Get App
AstrologyGemstoneHindi

July Birthstone: जुलाई में पैदा हुए व्यक्तियों की किस रत्न से चमकती है किस्मत

By July 1, 2023December 14th, 2023No Comments
July Born Birthstone

अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति सफलता, खुशियां और समृद्धि प्राप्त करना चाहता है। लेकिन कुछ लोग जीवन में यह सब चीजें प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं, लेकिन उनका भाग्य उनका साथ नहीं देता है। जिस कारण से वे परेशान होकर ज्योतिषीय उपायों का सहारा लेते हैं। लेकिन ज्योतिष में सिर्फ उपाय ही मौजूद नहीं हैं बल्कि ज्योतिष में कुछ ऐसे रत्न भी बताए गए हैं जिनकों अपनी राशि, कुंडली और जन्म के महीने के अनुसार पहनने से जातक का भाग्य बढ़ जाता है और वह सफलता की राह पर चलने लगता है।

जुलाई का महीना आने को है तो इस महीने में जन्मे व्यक्तियों के लिए ज्योतिष के अनुसार कौन सा रत्न पहनना शुभ होता है और उसके लिए भाग्य लाता है यह जानेंगे। आज हम इस लेख के द्वारा आपको जुलाई महीने का भाग्य रत्न क्या है इस बारे में जानकारी देंगे। जुलाई महीने में जन्मे व्यक्तियों के लिए उनका भाग्य रत्न (July birthstone) रूबी है। इसे माणिक या कुरुविंद के नाम से जानते हैं। यह रत्न हीरे के बाद सबसे ठोस रत्नों में माना जाता है। इसका रंग लाल होता है। ज्योतिष के अनुसार इस रत्न को जुलाई महीने में पैदा हुए लोग यदि पहनते हैं तो, उनके मन, बुद्धि और शरीर को लाभ होता है। (जुलाई बर्थस्टोन) से सफलता भी प्राप्त होती है। आइए विस्तार से (जुलाई बर्थस्टोन) यानिकि माणिक रत्न के बारे में जानते हैं।

Hindi CTR

माणिक रत्न

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार माणिक रत्न सूर्य ग्रह का रत्न और जुलाई महीने का भाग्य रत्न माना गया है। इसे जुलाई महीने में पैदा हुए लोगों को धारण करना शुभ माना गया है। माणिक रत्न (July birthstone) सभी रत्नों का राजा भी माना जाता है। यह एक ठोस पत्थर की तरह दिखता है इसकी चमक बहुत अधिक होती है। लाल रंग का यह पदार्थ दिखने में बहुत चमकीला और सुंदर होता है। माणिक रत्न भारत और भी कई अन्य देशों में पाया जाता है। यह भारत में कश्मीर, असम, बिहार, चेन्नई, मध्य प्रदेश, में मिलता है। माणिक रत्न को धारण करने से पहले आपको किसी प्रतिष्ठित ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए। और नियमानुसार ही रत्न धारण करना चाहिये। आगे पढ़िए कौन धारण करता है माणिक रत्न।

कौन धारण करता है माणिक रत्न

माणिक रत्न विशेष रूप से जुलाई में जन्मे लोगों को धारण करना चाहिए। लेकिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जिसका सूर्य कमजोर होता है वह भी यह रत्न धारण कर सकता है। सूर्य कमजोर जातक को माणिक रत्न धारण करने से शांति मिलती है। इसके अलावा मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन और लग्न राशि जिसकी होती है वह भी माणिक रत्न धारण कर सकते हैं।

यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह 5, 6, 9 और 10वें घर में उपस्थित है, और यदि आपका जन्म रविवार को या किसी भी महीने की 1 तारीख, 10 तारीख या 28 तारीख को हुआ है तब भी आपको यह रत्न धारण करना चाहिए। किसी भी तरह की बड़ी परीक्षा, प्रतियोगिता या नौकरी में सफलता पाने के लिए आप माणिक रत्न धारण कर सकते हैं। विशेष रूप से जून माह में पैदा हुए लोगों के लिए यह शुभ फल लाता है।

जुलाई माह में माणिक धारण करने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माणिक धारण करने के फायदे जातक को बहुत होते हैं। माणिक रत्न सूर्य ग्रह का प्रतीक होता है। जो जातक के जीवन में शुभता लाता है।

  • माणिक रत्न धारण करने से आप बहुत आकर्षक लगते हैं। साथ ही माणिक रत्न आपकी अंतरात्मा को शांत करता है। अंतरात्मा के शांत होने से आपको गुस्सा नहीं आता है।
  • माणिक रत्न धारण करने से कुंडली में सूर्य ग्रह मज़बूत होता है। इससे आपकी सफलताओं में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं और आप एक बेहतर लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं।
  • माणिक रत्न धारण करने से आपकी आखें खराब नहीं होती हैं, आखों की रौशनी यदि कम भी हो गयी है तब भी आपको इस टर्न को धारण करना चाहिए। क्योंकि आखों की कम हुई रौशनी भी इसे लगातार पहने रखने से बढ़ने लगती है।
  • माणिक रत्न धारण करने से आपको अपने जीवनसाथी या प्रेमी पर अधिक प्यार आने लगता है आप उनसे गुस्सा नहीं होते हैं जिस वजह से आपका साथी आपको ओर अधिक पसंद करने लगता है।
  • आजकल बीमारियां बढ़ने के कारण लोगों की ज़िन्दगी नर्क बनती जा रही है। 2 में से 1 व्यक्ति को हृदय, शुगर या बीपी की बीमारी होती है। लेकिन अगर आप माणिक रत्न धारण करते हैं तो आपको इन दोनों बीमारियों से बहुत हद तक आराम मिलेगा।
  • माणिक रत्न पहनने से आपकी ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है। इसे पहकर आप जो भी शांति और ध्यान वाला काम करेंगे वह सफल होता है।

माणिक रत्न धारण विधि

जुलाई माह में जन्मे लोगों को माणिक रत्न को धारण विधि के अनुसार करना चाहिए। विधि अनुसार रत्न धारण करने से जातक को अधिक फायदे होते हैं और ऐसा करना शुभ भी होता है। आइए जानते हैं क्या है माणिक रत्न धारण करने की विधि और नियम।

  • माणिक रत्न को रविवार के दिन शुभ नक्षत्र में धारण करना चाहिए। इसे जुलाई में जन्मे व्यक्तियों को जुलाई में किसी भी रविवार के धारण करना चाहिए।
  • रत्न को धारण करने से पहले गंगाजल और पंचामृत में ड़ाल को उसको अच्छे से शुद्ध अवश्य करें।
  • माणिक रत्न को मोती के साथ और सोने या तांबे की चैन में डालकर ही धारण करें। आप माणिक रत्न को अपनी अनामिका उंगली में भी धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से दिमाग और मन शांति को मिलती है।
  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार माणिक रत्न को रविवार के दिन सुबह 9:15 से सुबह 11:00 बजे तक ही धारण करना चाहिए। रत्न धारण करने का शुभ मुहूर्त इसी समय का होता है।
  • माणिक रत्न को धारण करने से पहले सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को जल अर्पित करें और उसके बाद 108 गायत्री मंत्रों का जप करें, ऐसा करने से आपको अधिक लाभ प्राप्त होता है।

असली माणिक रत्न की पहचान

कई बार जब आप कुछ चीज लेने जाते हो तो वह आपको मिलने को सम्भावना भी होती है। लेकिन यदि आप गलती से नकली माणिक रत्न को खरीद लेते हैं तो इसका आपको कुछ फायदा नहीं होता है। यदि आप एक असली और कम दामों में उपलब्ध माणिक रत्न को खरीदना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाएस्ट्रो की ऐप या वेबसाइट में जाकर इंस्टाएस्ट्रो के स्टोर सेक्शन में जाकर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे पहचान करें असली माणिक रत्न की।

  • माणिक रत्न का आकार बहुत छोटा जैसे चने का दाना हो इस प्रकार का होता है और यह लाल रंग का तेज चमकता हुआ रहता है। इस पर ध्यान दें।
  • जुलाई बर्थस्टोन माणिक से दर्पण के समान आर-पार दिखता है। इससे आप उठाकर देखें की सामने वाला व्यक्ति दिख रहा है या नहीं यदि ऐसा है तो यह असली माणिक है।
  • अब आपको एक सीसा लेना है उस पर माणिक को सूर्य के सामने रखने के पश्चात ध्यान दें कि उसके नीचे सूर्य की किरणें चमक रही हैं या छाया आ रही है। यदि छाया आएगी तो रत्न नकली है और यदि सूर्य की किरणें चमक रही होंगी तो यह रत्न असली होगा।
  • इसके अलावा आप एक गुलाब के फूल पर भी माणिक रख कर देखें यदि यह चमकता है तो यह असली माणिक आपको मिला है आप इसे खरीद सकते हैं।
  • यदि आपको असली माणिक नहीं मिल पाया है तो आप इंस्टाएस्ट्रो की ऐप डाउनलोड करके यहाँ संपर्क कर सकते हैं और एक असली माणिक रत्न प्राप्त कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. क्या जुलाई में जन्मे सभी राशियां माणिक रत्न धारण कर सकती हैं?

माणिक रत्न जुलाई में जन्मे लोगों के लिए ही सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। जुलाई में जन्मे सभी लोग इसे धारण कर सकते हैं।

2. माणिक रत्न कौन से ग्रह का रत्न है?

माणिक रत्न सूर्य ग्रह का रत्न होता है। कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए आप इस रत्न को धारण कर सकते हैं।

3. ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनको माणिक रत्न धारण नहीं करना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को माणिक रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषी से परामर्श करना चाहिए।

4. माणिक रत्न कैसे धारण करें?

आप सोने या चांदी की अंगूठी में या चैन में माणिक रत्न डाल कर अपने सीधे हाथ की अनामिका उंगली या गले में पहन सकते हैं।

5. माणिक रत्न कैसा दिखता है?

यह चने के आकार जितना छोटा और गोल लाल रंग का होता है और पत्थर की तरह ठोस होता है।

और पढ़ें:  चाहते हैं बिछड़े प्यार को वापस पाना, ज्योतिष के ये उपाय होंगे लाभकारी

माणिक रत्न के बारे में अधिक जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi