Get App
HindiLife ProblemsRemedies & HealingVastu & Feng Shui

जाने वास्तु टिप्स कैसे दिलाते है कर्ज से छुटकारा

By March 7, 2023December 6th, 2023No Comments

चाहे घर बनाना हो, गृह प्रवेश करना हो या कोई प्रॉपर्टी खरीदनी हो। हम हर चीज में वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर वास्तु के अनुरूप कार्य करते है। ये बताता है कि हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का कितना महत्व है। अब ऐसे में बात कर्ज से राहत पाने की न आये। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अपनी जिंदगी में कभी न कभी व्यक्ति किसी मजबूरी के चलते एक बार कर्ज जरुर लेता है। इस कर्ज की ब्याज दर भरते भरते ही व्यक्ति का पूरा जीवन निकल जाता है। फिर भी वह कर्ज के बोझ से मुक्त नहीं हो पाता। ऐसे हालातों में व्यक्ति की मदद वास्तु करता है।

जाने कर्ज से मुक्ति के वास्तु टिप्स:

कर्ज से मुक्ति के वास्तु टिप्स जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे वास्तु उपायों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति का भाग्य बदल सकते है। जानने के लिए निम्नलिखित कथनों पर एक नजर जरुर डालें।

रात को न छोड़े गंदे बर्तन-

दुनिया तेजी से आधुनिक होती जा रही है। आधुनिक होना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन हम में से बहुत से लोग इस आधुनिकता का गलत अर्थ निकालते है। आज भी अधिकतर घरों में रात को झूटे बर्तन यूँही खाने की टेबल पर छोड़ दिए जाते है। वास्तु के अनुसार रात को झूटे बर्तन छोड़ ना व्यक्ति के लिए कर्ज का कारण बनती है। इसलिए वास्तु नियमों का पालन करे और रात को न छोड़े गंदे बर्तन।

इस दिशा में न रखे कूड़ादान-

वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। दक्षिण पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे कूड़ादान क्योंकि इससे धन संचय करने में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर की दक्षिण पश्चिम दिशा कूड़ादान रखने के लिए उपयुक्त बताई गई है।

न खाएं बिस्तर में खाना-

वास्तु शास्त्र में हर स्थान को उसके आचरण के अनुरुप बनाया गया है। जैसे सोने के लिए बिस्तर, खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल और स्नान क्रिया के लिए बाथरूम आदि। लेकिन बहुत से लोग इन सबका उल्टा करते है। जैसे बहुत से लोगों को बिस्तर पर खाना खाने की आदत होती है। आपको बता दें कि बिस्तर पर भोजन करने से माँ अन्नपूर्णा उस घर से नाराज हो जाती है। फिर उस घर में वास्तु दोष उत्पन्न होते देर नहीं लगती। न खाएं बिस्तर में खाना ऐसी सलाह ज्योतिष शास्त्र में भी दी जाती है।

बाथरुम में न रखे खाली बाल्टी-

बाथरुम में न रखे खाली बाल्टी ऐसी चेतावनी वास्तु शास्त्र में कड़े शब्दों में दी जाती है। वास्तु के मुताबिक बाथरूम में खाली बाल्टी रखना शुभ नहीं होता। यह घर में आर्थिक तंगी को बढ़ावा देता है और व्यक्ति कर्ज के कुचक्र में फंसता चला जाता है। इसके अलावा बाथरूम में काली बाल्टी रखने की भी सख्त मनाही है।

गहरे रंग की न हो घर या कार्यस्थल की दीवार-

घर और कार्यस्थल किसी व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होती है। इसलिए ध्यान रखें की घर और कार्यस्थल की दीवार को पुतवाते समय गहरे रंगों का बिल्कुल उपयोग न करे। वास्तु के अनुसार इससे आपके घर या कार्यस्थल की ओर नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। जो आपको असमय गंभीर लंबी बीमारी में डाल सकती है।

किस तरफ होना चाहिए तिजोरी का मुख-

वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी का मुख हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे आपके घर में कभी कर्ज लेने की समस्या उत्पन्न नहीं होती और आपके घर में सुख शांति बनी रहती है।

बाथरुम किस दिशा में नहीं होना चाहिए-

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनवाते समय कभी भी दक्षिण पश्चिम दिशा मे बाथरुम न बनाने की सलाह दी जाती है। अगर आपके घर का बाथरुम भी दक्षिण पश्चिम दिशा में है तो आज ही अपने बाथरुम की दिशा बदलवाने का काम शुरू कीजिए। क्योंकि इस दिशा में घर का बाथरुम होना आपको कर्जो के बोझ तले दबा सकता है।

माँ लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति की स्थापना करें-

अगर आप अपने घर का वास्तु दोष सुधारना चाहते है और कर्ज से मुक्ति पाने चाहते है तो आज ही अपने घर में माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति की स्थापना करें। यह उपाय करने से आपको माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद मिलेगा और जल्द ही गुप्त धन की प्राप्ति होगी।

शाम को न करें इन चीजों का दान-

हिंदू धर्म, ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र तीनों में ही दान की परंपरा को बहुत महत्व दिया जाता है। लेकिन सूर्यास्त के बाद दान करना अशुभ माना गया है। इसलिए वास्तु शास्त्र में इस बात की सख्त चेतावनी दी जाती है कि शाम को न करें इन चीजों का दान। निम्नलिखित कथनों के माध्यम से जानिए की हमें शाम को किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

पैसे उधार देना-

हिंदू धर्म में यह बहुत मायने रखता है कि शाम के वक्त न किसी को पैसे उधार देने चाहिए और न ही किसी से पैसे उधार लेने चाहिए। क्योंकि शाम का समय माँ लक्ष्मी का घर में आगमन का समय होता है। इसलिए शाम के वक्त किसी को पैसा देते समय माँ लक्ष्मी भी उस व्यक्ति के घर चली जाती है।

वर्जित है प्याज लहसुन का दान-

सूर्यास्त के बाद किसी को प्याज लहसुन दान करना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे रुठ जाती है और आपके भाग्य से दूर चली जाती है। जिस कारण आपको जीवन भर पैसो की तंगी का सामना करना पड़ता है।

नहीं करना चाहिए दूध दही का दान-

सूर्यास्त के बाद दूध दही का दान करना शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र में दूध दही का सूर्य और चंद्रमा से संबंध बताया है। इसलिए सूर्यास्त के बाद दूध दही का दान जातक की कुंडली में हानिकारक प्रभाव पैदा करता है।

नहीं लगाना चाहिए रात के समय झाडू-

घर को साफ सुथरा रखना अच्छी बात है लेकिन रात के समय झाडू लगाना प्रतिकुल परिणाम लेकर आता है। क्योंकि इस समय माँ लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है। अत: आप इस समय झाडू लगाने के साथ साथ अपने भाग्य से धन की रेखा भी साफ कर रहे होते है। इसलिए रात के समय झाडू बिल्कुल भी न लगाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. कर्ज लौटाने के लिए कौन सा दिन शुभ है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्ज लौटाने के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ माना जाता है।

2. कौन सा योग कर्ज चुकाने के लिए सबसे अच्छा रहता है?

कर्ज चुकाने के लिए वृद्धि योग और हस्ता नक्षत्र सबसे अच्छा माना जाता है। इस योग में कर्ज चुकाने से कर्ज जल्दी चुकता हो जाता है।

3. कौन से मंत्र का जाप कर्ज से छुटकारा मुक्ति दिलाता है?

माँ लक्ष्मी मंत्र का जाप करें, मां लक्ष्मी की पूजा करे और घी का दीपक जलाएं कर्ज से छुटकारा पाने के लिए यह अचूक उपाय है।

4. कर्ज मुक्त व्यक्ति का जीवन कैसा होता है?

कर्ज मुक्त व्यक्ति का जीवन सुखमय, आनंद, बिना किसी भय के और चिंतामुक्त बीतता है।

5. क्या शुक्रवार का दिन कर्ज देने के लिए शुभ होता है?

शुक्रवार का दिन कर्ज देने और लेने के लिए सबसे अच्छा होता है। इस दिन किसी भी प्रकार के पैसों के लेन देन से कोई हानि नहीं होती।

और पढ़ें:  बुरी नजर को समाप्त करने के लिए करें नमक के विशेष उपाय।

क्या ग्रह भी है व्यक्ति के कर्ज लेने का कारण। जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.