Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

जानें राशि से अपने जीवनसाथी का स्वभाव

By April 26, 2023December 14th, 2023No Comments
Couples Behaviour

शादी का सपना मन में लिए हर उस इंसान को उसके होने वाले जीवनसाथी के स्वभाव के बारे में जानने की इच्छा हमेशा से ही रहती है। ज्योतिष शास्त्र के द्वारा आपके जीवनसाथी के स्वभाव की भविष्यवाणी की जा सकती है। यह भविष्यवाणियां आपके जीवनसाथी का चयन करने में मदद करतीं हैं। व्यक्ति की जन्म कुंडली देख कर उसके विवाह योगों के माध्यम से उसके जीवनसाथी के बारे में जानकारी मिल सकती है। यदि आपको भी अपने जीवनसाथी के बारे में जानना चाहते हैं तो आपकी राशि की मदद से आप यह जान सकते हैं। किसी भी इंसान के विवाह या शादी के योग, आपका जीवनसाथी आपको कैसे मिलेगा और उसके के स्वभाव की जानकारी व्यक्ति के नवमांश कुंडली से मिलती है। कुंडली में स्थित घरों ( सातवें भाव के ग्रह )की स्थिति व ग्रह भी जीवनसाथी के बारे में बताते हैं। और शुभ ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति के जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध बनते हैं। तो आइये जानते हैं कि कैसा होगा आपके जीवनसाथी का स्वभाव आपके राशि के मदद से।

Hindi CTR

1. मेष राशि (Aries)

इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को बहुत प्यार और महत्व देते हैं और स्वतंत्रता की आशा करते हैं। इस राशि के लोग शारीरिक रूप से आकर्षक और व्यावहारिक होते हैं जिनका व्यवहार बहुत ही उत्तम होता है। धार्मिक कार्यों को करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग बचत करना ज्यादा पसंद करते हैं और समझदार होते हैं इसलिए ये कभी-कभी खर्चे करने से दूर भागते भी हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को हमेशा अपने पास देखना पसंद करते हैं और साथ ही काफी संवेदनशील स्वभाव के होते है। साहसी स्वभाव के इस राशि के लोग कुछ मामलों में अपने जीवनसाथी से बहुत ही आशावादी किस्म के होते हैं।

Aries Couples

2. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोग अपने विवाह से सम्बंधित और जीवनसाथी से चुनाव को बहुत ही महत्वपूर्ण मानते हैं। वृषभ राशि के लोगों को जीवन में ठहराव और आराम करना या शांति ज्यादा पसंद होता है। हालांकि ठहराव और शांति पसंद होते हुए भी ये लोग कठोर स्वभाव के होते हैं और बात-बात पे गुस्सा हो सकते हैं। इसलिए ये लोग विश्वास करने योग्य साथी व उनके समर्थन की उम्मीद करते हैं। ऐसे लोगों के उच्च पदों पर होने की सम्भावना ज्यादा होती है और अपने जीवनसाथी को ज्यादा समझते हैं। उनकी समस्याओं का सामना साथ में मिलकर करना पसंद करते हैं। ये लोग प्यार और समझ की उम्मीद अपने जीवनसाथी से करते हैं।

3. मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि के जीवनसाथी सुन्दर और कम धार्मिक स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग साहसी और दोस्तों का साथ चाहतें हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी से अच्छा व्यवहार रखते हैं। साथ ही उनका रिश्ता बहुत ही चुलबुला होता है या ये कहें कि रोमांस और शरारत से भरा रहता है। इस राशि के लोगों के साथी काफी समझदार होते हैं और एक-दूसरे का हर परिस्थिति में सहयोग करते हैं। जिज्ञासु और ज्ञानी स्वभाव ये लोग समाज के कार्यों और राजनीतिक सोच से काफी प्रभावित होते हैं।

Gemini Couples

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोग भाग्यशाली होने से साथ अच्छे चरित्र के स्वामी होते हैं। इस राशि के लोग साम, दाम और भेद गुणों वाले होते हैं और दंड में विश्वास नहीं रखते। कार्यों को सही ढंग से करना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के गुणों व अवगुणों के साथ बिना किसी स्वार्थ के अपनाते हैं। और अपने जीवनसाथी को जल्दी चुन नहीं पाते हैं। और शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का साथ अच्छे से देतें हैं। इनका रिश्ता काफी संवेदनशील होता है। इस राशि के लोग गुणवान होते हैं।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोग मेहनती और क्रोधी स्वभाव के होते हैं। और क्रोध के ही कारण आपसी मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के लोग दिल के अच्छे और जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकते हैं। इस राशि के लोग लगातार मेहनत करने में भरोसा रखते हैं और किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के लोगों की मदद जो करते हैं वे उन्हें बहुत मानते हैं व सराहते भी हैं।

Leo Couples

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के जीवनसाथी बहुत ही समझदार और सुन्दर होते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं और अपने काम पे विश्वास करते हैं। और धार्मिक चीजों में कम विश्वास होने के कारण जल्दी गलत विचारों में फस जाते हैं। इस कारण ही इन्हें मस्त स्वभाव का इंसान कहते हैं। इन राशियों के लोग अपने जीवनसाथी के साथ बहुत बहस करते हैं। इन राशियों के लोगों की आशा कुछ ऐसी होती है कि उन्हें उनके साथी से समझा जाए और मुश्किलों के समय मदद की जाए। और साथ ही अपने काम में ये काफी माहिर होते हैं।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के जीवनसाथी बहुत ही मजबूत दिल के होतें हैं। साथ ही थोड़े स्वार्थी और चतुर भी होतें हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी से हर स्थिति में मदद चाहतें हैं और समस्याओं में साथ खड़े रहने की उमीद करतें हैं। इन्हे खर्चीले होने के साथ झूठ बोलने की आदत भी हो सकती है। इस राशि के लोग अच्छा सम्बन्ध की आशा मन में लिए सुखी और समृद्धि भरी ज़िन्दगी की चाह रखतें हैं।

Libra Couples

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोग अधिक अनुभवी और भावनात्मक होते हैं। इस राशि के लोग उनके जीवनसाथी से समझ की आशा करते हैं व संवेदनशील भी होते हैं। इस राशि के लोग दूसरों पे बहुत जल्द भरोसा कर लेतें हैं और दयालु भी होते हैं। और दूसरों को माफ भी कर देना इनकी दयालुता है। इस राशि के लोगों का समाज में ज्यादा सम्मान होता है क्योंकि ये काफी समझदार भी होते हैं।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोग बहुत तेज, समझदार और अच्छे गुणों से परिपूर्ण होतें हैं। इस राशि के लोग अपनी बात मनवाना में माहिर होतें हैं। इस राशि के लोग बड़ी ही मीठी-मीठी बातें करने वाले होतें हैं आप कब इनकी बातों में आ जाओगे आपको पता भी नहीं चलेगा। ये बड़े ही आजाद स्वभाव के लोग होतें हैं तथा इन्हें जल्दी समझने वाले लोग ही इनके जीवनसाथी बन पातें हैं। और अपने जीवनसाथी पे ज्यादा विश्वाश करते हैं।

Sagittarius Couples

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोग अपने जीवनसाथी के साथ ईमानदारी से रहते हैं और काफी उत्तरदायी किस्म के समझदार इंसान होते हैं। इस राशि के लोग अच्छे स्वास्थ्य के मालिक और बहुत ही निर्मल स्वभाव के होते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ, शांति से, रहना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग धनवान भी होते हैं जो मेहनत में भरोसा करते हैं।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग अपने जीवनसाथी के साथ, बड़े ही लगाव और प्रेम से रहतें हैं। बातूनी आचरण के ये लोग,
ऐसे जीवनसाथी की तलाश में होतें हैं जो उनकी बातें समझ सकें और उन्हें सहारा दें सकें। ये लोग काफी गुस्सैल स्वभाव के भी होतें और अपने जीवनसाथी से ऐसा जुड़ाव चाहतें हैं कि दोनों के बीच मन की भी बातों का भी अदान-प्रदान हों। अपने परिवार के बाहर के लोगों से, काफी कठोर होतें हैं इनका व्यवहार कठोर होता है। काफी भावुक स्वभाव होता है इनका, पर किसी से कुछ भी व्यक्त नहीं करतें हैं।

Aquarius Couples

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोग अपने जीवनसाथी को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। इस राशि के लोग चालाक होते हैं और अपने जीवनसाथी से अधिक प्रेम के कारण काफी संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। मीन राशि के लोग अच्छे आदर्श जीवनसाथी की चाह रखते हैं जो उनका सहयोग एक दोस्त की तरह जीवन भर कर सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अपना राशिफल कैसे जाने?

ज्योतिषी अपने ज्ञान और आपकी कुंडली को देख कर राशिफल बतातें हैं। साथ ही आप हमारा ब्लॉग भी पढ़ सकतें हैं या इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें मात्र 1 रुपए में और जानें अपना भविष्य।

2. किस राशि के जीवन साथी बहुत तेज और समझदार होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के लोग अत्यधिक तेज और समझदार होते हैं। साथ ही साथ जीवनसाथी पर विश्वास करते हैं।

3. राशि के अनुसार जीवनसाथी का चयन कैसे करें?

ज्योतिषी आपकी कुंडली को देखने के बाद ही आपको कुछ ऐसे सलाह दें सकते हैं जिससे आपको जीवनसाथी के चयन में आसानी हो। आप यह तुरंत जान सकते हैं हमारे इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करके, मात्र 1 रुपए में जानें आपका जीवनसाथी कैसा होगा।

4. कुंभ राशि के जातक के स्वभाव अपने जीवनसाथी के प्रति कैसा होता है?

इस राशि के जातक का स्वभाव अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और लगाव का होता है। यह ऐसे जीवनाथी की खोज करते हैं। जो उनको इमोशनल सपोर्ट कर सके।

यह भी पढ़ें: जानें किन कारणों से बनता है कुंडली में दो विवाह का योग

अपना राशिफल या कुंडली से जुड़े विभिन्न उपाय के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Harsh Kumar

About Harsh Kumar