Get App
AstrologyCalendarFestivalsHindiHindu CultureZodiacs & Planets

जानिए भाई की राशि के अनुसार कौन से रंग की राखी बांधना होगा शुभ

By August 1, 2023December 15th, 2023No Comments

रक्षाबंधन 2023 का पर्व आने को है। और राखी का त्यौहार भाई बहन के बीच एक पवित्र बंधन का दिन होता है। इस पवित्र दिन पर सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर कई कलर की रंग- बिरंगी राखियां बांधती हैं और भाई उन्हें उपहार में उनकी पसंद का कुछ देते हैं। लेकिन कैसा रहेगा अगर राखी का किस्मत कनेक्शन किसी रंग से जुड़ जाए यानि की ये राखियां सुंदरता के साथ- साथ आपके भाइयों के जीवन में शुभता भी लेकर आएं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार अगर आप अपने भाई की कलाई पर राखी का शुभ रंग (Rakhi lucky Colour) देखकर उसके अनुसार राखी बांधती हैं तो ये राखी उनके जीवन में सौभाग्य लेकर आएगी। राखी का शुभ रंग (Rakhi lucky Colour) ग्रहों का बुरा प्रभाव भी खत्म करता।

रक्षाबंधन 2023 (Raksha Bandhan 2023) के त्यौहार को दोनों भाई बहन खूब धूमधाम और मस्ती के साथ मनाते हैं। लेकिन रेशम के धागों से बनी एक राखी को यदि आप ज्योतिष में अपनी राशि के अनुसार बांधते हैं तो आपके जीवन में इस दिन आने वाली खुशियां डबल हो जाएँगी। आइए जानते हैं किस रंग की राखी कौन सी राशि के लिए होगी शुभ?

Hindi CTR

राशि के अनुसार चुने राखी का रंग

रक्षाबंधन 2023 (Raksha Bandhan 2023) के दिन राशि के अनुसार राखी का रंग चुनना आप सभी के लिए बहुत शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार राखी का शुभ रंग राशि के अनुसार होने से कुंडली में ग्रहों का दोष खत्म होता है और शुभ ग्रहों का आशीर्वाद जातक को मिलता है। तो आइए जानते हैं क्या है आपकी राखी का शुभ रंग और किस रंग से जुड़ा है आपकी राखी का किस्मत कनेक्शन ।

1. मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह होता है और मंगल का रंग लाल होता है। इसलिए मेष राशि के व्यक्तियों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। लाल रंग की राखी मेष राशि के लिए भाग्यशाली राखी रहेगी।

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह का शुभ रंग भूरा और हरा होता है। वृषभ राशि को भूरे या हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। हरा और भूरा रंग इस राशि के बहुत शुभ रंग होता है।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह है। शुक्र ग्रह का शुभ रंग हरा, पीला और गुलाबी होता है। मिथुन राशि को हरे रंग, पीले रंग या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। या आप तीनों रंगों की रंग बिरंगी राखी भी बांध सकते हैं। ये रंग आपके जीवन में सफलता लाएंगे और भाई बहन के प्यार को बढ़ाएंगे।

4. कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्र ग्रह होता है। चंद्र ग्रह का भाग्यशाली रंग सफ़ेद और हल्का नीला होता है। कर्क राशि के जातकों को सफ़ेद या हल्के नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह राखी आपके जीवन में खुशहाली और सफलता लाएगी। इसके साथ ही आपको सोने या चांदी की राखी बांधनी भी भाग्यशाली रहेगी।

5. सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह होता है। सूर्य ग्रह का शुभ रंग लाल और केसरिया रंग को माना जाता है। सिंह राशि के जातकों को लाल या केसरिया रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशहाली आती है।

6. कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह होता है। बुध ग्रह का शुभ रंग हरा होता है। कन्या राशि के जातकों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस रंग की राखी कन्या राशि के लिए भाग्यशाली राशि होगी।

7. तुला राशि

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होता है। शुक्र ग्रह का शुभ रंग सफ़ेद, नीला, गुलाबी और लाल को माना गया है। तुला राशि के लोगों को इन रगों में से कोई भी एक रंग चुन कर राखी बांधनी चाहिए। आप इन सभी रंगों की रंग बिरंगी राखी भी बांध सकते हैं। इन रंगों की राखी बांधने से ये राखी के रंग आपके जीवन में भी भर जायेंगे।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह को माना गया है। मंगल ग्रह का शुभ रंग लाल होता है। वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, पीले और नारंगी रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इन रंगों की रंग बिरंगी राखी भी बांधी जा सकती है। इन रंगों की राखी आपके लिए भाग्य लाती है।

9. धनु राशि

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति ग्रह को माना जाता है। बृहस्पति ग्रह का शुभ रंग पीला और गुलाबी होता है। वृश्चिक राशि के लोगों को पीले रंग और गुलाबी रंग की राखी बांधना बहुत शुभ होता है। इस राशि के लिए सोने या चांदी की धातु से बनी राखी बांधना भी शुभ होगा। यह राखी आपके जीवन में सफलता और सुख समृद्धि लाएगी।

10. मकर राशि

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि ग्रह होता है। शनि ग्रह का शुभ रंग काला, नीला और भूरा रंग होता है। चूंकि काला रंग अन्य ज्योतिष कारणों की वजह से शुभ कार्यों में उपयोग नहीं हो सकता इसलिए इस राशि के जातकों को लाल या नीले और भूरे रंग की राखी बांधना शुभ होता है। यह रंग इनके जीवन में सफलता लाते हैं।

11. कुम्भ राशि

कुम्भ राशि का स्वामी ग्रह शनि ग्रह को ही माना गया है। शनि ग्रह का भाग्यशाली रंग काला, नीला और भूरा रंग होता है। कुम्भ राशि को नीले और लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इन रंगों की राखी आपके जीवन में सौभाग्य लाती है।

12. मीन राशि

मीन राशि का स्वामी ग्रह, गुरु ग्रह बृहस्पति को माना गया है। बृहस्पति ग्रह का शुभ रंग पीला और गुलाबी रंग होता है। मीन राशि की पीले और गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। ये रंग इस राशि के बहुत शुभ है।

राखी के रंग का महत्व

रक्षाबंधन का त्यौहार सम्पूर्ण परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सम्पूर्ण वर्ष प्यार भरी नोक- झोंक के पश्चात रक्षाबंधन पर दोनों भाई बहन एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं। यह दिन इतना पवित्र होता है कि, इस दिन बड़ी बहन का भाई को आशीर्वाद और छोटी बहन का भाई को प्यार मिलता है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर सभी भाई- बहन के बीच बहुत प्यार दिखता है। ज्योतिष शास्त्रों के कुछ तथ्यों के आधार पर पता लगाया गया है कि सभी भाइयों का अपनी बहनों से विशेष प्यार होता है। भाई अपनी बहनों पर जान निछावर करते हैं। अब आपको यह याद रखना आवश्यक है कि राखी का लकी कलर जानकर उसके अनुसार ही अपने भाई को राखी बांधनी चाहिए जिससे आप दोनों भाई बहनों के बीच खुशियां आएंगी, ग्रहों का दोष कम होगा और आपके सभी बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। राखी का लकी कलर न सिर्फ आपके जीवन को रंगों से भर देगा बल्कि आपके घर में भी खुशियां लाएगा। आप सभी को हमारे इंस्टाएस्ट्रो के सम्पूर्ण परिवार की ओर से राखी के इस पावन त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. लाल रंग की राखी कौन राशि को बांधनी चाहिए?

मेष राशि के लिए लाल रंग बहुत शुभ होता है। मेष राशि को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

2. कौन सी राशि के लिए सफेद रंग की राखी शुभ होगी ?

तुला और कर्क राशि वाले जातकों को सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए यह रंग इन दोनों राशियों के लिए शुभ होता है।

3. कौन से राशियां सबसे अच्छे भाई हैं ?

मेष, वृषभ, तुला, धनु, मकर और कन्या राशि सबसे अच्छे भाई होते हैं। ये राशियां अपनी बहनों के लिए सब कुछ करने को तैयार रहती हैं।

4. साल 2023 में रक्षाबंधन कब है?

साल 2023 में रक्षाबंधन एक दिन नहीं बल्कि दो दिनों तक रहेगी 30 और 31 अगस्त के दिन मनाई जाएगी। लेकिन शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधना शुभ होगा।

5. क्या रंग बिरंगी राखी बांधना शुभ होता है?

ऐसी कुछ राशियां हैं जिनके लिए 1 रंग से ज्यादा रंग शुभ है, ये राशियां उन सभी रंगों की रंग बिरंगी राखियां बांध सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: जानिए रक्षाबंधन 30 अगस्त को है या 31 अगस्त को

रक्षाबंधन पर कौन से उपाय करने से चमकेगा भाग्य जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi