Get App
AstrologyCalendarHindiZodiacs & Planets

जानिए कब होगा साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण

By October 7, 2023No Comments
जानिए कब होगा साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण

साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण जो एक खगोलीय घटना है, ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव प्रत्येक राशि पर पड़ता है। वह सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरह का हो सकता है। कुल मिलाकर 4 तरह के सूर्य ग्रहण होते हैं और अक्टूबर माह में लगने वाला सूर्य ग्रहण, वलय सूर्य ग्रहण होगा।

ऐसा माना जाता है कि जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आता है उस समय वलय सूर्य ग्रहण लगता है। अक्टूबर माह में लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न हैं जैसे, अक्टूबर माह में सूर्य ग्रहण कब लगेगा? क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा? भारत में सूर्य ग्रहण का समय क्या होगा? या भारत में सूर्य ग्रहण प्रारंभ और समाप्ति समय क्या रहेगा? राशि चक्र पर इस सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा? आदि। तो आइए जानते हैं आपके सभी प्रश्नों के जवाब और सूर्य ग्रहण के बारे में सबकुछ।

Hindi CTR

सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन लगेगा। भारत में सूर्य ग्रहण प्रारंभ और समाप्ति समय क्या होगा? तो, भारत में सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात को 08 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा और अगली सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जायेगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण चित्रा नक्षत्र में और कन्या राशि में लगेगा। यह ग्रहण न सिर्फ कन्या राशि पर बल्कि सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालेगा। नीचे हम पढ़ेंगे 14 अक्टूबर राशि चक्र पर क्या प्रभाव डालेगा?

क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

यदि आप सोच रहे हैं क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा? तो, नहीं 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला अग्रि वलय सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तर अमेरिका, एंटीगुआ, कोलंबिया, बहामास, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, वेनेजुएला, ब्राजील, कनाडा, डोमिनिकन, जमैका, पराग्वे, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, जमैका, अर्जेंटीना, क्यूबा, पेरू, बारबाडोस, उरुग्वे इन सभी देशों में पड़ेगा।

कैसे लगेगा सूतक काल?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूतक काल सूर्य ग्रहण लगने के पहले वाले समय को कहते हैं, जो सूर्य ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले लग जाता है। सूतक काल वाले समय में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, सूतक काल में सभी खाद्य और पेय पदार्थों में तुलसी का पत्ता ड़ालना चाहिए इससे वह चीजें अशुभ नहीं होती हैं। अर्थात ग्रहण समाप्ति के बाद भी उनका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा सूतक काल में पूजा पाठ भी नहीं किया जाता है। चूँकि भारत में सूर्य ग्रहण 2023 नहीं लगेगा इसलिए सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। सूतक काल को भारत में ही माना जाता है।

सूर्य ग्रहण 2023 का राशि चक्र पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण 2023 कन्या राशि में लगेगा लेकिन इसका प्रभाव न सिर्फ कन्या राशि पर बल्कि सम्पूर्ण राशि चक्र पर भिन्न- भिन्न तरह से पड़ेगा। आइए जानते हैं अग्रि वलय सूर्य ग्रहण का 14 अक्टूबर राशि चक्र पर प्रभाव।

1. मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। यह सूर्य ग्रहण आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आएगा। अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आप जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं जिस वजह से आपका काम और बिगड़ सकता है। इस दौरान शांत रहें और सभी निर्णयों को शांतिपूर्वक लेने का प्रयास करें। इसके अलावा सूर्य को जल अर्पित करें।

2. वृषभ

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत हद तक शुभ होगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान यदि आप स्वयं को शांत रखते हैं और अपने काम पर ध्यान देते हैं तो इससे आपको लाभ होगा। एक बात का ध्यान रखें कि, इस दौरान किसी की गलत बातों से चिढ़ कर उसके बारे में गलत सोचना आपका नुकसान करा सकता है। इसलिए ध्यान लगाकर अपने काम में लगे रहें। इससे आपके प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में यह ग्रहण शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव डालेगा। मिथुन राशि वाले इस दौरान आर्थिक रूप से मज़बूत हो सकते हैं और उनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। हालांकि उनके आपसी रिश्तों में कुछ बातों को लेकर टकराव हो सकता है। इसलिए उन्हें इस दौरान अपने करीबियों से सोच- समझ कर बातें करनी चाहिए।

4. कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ होगा। इस दौरान कर्क राशि वाले लोग अपने लिए कदम उठाएंगे। आप अपने सभी अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

5. सिंह राशि

सिंह राशि वालों के जीवन में इस दौरान बहुत अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। आप दूसरों की बातों को सुनकर उनको महत्व दोगे। इस दौरान आपके साथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। जिस वजह से आपको तनाव हो सकता है और परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए अपने रिश्ते पर ध्यान दें। आपको अपने स्वास्थ्य का भी इस समय में ध्यान रखना होगा।

6. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह सूर्यग्रहण शुभ नहीं है। इस दौरान आपके पेशेवर जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और आपके परिवार के साथ आपके रिश्ते कमजोर होने की संभावनाएं हैं। इस दौरान इन सभी समस्याओं से बचने के लिए अपने दिमाग को शांत रखें और अपने क्रोध को बाहर न आने दें।

7. तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह एक अच्छा समय होगा। इस दौरान आप अपने पेशेवर जीवन में तरक्की प्राप्त करेंगे। आप अपने काम से अपने सीनियर्स और अपने सहकर्मियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपको इस दौरान सबसे अधिक ध्यान अपने स्वास्थ्य पर देना होगा।

8. वृश्चिक राशि

यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न सिर्फ उनका पेशेवर जीवन बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन में भी इसका सकारात्मक प्रभाव उनपर पड़ेगा। वे अपने पुराने कर्जों से मुक्त होंगे, आर्थिक स्तिथि मज़बूत होगी, परिवार वाले लोग साथ देंगें, अच्छे निर्णय लेने में सफल होगें और अपने पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।

9. धनु राशि

धनु राशि वालों के व्यक्तिगत जीवन में यह ग्रहण अच्छा रहने वाला है। इस दौरान उनकी सभी समस्याएं हल होने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा उनके पेशेवर जीवन में यह ग्रहण चुनौतियों उत्पन्न कर सकता है। आप अपने अच्छे काम के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस दौरान आपको अपने काम में घमंड हो सकता है जिस वजह से आपके सहकर्मी आपसे दूर हो सकते हैं। और आपका काम भी बिगड़ सकता है।

10. मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बदलाव का समय होगा। इस ग्रहण का प्रभाव उनके पेशेवर जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। आपको ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिनकी अापने उम्मीद भी नहीं की होगी। हालांकि इस दौरान आप मेहनत से अपने लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि उनके लिए यह एक अच्छा समय होगा।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले इस ग्रहण के दौरान बहुत खुश और शांत मन के साथ रह सकते हैं। इस दौरान आप आर्थिक रूप से मज़बूत और एक आनंदित जीवन जी सकते हैं। आपके साथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। लेकिन रिश्ते पर ध्यान देने से इसे रोका जा सकता है।

12. मीन राशि

मीन राशि वाले यदि इस सूर्य ग्रहण के दौरान किसी कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करते हैं तो, अवश्य ही वे सफलता पा सकते हैं। इस दौरान वे कुछ भी चीज मेहनत करने से प्राप्त करेंगे। अपने साथी से शांति और प्यार से बात करें और अपने रिश्ते पर ध्यान दें।

सूर्य ग्रहण में क्या करें?

  • सूर्य ग्रहण के दौरान अपने मन में गायत्री मंत्रों का जाप करते रहें।
  • सूर्य ग्रहण लगने के तुरंत बाद या कुछ समय बाद गरीबों को कपडा, तेल, भोजन आदि दान करें।
  • कुंडली में सूर्य ग्रह को मज़बूत बनाने के लिए ग्रहण के दौरान सूर्य अष्टकम स्तोत्र का पाठ करें।
  • ग्रहण के दौरान अपने माता- पिता की सेवा करें और उनकी सभी बातों का पालन करें।
  • ग्रहण के दौरान एक स्थान पर बैठकर ध्यान करें या ‘ॐ’ का जाप करें इससे सकारात्मकता आएगी।
  • सूर्य ग्रहण के पश्चात स्नान करके घर में पूजा स्थल को भी साफ करें।

सूर्य ग्रहण में क्या न करें?

  • सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी पकाना या खाना नहीं चाहिए। यह हानिकारक होगा।
  • अपनी नींद को काबू में रखें क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान सोना बहुत अशुभ माना जाता है। इससे कई तरह की बीमारियां आपको हो सकती हैं।
  • इस सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी मंगल या शुभ कार्य करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। आपके काम बिगड़ सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा स्थल से दूर रहें, न ही भगवान की मूर्तियों के आस- पास जाएँ। आप अलग बैठकर गायत्री मंत्र या किसी अन्य मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • इस दौरान बाहर न निकलें। कहा जाता है कि, सूर्य ग्रहण को देखना भी शुभ नहीं होता है। इसलिए अपने घर में रहने की कोशिश करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

साल 2023 में 14 अक्टूबर शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगेगा।

2. सूतक काल कब लगेगा?

ज्योतिष के अनुसार सूतक काल भारत में मान्य होता है। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैसे सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है।

3. सूर्य ग्रहण किस राशि में लगेगा ?

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। लेकिन सूर्य ग्रहण न सिर्फ कन्या राशि को बल्कि संपूर्ण राशि चक्र को प्रभावित करेगा।

4. सूर्य ग्रहण में पूजा क्यों नहीं करते हैं?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सब कुछ अशुद्ध हो जाता है इसलिए पूजा नहीं करनी चाहिए। और ग्रहण के पश्चात पूजा की साफ-सफाई करें।

5. सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना सबसे अच्छा है?

सूर्य ग्रहण के दौरान एक शांत स्थान पर बैठकर गायत्री मंत्रों का जाप करें या सूर्य अष्टकम स्त्रोत का पाठ करें।

यह भी पढ़े: शारदीय नवरात्रि 2023: जाने शारदीय नवरात्रि तिथि और कलश स्थापना मुहूर्त।

ज्योतिष में क्यों माना जाता है सूर्य ग्रहण को अशुभ? जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi