Get App
AstrologyHindi

जानिए आँखों का फड़कना होता है आपके लिए शुभ या अशुभ

By June 19, 2023December 14th, 2023No Comments
Eye Blinking

जब भी आपके घर में किसी व्यक्ति या आपकी खुद की आंखें फड़कती हैं तो आपके घर वाले या पड़ोस के बड़े बुजुर्ग लोग यह कहते हैं कि या तो आपके साथ कुछ बुरा या कुछ बहुत ही अच्छा होने वाला है। अक्सर आंखों के फड़कने को लेकर लोग तरह- तरह की धारणा बनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र का हिस्सा समुंद्री शास्त्र के अनुसार यदि मनुष्य की आंखें फड़कती हैं तो इसका कारण यह होता है कि या तो उसके साथ या उसके परिवार में किसी के साथ कुछ बहुत अच्छा होने वाला है या फिर कुछ बहुत बुरा घटित होने वाला है।

अच्छा और बुरा घटित होना इस बात पर निर्भर करता है कि मनुष्य की कौन सी आंख फड़क रही है और वह पुरुष है या फिर महिला है। समुंद्री शास्त्र के अनुसार महिला और पुरुष दोनों की आखों का फड़कने का एक मतलब नहीं होता है। क्या आपको पता है की कौन सी आँख का फड़कना पुरुष के लिए अच्छा होता है और कौन सी आँख का फड़कना महिला के लिए शुभ होता है। जानने के लिए आगे पढ़ें।

Hindi CTR

समुन्द्र शास्त्र के अनुसार आँख फड़कने के संकेत-

समुन्द्र शास्त्र के अनुसार कभी-कभी किसी की दोनों आखें फड़कने लगती है तो कभी किसी की बाईं और कभी दाईं। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी महिला की दाईं आँख फड़कती है तो इससे हमें यह संकेत मिलता है कि, घर में कुछ अशुभ घटित होने वाला है। दूसरी तरफ यदि पुरुष की दाईं आँख फड़कती है तो इसका अर्थ यह होता है कि घर में कुछ शुभ होने वाला है। इसी प्रकार से यदि महिलाओं की बाईं आँख फड़कती है तो इससे यह संकेत मिलता है कि, कुछ शुभ कार्य घर में होगा या घर में कोई बहुत बड़ी खुशखबरी आएगी। दूसरी तरफ यदि किसी पुरुष की बाईं आँख फड़कती है तो इसका अर्थ होता है कि घर में कोई बड़ी अशुभ दुर्घटना घटित होगी या कुछ बहुत बुरा होगा। आइए जानते हैं आँख फड़कने का ज्योतिष महत्त्व क्या होता है। और कौन सी आँख का फड़कना पुरुष के लिए अच्छा होता है साथ में महिला के लिए कौन सी आँख का फड़कना अच्छा है।

आँख फड़कने का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर में जो भी अंग होते हैं वह सब कभी न कभी अचानक से फड़कने लगते हैं लेकिन अधिकतर लोगों को इसके पीछे छिपे ज्योतिष महत्व का नहीं पता होता है। शरीर के प्रत्येक अंग फड़कने को लेकर ज्योतिष में कुछ न कुछ मतलब बताया गया है। भारत देश के अलावा दुनिया में चीन और अफ्रीका में भी आखें फड़कने से ज्योतिषी भविष्यवाणियां की जाती हैं। आँख फड़कने से ज्योतिष में मतलब यह बताया जाता है कि या तो जातक के साथ कुछ अशुभ या कुछ शुभ होने वाला है। महिला और पुरुष की दाईं और बाईं आँख फड़कने का ज्योतिष में एक अर्थ नहीं हैं बल्कि अलग अलग बताएं गए हैं। कुछ लोगों के अनुसार दाहिनी आंख का फड़कना अच्छा होता है यानिकि दाहिनी आँख यदि फड़क रही है तो कुछ शुभ होता है वहीँ कुछ लोग इसका उल्टा भी कहते हैं जैसे उनका कहना है की दाहिनी आँख फड़कने से अशुभ घटनाएं होती हैं।

