
पूजा बेदी के बारे में-
पूजा बेदी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 11 मई 1971 में हुआ था। पूजा बेदी के पिता कबीर बेदी और माता प्रतिमा बॉलीवुड के प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। ये साल 2018 में शो ‘जस्ट पूजा’ की मेजबानी करती नजर आईं। उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1991 में की थी। इनकी पहली फ़िल्म विषकन्या थी। पूजा ने फरहान इब्राहिम से शादी की। इनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद इन्होने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। पूजा ने कई प्रकार के विज्ञापन किये और कई अभियानों में अपना योगदान दिया। उन्होंने एड्स के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए कई तरह के अभियान में हिस्सा लिया है। ये कामसूत्र कंडोम के विज्ञापन से लोगों के नजरों में आयी। ये सलमान खान के प्रसिद्ध शो बिग बॉस में भी नजर आयी हैं। पूजा बेदी को लेखन में भी रूचि है। ये समाचार पत्रों में भी लेखन करती हैं। इनका लिखने का कौशल इनके द्वारा लिखी हुई दो किताबों में नजर आया। इनके द्वारा लिखी हुई पुस्तक का नाम ‘टाइमपास’ और ए फिट प्रेगनेंसी’ हैं। पूजा बेदी ने लफिसिएल और फेमिना(द वीक) के लिए भी लिखा है।
पूजा बेदी का राशि चिन्ह-
नक्षत्र- पुनर्वसु
चंद्र राशि- कर्क
सूर्य राशि(भारतीय)- मेष
सूर्य राशि(पाश्चात्य)- वृषभ
पूजा बेदी की कुंडली-(Pooja Bedi Kundli)
पूजा बेदी का प्रेम राशिफल-
पूजा बेदी प्रेम और विवाह को जीवन का हिस्सा मानती हैं। ये प्रेम से ऊपर अपने मित्रता को रखती हैं। पूजा बेदी का राशि(Pooja Bedi Kundli) फल कहता है कि ये जितना कम प्रेम प्रसंग में आएँगी। इनके लिए लाभदायक होगा।इस साल इनके वैवाहिक जीवन सुख से भरा होगा। ये अपने वैवाहिक जीवन में खुशियों को सजाना जानती है। इनके द्वारा किये गए प्रेम प्रयास इनके वैवाहिक जीवन में चार चाँद लगा देंगे।
और पढ़ें: जानिए क्या कहती है अनुष्का शर्मा की कुंडली?
पूजा बेदी का 2022 का संक्षिप्त राशिफल-
मई 2022 से जून 2022 तक-
ये इस समय मानसिक तनाव में रहेंगी। आर्थिक समय इनके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। पूजा बेदी को हानि का सामना करना पड़ेगा।
जुलाई 2022 से सितंबर 2022 तक-
इस अवधि में की गयी यात्रा बेहद लाभदायक होगी। ये समय आर्थिक रूप से अच्छा है। पूजा बेदी को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पूजा बेदी का पारिवारिक जीवन सुख से पूर्ण होगा।
सितंबर 2022 की अवधि में पूजा बेदी आत्मविश्वास का समागम होगा। जो उनके कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। जिससे पूजा बेदी का मान सम्मान बढ़ेगा।
सितंबर 2022 से नवंबर 2022 तक-
इस समय पूजा बेदी को पारिवारिक सुख की प्राप्ति नहीं होगी। सांसारिक सुखों के अनुसार ये समय अच्छा नहीं है। पूजा बेदी के विरोधी इस समय उनके ऊपर झूठे इल्जाम लगा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
नवंबर 2022 से दिसंबर 2022 तक-
अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध स्थापित होंगे। किसी प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे और उसमे पूजा बेदी सफल रहेंगे। विदेश में यात्रा करने की संभावना है ये उनके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आएगा।