
गोमती चक्र-
यह प्राकृतिक दुर्लभ पत्थर होता है। यह एक सफेद गोल पत्थर है जो बीच से उभरा हुआ होता है।
गोमती चक्र प्राकृतिक रूप से गोमती नदी में पाया जाने वाला पत्थर है। इसका उपयोग मुख्य रूप धन की प्राप्ति के लिए किया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार माना जाता है कि श्री कृष्ण भगवान के हाथों में विराजित सुदर्शन चक्र का छोटा स्वरूप है। गोमती चक्र सांप की तरह गोल होने के कारण इसे ‘नाग चक्र’ भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार जिस जातक की कुंडली में सर्प दोष हो इसके लिए गोमती चक्र अत्यधिक लाभदायक होता है। गोमती चक्र वास्तु दोष को भी खत्म करता है।
गोमती चक्र का प्रयोग-
- यह व्यापार और व्यवसाय से जुड़ी हुई परेशानियों को हल करता है।
- वास्तु दोष के लिए गोमती चक्र बहुत उपयोगी है।
- घर की इमारत के नीचे 11 गोमती चक्र दबा दें। इससे घर पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- यह आपके घर के वास्तु दोष को ख़त्म कर देगा।
- गोमती चक्र आपके घर की सुख- शांति बनाए रखता है।
- गोमती चक्र से नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।
- लाल कपड़ें में गोमती चक्र को लपेटकर जहा धन हो ।
- उस तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती है।
- बच्चों की रक्षा के लिए भी गोमती चक्र का प्रयोग किया जाता है।
- गोमती चक्र स्वास्थ्य और धन की कमी को भी दूर करता है।
गोमती चक्र के चमत्कारी फायदे-
व्यापार में सुधार के लिए-
अगर आपका व्यापार सही प्रकार से चल नहीं रहा है। आपको व्यापार में भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है तो आपके लिए गोमती चक्र बहुत चमत्कारी उपाय सिद्ध होगा। इसके लिए आपको शुभ मुहूर्त में 11 गोमती चक्र और 3 नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर के डारवाजे पर टांग दें। कुछ दिनों बाद आपको लाभ जरूर मिलेगा।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए-
गोमती चक्र से आप स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको साफ़ लाल कपड़ें में गोमती चक्र को धुलकर रख दें। अब इस पर सिंदूर लगाकर और देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का खात्मा होगा।
घर में हो रही कलेश के लिए-
अगर आपके घर में लड़ाई- झगडे हो रहे हैं। घर में कलेश बढ़ता ही जा रहा है। आपको इसके लिए एक डिब्बी में सिंदूर भरकर उसको 3 गोमती चक्र को ऊपर रख देना चाहिए। उस डिब्बी को किसी ऐसी जगह रखें जहां कोई देख ना पाए। इस डिब्बी के बारे में किसी को बताना मत चाहिए।इससे आपके घर की कलेश का समाधान होता है। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
धन हानि के उपाय के लिए-
अगर आप भी धन हानि की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए किसी भी माह के पहले सोमवार को लाल और पीले रेशमी वस्त्र में गोमती चक्र को बांध कर जिस स्थान पर धन रखते हैं उस जगह रखें । उस पर हल्दी का तिलक लगाएं। इस वस्त्र को सम्पूर्ण घर में घुमाते हुए माँ लक्ष्मी का नाम लेना चाहिए। इस उपाय से धन से जुड़ी समस्या हल होंगी।
आप इस तरह अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ बने रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।
और पढ़ें: जानें फिटकरी के औषधीय गुण और फिटकरी के फायदे।