपके घर की शांति वापस आ जाएगी। परिवार के लोगों के बीच संबंध मधुर होंगे।

Kajal Ke Totke

शत्रुओं से बचाव के लिए उपाय-

अगर आपके बेवजह शत्रु या दुश्मन बनते जा रहे हैं। ऐसे दुश्मन जो आपको परेशानियों में डाल देते हैं और आपको नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे दुश्मनों से बचने के लिए आपके लिए सुरमा के उपाय लाभदायक सिद्ध होंगे। आपको चांदी के 5 छोटे-छोटे सांप बनवाने हैं। 21 दिनों तक उसपर काजल लगवाना है। जब आप सोये तो उसे अपने बिस्तर के नीचे रखें। ऐसा करने पर आप शत्रु से भय मुक्त हो जाएंगे। आपके दुश्मन आपको कभी परेशान नहीं करेंगे।

Kajal

शनि साढ़े साती को दूर करने के उपाय-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ,कुंडली में शनि साढ़े साती का होना शनि दोष है। इसके कारण हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि दोष को दूर करने के लिए काजल के टोटके कहे या काजल के उपाय हमें अपनाने चाहिए। हमे शनिवार के दिन एक छोटी शीशी में काला सुरमा लेना है। जिसके ऊपर शनि के साढ़े साती का दोष है उसके सिर से पैर तक नौ बार उतारना है। उस शीशी को किसी सुनसान जगह जहां मिट्टी हो। उस मिट्टी में गड्ढा खोदकर शीशी को दबा दें। याद रखना ये जरुरी है कि जिस औजार से मिट्टी खोदा है उस औजार को वही छोड़ दें। आपको उस जगह से आते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखना है। इस काजल के टोटके से आपकी कुंडली से शनि साढ़े साती समाप्त हो जायेगी। शनि दोष दूर हो जाएगा।

और पढ़ें: गौरी शंकर रुद्राक्ष से वैवाहिक जीवन पर क्या पड़ता है प्रभाव ?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.