Get App
CelebritiesHindiKundli

जन्म कुंडली से जानें, ज़रीन खान की सफलता और असफलता के पीछे का रहस्य ?

By April 29, 2022November 20th, 2023No Comments
Zareen Khan

 

ज़रीन खान के बारे में-

ज़रीन खान भारतीय अभिनेत्री हैं। ये हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आयी हैं। उनका जन्म 14 मई 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत वीर फिल्म से 2010 में की थी। ज़रीन खान ने हाउसफुल 2, रेडी, हेट स्टोरी 3 और फ़िल्म 1921 में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। ये एक म्यूजिक वीडियो ‘प्यार माँगा है’ में नजर आयी हैं। इनका धर्म इस्लाम और राष्ट्रीयता भारतीय है।

ज़रीन खान की जन्म कुंडली-

Zareen Khan Kundli

ज़रीन खान का राशि चिन्ह-

ज़रीन खान की की जन्म कुंडली के अनुसार चन्द्र राशि तुला है। इनका नक्षत्र स्वाति है। सूर्य राशि वृषभ और सूर्य राशि (भारतीय) भी वृषभ है।

ज़रीन खान का राशि फल (मई 2022 से मई 2023 तक)-

ज़रीन खान का पूरा वर्ष स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से घिरा हुआ रहेगा। मई 2022 के महीने में ज़रीन खान की सभी प्रकार की इच्छाएं पूरी होंगी। जून और जुलाई के माह में उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। इस समय ज़रीन खान को प्रसिद्धि प्राप्त होंगी। अगस्त से लेकर सितंबर तक ज़रीन खान को अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के फल प्राप्त होंगे। इनका सामाजिक क्षेत्र की ओर झुकाव होगा और यात्रा करने का विशेष लाभ नहीं होगा। नवंबर से दिसंबर के समय में ज़रीन खान का परिवार के साथ सम्बन्ध खराब होंगे। आर्थिक और संपत्ति की हानि का सामना करना पड़ेगा। दिसंबर में विदेश से अच्छी खबर आने की संभावना है। जनवरी से लेकर मार्च तक पारिवारिक माहौल सुख से भरा हुआ रहेगा पर आस-पास के अन्य लोग आपको धोखा देंगे। गुप्त रोग के कारण ज़रीन खान परेशान रहेंगी। अप्रैल और मई 2023 के महीने में फ़ालतू कामों में ज़रीन खान का धन और समय दोनों बर्बाद होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है नहीं तो आपको एक बड़ी बीमारी भी हो सकती है।

Zareen Khan

ज़रीन खान की शनि साढ़े साती रिपोर्ट-

ज़रीन खान की जन्म कुंडली में जब शनि साढ़े साती का आरम्भिक दौर होगा तो शनि चंद्र से बारहवें भाव में होगा। इस समय आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। शनि का स्वभाव तनाव पैदा करता है, ज़रीन खान को थोड़ी परेशानी होगी पर वो शांति से सभी परेशानियो का सामना करेंगी।
शनि जब अपने शिखर चरण में होगा तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। ये बहुत मुश्किल चरण होता है ,इस समय शनि चंद्र पर गोचर करता है।
शनि साढ़े साती का अंतिम दौर अस्त चरण कहलाता है। इस समय शनि चंद्र से दूसरे भाव में गोचर करता है। ये चरण दो सबसे मुश्किल चरणों के बाद ज़रीन खान को राहत मिलेगी। ज़रीन खान की आय में वृद्धि होगी।

ज़रीन खान की दशा फल रिपोर्ट (फरवरी 2022 से फरवरी 2024 तक)-

  • ज़रीन खान अपने कार्य-क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे जिसमे उन्हें सफलता भी हासिल होगी।
  • उच्च पद और महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलेगी।
  • विदेशों से अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
  • परिवार से सम्बन्ध मजबूत और मधुर होंगे।
  • इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • विदेश की यात्रा से विशेष लाभ होगा।

और पढ़ें: टेलर स्विफ्ट के जन्मदिन पर उनकी कुंडली क्या कहती है?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.