Get App
HindiRemedies & HealingVastu & Feng ShuiZodiacs & Planets

घर में मोर पंख रखने का लाभ और कैसे दूर करता है घर की दशा समस्या?

By June 12, 2022November 23rd, 2023No Comments
Benefits of keeping peacock feathers in the house

मोर पंख का महत्व-

हिन्दू धर्म में मोर पंख का अत्यधिक महत्व है। क्योंकि देवी देवताओं को भी मोर पंख बहुत प्रिय थे। भगवान श्री कृष्ण मोर पंख अपने सिर पर सजाते थे। श्री कृष्ण जी को मोर पंख बहुत प्रिय था। कार्तिकेय जी की सवारी मोर थी। कार्तिकेय को भी मोर पंख बहुत पसंद था। इसके अलावा भगवान गणेश, इंद्र देव और माता सरस्वती जी का प्रिय मोर पंख है। मोर पंख हिन्दू धर्म के अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि घर में मोर पंख रखना बहुत शुभ होता है। इसको रखने से घर में सभी कार्य मंगल होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख का महत्व-

ज्योतिष शास्त्र में मोर का पंख बहुत अधिक महत्व रखता है। इसे नव ग्रह का रूप भी माना जाता है। मोर पंख को घर पर या जातक अपने पास रखता है। तो नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। सकारात्मक शक्तियों का घर में वास होता है। जातक के पास सकारात्मक ऊर्जा आती है। मोर पंख ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मोर पंख  कुंडली के दोष और घर के वास्तु दोष को भी समाप्त करता है। मोर पंख से घर के ग्रह दशा को भी सुधारा जा सकता है। इसलिए मोर पंख को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

ग्रह दशा को सुधारने के लिए मोर पंख के उपाय-

चंद्र ग्रह-

चंद्र ग्रह के सुधार के लिए आपको 8 मोर के पंख में सफ़ेद रंग का धागा बांध ले। अब इन पंखों को एक थाली में लेकर इसके साथ 8 सुपारी रख लें।21 बार ॐ सोमाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करना चाहिए। चन्द्रमा को पान के पत्ते और मीठा प्रसाद से पूजा करें। चंद्र ग्रह का सुधार होगा। शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मंगल ग्रह-

मंगल ग्रह या हम कह सकते हैं। मंगल दोष को दूर करने के लिए मोर पंख में लाल रंग का धागा बाँध लेना चाहिए। अब इन पंखों को एक थाली में लेकर इसके साथ 8 सुपारी और गंगा जल डालें। अब 21 बार ॐ पुत्रायः नमः जाग्रय स्थापय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके पश्चात पीपल के पत्तों पर चावल रखकर पूजा करें। इससे मंगल दोष का निवारण होता है।

बुध ग्रह-

बुध ग्रह की दशा सुधारने के लिए 6 मोर पंख में हरा रंग का धागा बाँध लेना चाहिए। अब इन पंखों को एक थाली में लेकर इसके साथ 6 सुपारी और गंगा जल डालें। अब 21 बार ॐ बुधाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए। जामुन को अर्पित करने से विशेष लाभ होता है।

गुरु ग्रह-

गुरु ग्रह के दशा सुधारने के लिए गुरुवार को 5 मोर के पंख लेकर पीले रंग का धागा बांध लें। इन मोर पंखों के साथ 5 सुपारी और गंगा जल को अर्पित कर लें। 21 बार ॐ बृहस्पतये नमः जाग्रय स्थापय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दिन बृहस्पति देव को केले अर्पित करने से भी विशेष लाभ होता है।

शुक्र ग्रह-

शुक्र ग्रह को सुधारने के लिए शुक्रवार के दिन 4 पंख लेकर उसमे गुलाबी रंग का धागा बांध ले। अब एक थाली में 4 सुपारी के साथ पंखों को भी रख लेना चाहिये। अब उस थाली में गंगा जल को डालते हुए 21 बार ॐ शुक्राय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके पश्चात शुक्र देवता को मिठे पान चढ़ाना चाहिए।

शनि ग्रह-

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि शनि ग्रह का प्रभाव बहुत बुरा होता है। इससे दूर करने के लिए आपको शनिवार के दिन 3 मोर पंख में काला रंग का धागा बांध लेना चाहिये। थाली में इन पंखों के साथ 3 सुपारी को रखकर गंगा जल छिड़कते हुए 21 बार ॐ शनैश्वराय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए। शनिवार के दिन मिट्टी के दिए में सरसों के तेल से जलाना चाहिए और शनि देव को अर्पित करना चाहिए।

सूर्य ग्रह-

सूर्य को बहुत शक्तिशाली ग्रह माना गया है। सूर्य ग्रह की दशा के लिए शनिवार के दिन 9 मोर पंखों को महरून रंग के धागे से बांधकर एक थाली में रख ले। थाली में 9 सुपारी भी रख लेनी चाहिए। अब 21 बार ॐ सूर्याय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए और गंगा जल छिड़कना चाहिए। सूर्य भगवान को नारियल अर्पित करना चाहिए।

राहु ग्रह-

राहु ग्रह के दोष को दूर करने के लिए प्रातः काल सूर्योदय से पहले शनिवार के दिन 2 मोर पंख लेकर उसमे भूरे रंग का धागा बाँध लेना चाहिए। अब एक थाली में पंख और 2 सुपारी लेकर गंगा जल का छिड़काव करते हुए 21 बार ॐ राहवे नमः जाग्रय स्थापय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए। राहु को चौमुखा दीपक जलाकर अर्पित करना चाहिए।

केतु ग्रह-

केतु ग्रह के दुष्परिणाम को कम करने के लिए एक मोर के पंख में शनिवार के दिन सूर्यास्त होने के बाद स्लेटी रंग का धागा बांधना चाहिए। अब इस मोर पंख को थाली में रखकर इसके साथ एक सुपारी भी रखनी चाहिए। अब गंगा जल को अर्पित करते हुए 21 बार ॐ केतवे नमः जाग्रय स्थापय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए। केतु को दो कलश पानी अर्पित करना चाहिए।

घर में मोर पंख रखने का विशेष लाभ-

  • घर में मोर पंख रखने से वास्तु दोष का निवारण होता है।
  • पूजा गृह में मोर के पंख को रखना चाहिए।
  • प्रतिदिन मोर पंख की पूजा से देवी लक्ष्मी खुश होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।
  • मोर का पंख आपके वैवाहिक जीवन को मधुर बनाता है।
  • मोर का पंख नजर दोष के लिए काम आता है।
  • एक ताबीज में मोर के पंख को रखकर जिसके नजर लगी है उसे पहना देना चाहिए।
  • मोर का पंख रखने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है।

आप इस तरह की अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानें फिटकरी के औषधीय गुण और फिटकरी के फायदे।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.