Astrological Signifacance Of Blinking Eyes

दाहिनी आँख का फड़कना कैसा होता है

ज्योतिष शास्त्रों द्वारा की गयीं कुछ टिप्पणियों के अनुसार दाहिनी आँख फड़कना अच्छा होता है। व्यक्ति की दाहिनी आँख फड़कने से उसके साथ कुछ बहुत ही शुभ होने वाला है या उसे सुख समृद्धि प्राप्त होगी। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति की दाहिनी आँख वायु से जुड़ी हुई होती है इसलिए यह व्यक्ति की बुद्धि में संचार करती है और ज्योतिषी इसी आधार पर दाहिनी आँख फड़कना को लेकर टिप्पणी करते हैं। दाहिनी आँखफड़कने को लेकर किसी का भी एक मत नहीं होता है इसको लेकर सबके अपने अलग अलग मत हैं।

कुछ ज्योतिषियों का मत दाहिनी आंख को लेकर बिलकुल अलग है। उनके अनुसार यदि किसी की दाहिनी आँख फड़कती है तो उसके जीवन में मुश्किलें आने वाली हैं। वह कठिन चुनौतियों का सामना करेगा। और उसका जीवन कुछ समय के लिए उदासीनता से भरा रहेगा।

पुरुषों और महिलाओं में दाहिनी आंख का फड़कना

एक मत यह मिलता है कि दाहिनी आँख फड़कना का पुरषों और स्त्रियों के लिए अलग अलग होता है। दोनों के लिए एक जैसा मतलब नहीं निकलता है।

महिलाओं का दाहिनी आंख फड़कना

यदि किसी महिला की दाहिनी आँख फड़कती है तो इसका अर्थ यह है कि घर में कुछ अशुभ होने वाला है। घर में आर्थिक संकट आएगा और कलह की स्थिति बनेगी।

Purse And Coins

पुरुषों का दाहिनी आँख फड़कना

यदि किसी पुरुष की दाहिनी आँखफड़कती है तो घर में या उसके जीवन में कुछ शुभ होने वाला है। उसके व्यापर में बढ़ोतरी होगी या यदि वह नौकरी करता है तो नौकरी में उन्नति के मार्ग पर बढ़ेगा। घर में धन की कमी पूरी होगी।

बाईं आँख फड़कना कैसा होता है

कुछ ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार किसी की बाईं आँख का फड़कना अच्छा और शुभ होता है। बाईं आँख यदि फड़कती है तो इससे आपको संकेत जाता है की आपके जीवन में कुछ बहुत अच्छा और शुभ कार्य होने वाला है। इसके अनुसार आपको अपने करियर में प्रगति करने के नए अवसर प्राप्त होंगे और आपको जल्द ही किसी अच्छी जगह घूमने का मौका मिलेगा। बाई आँख अग्नि का कारक होती है इसलिए यह बलि और जुनूनी अधिक होता है।इस आँख के फड़कने से व्यक्ति को ऐसे लोगों से मिलने का अवसर भी प्राप्त होता है जो अत्यंत प्रेरणादायक होते हैं।

इसमें कुछ ज्योतिषियों का मत यह होता है की बाईं आँख फड़कना अच्छा नहीं होता है। बाईं आँख फड़कने का अर्थ यह होता है की जातक के जीवन में अधिक समस्यांए उत्पन होने वाली हैं। उसको आने वाले समय में कई ऐसी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। जातक की जब बाईं आँख फड़के तो उसे खुद को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए जीवन में आने वाली मुसीबतों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

महिलाओं और पुरुषों की बाईं आंख फड़कना

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार महिलाओं और पुरुषों की बाईं आंख का फड़कना अलग होता है। बाईं आंख का फड़कना किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए असुभ होता है।

महिलाओं की बाईं आँख फड़कना

बाईं आँख फड़कने के पीछे एक मत यह मिलता है कि, यदि किसी महिला की बाईं आँख फड़क रही है तो इसका अर्थ यह निकलता है की महिला के साथ या उसके घर में कुछ शुभ होने वाला है। बाईं आँख जिस महिला की फड़कती है उसे कुछ अच्छा समाचार प्राप्त होता है या फिर उसे अपने करियर में सफलता हासिल होती है और वह धनी बनती है।

Women Left Eye Blinking

पुरुषों की बाईं आँख फड़कना

यदि पुरुष की बाईं आँख फड़कती है तो पुरुषों के लिए बाईं आँख का फड़कना शुभ नहीं होता है। इसका अर्थ यह है कि, पुरुष के साथ या उसके घर में कुछ नकारात्मक होने वाला है। या तो वह उसकी किसी से दुश्मनी के कारण लड़ाई झगड़ा होगा या फिर जातक के घर में आर्थिक संकट आएगा। यदि पुरुष की बाईं आँख फड़कती है तो उसे अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए और खुद को वाद विवाद से बचा कर रखना चाहिए। ऐसा कोई गलत फैसला नहीं लेना चाहिए जिसकी वजह से धन हानि हो।

आँख फड़कने के बारे में अन्य देशों का मत

  • एक देश के अनुसार यदि आपकी आँखों की ऊपर वाली पलकें फड़कती हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि जल्द ही आपके घर में किसी अतिथि का आगमन होने वाला है।
  • एक अन्य देश की संस्कृति के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की नीचे वाली पलकें फड़कती हैं तो इसका अर्थ है कि ऐसा कोई कारण है जिस वजह से वह व्यक्ति रो सकता है।
  • एक देश का मत है कि यदि किसी व्यक्ति की दाहिनी आँख फड़क रही है तो इसका अर्थ यह है कि कुछ अशुभ होने वाला है उस व्यक्ति के जीवन में अशुभता आएगी।
  • वहीं दूसरी तरफ एक देश की संस्कृति के मुताबिक दाहिनी आँख का फड़कना शुभ होता है। दाहिनी आँख के फड़कने से जीवन में सुख- समृद्धि आती है।
  • एक मत सामने यह आता है की बाईं आँख फड़कना शुभ होता है और इससे व्यक्ति को धन लाभ होता है।
  • एक मत यह है की बाईं आँख फड़कना अशुभता का प्रतीक होता है। व्यक्ति की यदि बाईं आँख फड़कती है तो उसे आने वाली मुसीबतों के लिए तैयार रहना चाहिए।

अशुभता से बचने के ज्योतिष उपाय

यदि आपकी भी आँख फड़कती है और आप जानना चाहते हैं की कैसे आप आँख फड़कने के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं तो यहाँ हम आपको आँख फडकने के कुछ ज्योतिषीय उपाय के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से आप अशुभता से बच सकते हैं।

  • प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य को अर्घ दें। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मज़बूत होता है और आने वाली संकट दूर होते हैं।
  • प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
  • पता करें की आपकी राशि के अनुसार आपका क्या भाग्य रत्न हैं और उस भाग्य रत्न को धारण करें। भाग्य रत्न धारण करने से ग्रहों बुरा प्रभाव खत्म होगा और और आँख के द्वारा मिलने वाले अशुभ संकेत खत्म हो जायेंगे।
  • भगवान हनुमान का चालीसा और उनके मन्त्रों का जाप करें। भगवान हनुमान की पूजा करने से अशुभ फल का असर खत्म हो जाता है और जीवन में खुशियां आती हैं।
  • प्रतिदिन सुबह तुलसी के पौधे में अर्घ दें और शाम को घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी माता की कृपा होती है। लक्ष्मी माता के वास से घर से बुरी शक्तियां भाग जाती हैं। और कोई बुरी दुर्घटना घटित नहीं होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. दोनों आंखों का एक साथ फड़कना कैसा होता है?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यदि किसी की दोनों आंखें एक साथ फड़कती हैं तो उस व्यक्ति को अपने किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली है।

2. क्या दोनों आंखों का एक साथ फड़कने का अर्थ महिला और पुरुष के लिए समान है?

हां यदि किसी महिला या पुरुष के दोनों आखें साथ फड़कती हैं तो दोनों के साथ एक जैसा ही होता है। दोनों की मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र से होती है।

3. आंख फड़कने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या है?

विज्ञान के अनुसार यदि आपकी आंख फड़क रही है तो इसका कारण आपकी नींद पूरी नहीं होना है और लगातार कंप्यूटर और फोन पर का उपयोग करना है।

4. आंख की नीचे के पलक का फड़कना कैसा होता है?

यदि आपकी आंख की नीचे की पलक फड़कती है, तो यह अशुभ घटनाओं का संकेत होता है। आपकी किसी से लड़ाई हो सकती है।

5. पुरुषों की आंख की ऊपर की पलक फड़कना कैसा होता है?

ऐसा होना बहुत शुभ होता है। ऐसा होने से पुरुषों की सारी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होने का संकेत मिलता है।

और पढ़ें- बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जिन्होंने नाम बदलकर पाई सफलता

आंख फड़कना ओर कैसे होता है शुभ जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi