Get App
AstrologyCelebritiesHindiKundli

जन्म कुंडली से जानें सोनाक्षी सिन्हा का प्रेम राशिफल क्या कहता है?

By May 31, 2022November 21st, 2023No Comments
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय-

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं।इनके पिता फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघन सिन्हा है। इनकी माता का नाम पूनम सिन्हा है। यह भी एक अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना जिले में हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी स्कूल की पढाई आर्य विद्या मंदिर मुंबई से करी है। इसके बाद श्रीमती नाथीबाई दामोदर थैकेरसे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने कर्रिएर की शुरुआत 2005 में दिल देके देखो फ़िल्म से वस्त्र डिज़ाइन करके करी थी। पर इनको इसमें ख़ास सफलता नहीं मिल पायी। इन्होने अपने अभिनय कर्रिएर की शुरुआत 2010 में दबंग फ़िल्म से की थी। दबंग फ़िल्म 2010 की सबसे अधिक पैसे कमाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। इस फिल्म के बाद इनकी कई बेहतरीन फ़िल्म आयी। जैसे- सन ऑफ सरदार ,दबंग 2, राउडी राठौर फिल्मों में यह मुख्य अभिनेत्री के रूप में नज़र आयी। सोनाक्षी सिन्हा फ़िल्म फेयर अवार्ड ,बेस्ट डेब्यू फ़िल्म अभिनेत्री, फिल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट अभिनेत्री पुरस्कार से नवाजी गयी हैं।

और पढ़ें: जानिए सनी लियोन की जन्म कुंडली में क्या राज़ छिपे हैं?

सोनाक्षी सिन्हा राशि चिन्ह –

नक्षत्र: पुनर्वसु
चंद्र राशि: मिथुन
सूर्य राशि: मिथुन
सूर्य राशि(भारतीय): वृषभ

सोनाक्षी सिन्हा की कुंडली-(Sonkashi Sinha kundali)

कुंडली के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा का प्रेम राशिफल-

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही प्रेम सम्बन्ध में नहीं पड़ती हैं। वह अपना पूरा समय लेकर प्रेम सम्बन्ध बनाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने प्रेम सम्बन्ध को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगायी थी। जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल है। सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक इस खबर को सच नहीं बताया है। अगर यह खबर सच है तो ज्योतिष के अनुसार यह प्रेम रिश्ता बहुत मजबूत होगा।
आने वाले दिनों में अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता गहरा होगा। इनका विवाह देर से होगा। विवाह के बाद यह अपने जीवनसाथी की तरफ पूरी तरह से समर्पित होंगे।

सोनाक्षी सिन्हा का कर्रिएर राशिफल-

सोनाक्षी सिन्हा अत्यधिक धैर्यवान हैं। यह अपने कर्रिएर से जुड़े फैसले जल्दीबाजी में नहीं लेती हैं। वह बेहतर फ़िल्म की तलाश करती हैं। जिसमे अपना दमदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर पाए। 2022 में सोनाक्षी सिन्हा की 3 फिल्में आने वाली है। पहली है हीरा मंडी। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी। हिरा मंडी फ़िल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित की गयी है। ज्योतिष के अनुसार यह फिल्म बड़े बजट की है। यह दर्शकों का मनोरंजन करेगी। दूसरी फ़िल्म डबल एक्स ऐल आएगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म 2022 को आएगी। सोनाक्षी सिन्हा की कुंडली के अनुसार इस फ़िल्म की सफल होने की पूरी संभावना है। तीसरी फिल्म सोनाक्षी सिन्हा की ककुदा आएगी। यह भी 2022 में सिनेमाघरों में नजर आएगी।

इंस्टाएस्ट्रो सोनाक्षी सिन्हा के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

आप इस तरह कि अधिक जानकारियां चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहे और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानें कुंडली से पूजा बेदी के प्रेम जीवन का रहस्य।

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.