Get App
AstrologyHindiLife Problems

Dream Astrology: जाने सपने में खुद को मृत देखने का रहस्य

By April 18, 2023December 6th, 2023No Comments

सपनों पर किसी का बस नहीं होता। हम अक्सर सपनों में उन्ही घटनाओं को देखते है। जो हमारे साथ भूतकाल में घट चुकी होती है। या हमारे आने वाले भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत देती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार मनुष्य को सपने आना स्वाभाविक है। जिसमें से कुछ सपने मनुष्य के लिए शुभ या अशुभ संकेत लेकर आते है। जैसे व्यक्ति अगर सपने में खुद की मृत्यु देखे। तो स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ दो तरीको से लगाया जाता है। जो अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। अगर आप को भी आते है मृत्यु से जुड़े सपने। तो जानिए स्वप्न शास्त्र में क्या है इसका महत्व।

CTR

क्या कहता है मृत्यु से जुड़ा स्वप्न शास्त्र-

मृत्यु का नाम सुनते ही हम अक्सर सिर से लेकर पैर तक कांप जाते है। लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है। कि व्यक्ति के लिए हर बार मृत्यु का सपना देखना जरूरी नहीं कि बुरी ही साबित हो। कभी कभार यह व्यक्ति के लिए अच्छा भी सिद्ध होती है। आइए जानते है मृत्यु से जुड़े स्वप्न शास्त्र का क्या है व्यक्ति के जीवन में महत्व।

सपने में खुद की मृत्यु देखने का क्या है स्वप्न शास्त्र में रहस्य-

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद की मृत्यु देखना शुभ और अशुभ संकेतों के तौर पर देखा जाता है। आइए जानते है मृत्यु से जुड़े इन संकेतों के बारे में।

अच्छे संकेत-

-यदि आप सपने में खुद को मरते हुए देखे पर आपके फेस पर स्माइल हो। तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। जो यह बताता है कि अब आपके जीवन से सारी परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली है।

– यदि कोई व्यक्ति बहुत समय से बीमार है और इस दौरान वह अपनी मृत्यु का सपना देखे। तो यह स्वप्न शास्त्र में एक अच्छा संकेत माना गया है। जो इस बात की ओर इशारा करता है। कि उस व्यक्ति के जल्द ही स्वस्थ होने की संभावना है।

-सपने में खुद को अर्थी पर देखना भी व्यक्ति के लिए बहुत अच्छा सपना माना जाता है। जिसका मतलब होता है। कि भविष्य में उस व्यक्ति को शीघ्र ही धन लाभ की प्राप्ति होने के योग है।

-यदि आप सपने में स्वयं की लाश देखते है। तो यह आयु बढ़ने का सूचक माना जाता है।

-इसके अलावा सपने में खुद की मृत्यु देखना व्यक्ति का सारी परेशानियों के समाप्त होने का भी सूचक माना जाता है।

Boys Sittingon the chair

बुरे संकेत-

-यदि आप सपने में खुद की मृत्यु देखते है और इस दौरान आपके चेहरे पे चिंता की लकीरों का भाव प्रदर्शित होता है। तो यह स्वप्न शास्त्र में एक अशुभ संकेत माना जाता है। जो भविष्य में आपके लिए कई सारी तकलीफें लेकर आ सकता है।

-यदि आप सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखते है। तो यह बताता है कि आप अपनी समस्याओं को जितना खत्म करना चाहते है। वह समस्याएं आपके लिए और बढ़ती जा रही है।

-किसी दुर्घटना में खुद की मृत्यु का सपना देखना बहुत अशुभ माना जाता है। जो आपके जीवन में आने वाली चुनौतियों का संकेत देता है।

-अगर आप स्वयं के सपने में स्वयं की मृत्यु पर अपने आपको रोते हुए देखते है। तो यह इस बात की ओर संकेत करता है। कि आपको किसी अपने से धोखा मिलने वाला है। इसलिए अपने आस पास के लोगों से हमेशा सतर्क रहें।

किस बात की ओर संकेत करता है सपने में बीमार व्यक्ति को देखना-

-सपने में बीमार व्यक्ति की मृत्यु देखना। उसके जल्द ही स्वस्थ होने की अवस्था को दर्शाता है।

-बार बार किसी व्यक्ति को बीमार पड़ते हुए देखना अशुभ संकेत होता है। जो उस व्यक्ति के सदा बीमार रहने की स्थिति के बारे में बताता है।

-सपने में किसी स्वस्थ व्यक्ति को बीमार होते हुए देखना भी बहुत अशुभ सिद्ध होता है। जो उसके के लिए भविष्य में समस्याओं की गठरी लेकर आएगा।

-अगर आपके सपने में कोई बीमार व्यक्ति स्वस्थ अवस्था में दिखाई दें। तो इसका मतलब है। कि उस व्यक्ति ने अपनी बीमारी पर विजय प्राप्त कर ली है। अब शायद ही वह भविष्य में वह कभी बीमार पड़े।

sapne me bimar yakti ko dekhna

क्या कहता है सपने में स्वर्गवासी पिता को देखना-

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में स्वर्गवासी पिता को देखने के कई अर्थ होते है। जानिए क्या संकेत देता है स्वप्न शास्त्र सपने में स्वर्गवासी पिता को देखना।

शुभ संकेत-

सपने में स्वर्गवासी पिता से बात करना माना जाता है शुभ-

क्या आपके सपनों में भी आपके स्वर्गवासी पिता आपसे बात करने आते है। तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि यह एक सकारात्मक संकेत है। जिसका मतलब है कि आपके जीवन से सारी समस्याओं का अंत जल्द ही होने वाला है।

जीवित पिता की मृत्यु देखने का क्या है अर्थ-

कोई व्यक्ति यदि अपने सपने में अपने जीवित पिता की मृत्यु देखता है। तो स्वप्न शास्त्र में इसका सीधा सा अर्थ है। कि उस व्यक्ति की पिता की आयु लंबी होगी।

मृत पिता को गले लगाना-

सपने में मृत पिता को गले लगाना खुशहाली का संकेत देता है। यह बताता है कि वह आपके पितृ भक्ति के प्रति काफी खुश है।

मृत पिता को खाना खिलाना-

इस सपने का सीधा सा अर्थ है कि आपके पितृ पक्ष आपकी सेवा भाव से प्रसन्न है। इसलिए यह सपना आपको आता है।

अशुभ संकेत-

मृत पिता को दोबारा मृत देखना-

इस सपने का अर्थ है कि आपके ऊपर कोई बड़ी विपदा आ सकती है। जो आपको और आपके परिवार को मुश्किल में डाल सकती है।

मृत पिता को बीमार देखना-

यह सपना किसी व्यक्ति के लिए शारीरिक, आर्थिक, मानसिक और व्यापार में हानि को दर्शाता है।

मरे हुए पिता को रोते हुए देखना-

सपने में मृत पिता को रोते हुए देखना स्वप्न शास्त्र में अशुभ संकेत माना गया है। जो बताता है कि आपके पितृ पक्ष किसी बात को लेकर आपसे नाराज है। इसके अलावा पितृ पक्ष की शांति के उपाय जानने के लिए आप इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात भी कर सकते है।

Mare huye pita ko rote Huye Dekhna

मरे हुए पिता को क्रोधित अवस्था में देखना-

यह सपना आपको आपके पूर्वजों के प्रति लापरवाही को दिखाता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि श्राद्ध या अमावस्या वाले दिन। स्वयं भोजन करने से पहले आपको अपने पूर्वजों को घर में बने भोग का पहला हिस्सा चढ़ाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. भाई की मृत्यु का सपना देखना क्या बताता है?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भाई की मृत्यु देखने का मतलब है। कि आपके भाई की उम्र लंबी होगी और वह हमेशा निरोग रहेगा।

2. कौन से सपने किसी को भी नहीं बताने चाहिए?

किसी की मौत का सपना, चांदी से भरा कलश और फूलों का बगीचा देखना। यह तीन ऐसे सपने है जो किसी व्यक्ति को अन्य व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए।

3. दु: स्वप्न से आप क्या समझते है?

दु: स्वप्न ऐसे बुरे सपने होते जिनका व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

4. सपने में झाडू देखने का क्या मतलब होता है?

ज्योतिष शास्त्र की माने तो सपने में झाडू देखने का मतलब किसी व्यक्ति के जीवन में माँ लक्ष्मी के आगमन को दर्शाता है।

5. क्या सुबह के सपने सच में सच होते है?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त में देखे जाने वाले सपने अक्सर सच होते है। जबकि विज्ञान इस चीज को मात्र एक संयोग बताता है।

और पढ़ें: Ganga Dussehra 2023: सभी पापों से मुक्ति दिलाता है यह पर्व

क्या दोपहर के समय देखे जाने वाले सपने होते है सच। जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.