Get App
CalendarFestivalsHindiKundliPrediction

जानें 74वें गणतंत्र दिवस और 2023 में भारत के राशिफल के बारे में

By January 13, 2023December 5th, 2023No Comments
Republic Day

26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1950 में 26 जनवरी को भारत देश ने अपना संविधान लागू किया था। और आधिकारिक रूप से एक गणतंत्र राष्ट्र बना था। इसलिए भारत की भूमि पर जन्म लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति 26 जनवरी के दिन अपने राष्ट्र के प्रति गहन प्रेम और अपनत्व अनुभव करता है। और यह साल भी भारत के देशवसियों के लिए कोई अलग नहीं होगा। गणतंत्र दिवस 2023 पूरे देश के लिए अन्य गणतंत्र दिवस की तरह शानदार और अनूठा होगा।
तो आइए जानते हैं इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से कि वर्ष 2023 में भारत का राशिफल कैसा रहेगा।

26 जनवरी का महत्व

  • 26 जनवरी हर भारतीय के लिए देश की महानता और उपलब्धियों का जश्न मनाने का उत्सव है। साथ ही यहां की खूबसूरत संस्कृतियों को मानने का भी दिन है।
  • 1950 में इस दिन सरकार ने भारतीय संविधान का गठन किया था।
  • और 1965 में इसी दिन हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था।
  • यानि कि यह तारीख़ भारत वासियों के लिए दोहरी ख़ुशी लाती है।

26 January

गणतंत्र दिवस का जश्न

गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली स्थित लाल क़िले में परेड का आयोजन किया जाता है। पूरे भारत देश में गणतंत्र दिवस परेड का महत्व अत्यंत ही व्यापक है। इस परेड में भारत के गौरवशाली इतिहास को और भारत की विभिन्न संस्कृतियों को झांकी के रूप में दर्शाया जाता है।इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री लाल क़िले से पूरे देश की जनता को संबोधित करते हैं। यह एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। देश के नौजवान, किसान, सेना आदि सभी वर्ग के लोग गणतंत्र दिवस का जश्न हर्षोल्लास से मनाते हैं। और तो और विदेशी देशों का भी ध्यान इस ओर आकर्षित होता है। भारत में गणतंत्र दिवस की परेड विश्व भर में प्रसिद्ध है।

वर्ष 2023 में कैसा होगा भारत का राशिफल ?

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार वर्ष 2023 में, भारत पर चंद्र महादशा का प्रभाव होगा। इससे देश की सभी राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक समस्याओं का समाधान होगा। ग्रहों की स्थिति देश के सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक परिदृश्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। और इससे भारत के कल्याण और विकास में वृद्धि होगी।

Year 2023

जानें 2023 में भारत की कुंडली के बारे में

भारत की कुंडली का विश्लेषण करके हम एक बेहतर ढंग से समझ सकते हैं कि भारत देश के लिए ये वर्ष कितना सफल साबित होगा।

राजनीति के क्षेत्र में कैसा रहेगा यह साल ?

भारत में इस वर्ष चंद्र महादशा होगी, इसलिए राजनीतिक रूप से यह समय देश के लिए विशेष रहेगा। राजनीति में बड़ी भागीदारी और संतोषजनक विकास देखने को मिलेगा। विश्व भर में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भारत विशेष स्थान बनाएगा। अपने कुछ दृढ़ निर्णयों की वजह से भारत को हर ओर से सफलता और प्रसन्नता मिलेगी।

मामला चुनाव का

वैसे तो भारत देश के लिए यह एक अनुकूल अवधि होगी, जो देश के राजनीतिक उत्थान में सहायक होगी। परंतु देश में आगामी चुनाव आम लोगों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। जिसमें लोगों को कुछ गंभीर मुद्दों का सामना करना होगा। चूंकि, भारत की कुंडली में चंद्रमा ग्रह कर्क राशि में स्थित है। इसलिए चुनाव होने से राजनीतिक परिदृश्य में अशांति की स्थिति रहेगी। इससे अन्य देशों के साथ भारत के संबंध प्रभावित होंगे। विशेष रूप से वे पड़ोसी देश जो भारत में चुनाव को करीब से देखते हैं।

India Map

भारत में आर्थिक विकास

साल 2022 की तुलना में 2023 में भारतीय शेयर बाजारों में वृद्धि हो सकती है। इसका कारण है – कम वैश्विक खतरे और उच्च ब्याज दर। चंद्रमा ग्रह की महादशा और केतु ग्रह की अन्तर्दशा के कारण देशवासियों को अपनी वित्त संबंधी नीतियों और निवेश के तरीकों पर ध्यान रखना चाहिए। विदेशी देशों में निवेश का प्रवाह हो सकता है।

बृहस्पति और शनि गोचर

2023 के अंतिम महीनों में चंद्र ग्रह की महादशा शुक्र ग्रह की अंतर्दशा के साथ बनेगी। इससे देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परंतु, कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। क्योंकि इस वर्ष दो बड़े गोचर होने वाले हैं। बृहस्पति और शनि गोचर इतने प्रभावशाली होंगे कि भारत की अर्थव्यवस्था आसानी से पुनर्जीवित हो जाएगी।

Shani And Jupiter

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. गणतंत्र दिवस क्यों और कब मनाया जाता है ?

वर्ष 1950 में 26 जनवरी को भारत देश ने अपना संविधान लागू किया था। और आधिकारिक रूप से एक गणतंत्र राष्ट्र बना था। इसलिए 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

2. गणतंत्र दिवस परेड का महत्व क्या है ?

गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली स्थित लाल क़िले में परेड का आयोजन किया जाता है। पूरे भारत देश की जनता इस परेड को देखने के लिए तत्पर रहती है। यह गणतंत्र दिवस का जश्न का एक अहम हिस्सा होता है।

3. वर्ष 2023 में कैसा होगा भारत का राशिफल ?

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार वर्ष 2023 में, भारत देश के कल्याण और विकास में वृद्धि होगी। इस साल भारत पर चंद्र महादशा का प्रभाव होगा। इससे देश के राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

4. 2023 में भारत की कुंडली कैसी रहेगी ?

वर्ष 2023 में भारत की ग्रह दशा शुभ परिणाम देने वाली होगी। इस वर्ष दो बड़े गोचर होने वाले हैं – बृहस्पति और शनि गोचर। ये भारत के लिए अनुकूल साबित होंगे।

5. नये साल में भारत का आर्थिक विकास कैसे होगा ?

इस साल भारतीय शेयर बाजारों में वृद्धि होगी। जिससे सभी लोगों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही विदेशी देशों में निवेश करने का यह उपयुक्त समय है।

और पढ़ें – जानें वर्ष 2023 में आपका वित्त राशिफल

इस प्रकार की रोचक जानकारी और कुंडली में उपस्थित दोषों को समाप्त करने के उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta